अगर आप Windows 11 पर WhatsApp का इस्तेमाल Native App के जरिए कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है. WhatsApp यूजर्स हो जाएं सावधान! शुरू हो गई स्कैम सुविधा
Source : SOCIAL MEDIA
By : DB न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी
WhatsApp Payment Scam: देशभर में WhatsApp के यूज़र्स बढ़े हैं. WhatsApp नयापन लाने के लिए आए दिन परिवर्तन भी करता रहता है. एक ओर WhatsApp जहां नए फीचर लाकर सभी को चौंका देता है. वहीं चैटिंग की दुनिया में भी कई बदलाव देखने को मिलते हैं, WhatsApp के परिवर्तन किए जाने से अलग-अलग मैसेजिंग ऐप्स जैसे Telegram या Signal डाउनलोड करने की ज़रूरत नहीं पड़ती है. क्योंकि WhatsApp पर ही आप दूसरे प्लेटफॉर्म के लोगों से बात कर पाएंगे. ऐसे फेरबदल के बीच यूजर्स को सतर्क रहने की जरूरती है. अभी हाल ही में WhatsApp के माध्यम से स्कैम की खबर आ रही है. दरअसल WhatsApp के माध्यम से डिजिटल पेमेंट के बढ़ते इस्तेमाल के साथ पैसे भेजना और लेना आसान बनाया गया है. आज कई लोग सीधे WhatsApp के जरिए भी पेमेंट कर लेते हैं. यह सुविधा छोटे-मोटे भुगतान, दोस्तों के साथ बिल बांटने या किसी दुकानदार को तुरंत पैसे भेजने के लिए काफी सुविधाजनक माना जा रहा है. लेकिन इसी सुविधा का फायदा उठाकर साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं. कई मामलों में धोखेबाज नकली पेमेंट रिक्वेस्ट, फर्जी लिंक या किसी परिचित व्यक्ति बनकर लोगों को मैसेज भेजते हैं और उनसे पैसे ट्रांसफर करवा रहे हैं.
लोगों को ठगी का पता तब चलता है जब यूजर्स के खाते से पैसा जा चुका होता है. हालांकि थोड़ी सावधानी बरतकर ऐसे फ्रॉड से बचा जा सकता है. अगर आप कुछ जरूरी संकेतों पर ध्यान दें और सही कदम उठाएं तो अपने पैसे और निजी जानकारी को सुरक्षित रख सकते हैं.
शानदार हैं WhatsApp की ये सुविधाएं
WhatsApp का Cross-Platform Chat फीचर
Meta के स्वामित्व वाला यह इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप लंबे समय से क्रॉस-प्लेटफॉर्म मैसेजिंग पर काम कर रहा है. अब WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोपियन यूनियन के कुछ यूज़र्स को इस फीचर का बीटा वर्जन टेस्टिंग के लिए मिल गया है.
WhatsApp का नया फीचर कैसे करेगा काम?
इस फीचर की मदद से WhatsApp यूज़र्स अब ऐसे लोगों को भी मैसेज भेज पाएंगे जो किसी थर्ड-पार्टी ऐप (जैसे Signal या Telegram) का इस्तेमाल करते हैं. इसे एक्टिव करने के लिए आपको Settings > Account > Third-party Chats में जाना होगा.
फीचर में नया क्या-क्या मिलेगा?
WhatsApp के इस नए विकल्प से यूज़र्स मैसेज, फोटो, वीडियो, वॉयस नोट्स और डॉक्यूमेंट्स भेज पाएंगे. साथ ही, आप अपनी इनकमिंग चैट्स को दो तरह से व्यवस्थित कर सकते हैं.
Combined Inbox: सभी WhatsApp और थर्ड-पार्टी चैट्स एक साथ दिखेंगी.
Separate Inbox: थर्ड-पार्टी चैट्स के लिए अलग फोल्डर बनेगा.
प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर क्या असर पड़ेगा
हालांकि, इस फीचर में स्टेटस अपडेट, स्टिकर्स या डिसअपीयरिंग मैसेजेस जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी. इसके अलाव जिन लोगों को आपने WhatsApp पर ब्लॉक किया है वे थर्ड-पार्टी ऐप्स के ज़रिए आपसे संपर्क कर सकते हैं.
यूजर्स को यह तय करने का विकल्प मिलेगा कि वे थर्ड-पार्टी ऐप से आने वाले चैट रिक्वेस्ट के लिए तुरंत नोटिफिकेशन पाना चाहते हैं या बाद में रिव्यू करना.
हालांकि WhatsApp यह दावा करता है कि वह थर्ड-पार्टी चैट्स की सामग्री नहीं पढ़ सकेगा लेकिन इन ऐप्स की डेटा प्रोटेक्शन नीतियां अलग होंगी. फिर भी ये चैट्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहेंगी.
वैकल्पिक फीचर, लॉन्च यूरोप से शुरू
यहां हम बता दें कि इस ऐप में खास बात यह है कि यह फीचर पूरी तरह वैकल्पिक (optional) रहेगा. यानी अगर आप चाहें तो इसे बंद रख सकते हैं और WhatsApp पहले की तरह काम करता रहेगा.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फीचर यूरोपियन यूनियन में लॉन्च होने जा रहा है. हालांकि, वॉयस और वीडियो कॉलिंग की सुविधा अन्य प्लेटफॉर्म्स पर 2027 तक आने की संभावना जताई जा रही है.
स्कैम से ऐसे रहें सतर्क
अगर किसी व्यक्ति की तरफ से अचानक पैसे भेजने का अनुरोध आता है तो तुरंत भरोसा न करें. बेहतर होगा कि आप उस व्यक्ति से फोन कॉल या अलग मैसेज के जरिए पुष्टि कर लें. कई बार ठग किसी दोस्त या रिश्तेदार का नाम इस्तेमाल करके लोगों को भ्रमित करते हैं.
संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें
धोखेबाज अक्सर ऐसे लिंक भेजते हैं जो देखने में असली लगते हैं लेकिन असल में फिशिंग वेबसाइट होते हैं. ये लिंक कभी पेमेंट कन्फर्मेशन तो कभी इनाम या ऑफर के नाम पर भेजे जाते हैं. ऐसे अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचना ही सबसे सुरक्षित तरीका है.
पेमेंट रिक्वेस्ट ध्यान से पढ़ें
किसी भी पेमेंट को मंजूरी देने से पहले उसके विवरण को ध्यान से देखना जरूरी है. कई लोग जल्दबाजी में बिना पढ़े ही रिक्वेस्ट स्वीकार कर लेते हैं जिसका फायदा ठग उठाते हैं. इसलिए नाम, रकम और पेमेंट का कारण जरूर जांच लें.
UPI PIN और OTP किसी को न बताएं
आपका UPI PIN और OTP पूरी तरह गोपनीय जानकारी होती है. कोई भी बैंक या आधिकारिक संस्था आपसे WhatsApp पर यह जानकारी नहीं मांगती. अगर कोई व्यक्ति ऐसे विवरण मांगता है तो समझ लें कि यह धोखाधड़ी की कोशिश हो सकती है.
QR कोड स्कैन करते समय सावधान रहें
कई लोग यह समझते हैं कि QR कोड स्कैन करने से पैसा खाते में आ जाएगा, जबकि ज्यादातर मामलों में QR कोड स्कैन करना पैसे भेजने की प्रक्रिया होती है. इसलिए अगर कोई अंजान व्यक्ति QR कोड भेजकर पैसे मिलने का दावा करता है तो सावधान रहें.
टू-स्टेप वेरिफिकेशन चालू रखें
WhatsApp में उपलब्ध टू-स्टेप वेरिफिकेशन फीचर आपके अकाउंट की सुरक्षा बढ़ाने में मदद करता है. इसे चालू रखने से किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के लिए आपके अकाउंट तक पहुंच बनाना मुश्किल हो जाता है.
संदिग्ध अकाउंट को ब्लॉक और रिपोर्ट करें
अगर आपको कोई संदिग्ध मैसेज या पेमेंट रिक्वेस्ट मिले, तो उस नंबर को तुरंत ब्लॉक कर दें और WhatsApp पर रिपोर्ट करें. ऐसा करने से प्लेटफॉर्म को धोखाधड़ी करने वाले अकाउंट की पहचान करने में मदद मिलती है.
अंजान नंबर से आए मैसेज पर तुरंत भरोसा न करें
अगर किसी अनजान नंबर से मैसेज आता है और आपको शक होता है कि यह धोखाधड़ी हो सकती है तो सबसे सुरक्षित कदम उस नंबर को ब्लॉक और रिपोर्ट करना है. WhatsApp में यह विकल्प आसानी से उपलब्ध होता है. Android, iPhone, वेब और कंप्यूटर पर भी यूजर्स संदिग्ध संपर्क को ब्लॉक करने के साथ-साथ रिपोर्ट कर सकते हैं. इससे WhatsApp ऐसे फर्जी अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है और दूसरे यूजर्स को भी सुरक्षित रखने में मदद मिलती है.

