राशि के अनुसार भोग लगाने का है विधान, ग्रहों की अशुभता को दूर करने का अच्छा समय
By : DB न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Sawan 2025 Bhog: सावन माह बहुत खास है, यह समय भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए बहुत ही शुभ है. इस दौरान भगवान शिव जी को राशि अनुसार यदि कोई भोग लगाता है तो उसे महादेव की कृपा अवश्य प्राप्त होनी है. ज्योतिष शास्त्र में मान्यता है कि इस समय राशि के अनुसार महादेव को भोग लगाने से उनकी कृपा से जीवन ग्रहों की अशुभता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं किन राशि वालों को किन वस्तुओं का भोग लगाने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं.
राशि अनुसार भोग लगाने की परंपरा
मेष राशि –
हलवे का भोग लगाएं. कहते हैं इससे मंगल जनित दोष महादेव की कृपा से खत्म होते हैं.
वृशभ राशि-
खीर का भोग शिव जी को अर्पित करें. मान्यता है इससे धन प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं.
मिथुन राशि-
बेलफल का भोग लगाएं. सुखी वैवाहिक जीवन के लिए ये उपाय बहुत खास मानी जाती है.
कर्क राशि-
दही का भोग लगाए. इससे करियर में आ रही परेशानियों का अंत होता है.
सिंह राशि-
खजूर अर्पित करें. विवाह में आ रही बाधाओं की मुक्ति के लिए ये उपाय बहुत लाभकारी होता है.
कन्या राशि-
गन्ने का रस महादेव को अर्पित करें. ये उपाय शत्रु बाधा से छुटकारा दिलाता है.
तुला राशि-
शिवलिंग पर पंचामृत का भोग लगाएं. भक्तों की इच्छाएं पूर्ण होती हैं.
वृश्चिक राशि-
बेसन के लड्डू का भोग लगाएं. जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं.
धनु राशि-
पेड़े का भोग लगाएं. महादेव की कृपा प्राप्त होगी.
मकर राशि-
मिश्री का भोग भोलेनाथ को लगाएं. आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी.
कुंभ राशि-
काले तिल से बनी मिठाई का भोग लगाएं. शिव जी की कृपा प्राप्त होती है.
मीन राशि-
ठेकुए का भोग लगाएं. इससे भगवान शिव अति प्रसन्न होते हैं और आपको मनचाहा फल देते हैं.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

