By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: सिर्फ भाई ही नहीं, इन्हें भी बांध सकते हैं राखी, जानें….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > सिर्फ भाई ही नहीं, इन्हें भी बांध सकते हैं राखी, जानें….
Religion

सिर्फ भाई ही नहीं, इन्हें भी बांध सकते हैं राखी, जानें….

DB News
Last updated: 22/09/2025 12:12 PM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है. लेकिन यह पर्व केवल भाई-बहन तक ही सीमित नहीं है. आप भाई के अलावा भी इस दिन ऐसे लोगों को राखी बांध सकते हैं जो आपकी रक्षा करते हैं.

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Contents
रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है. लेकिन यह पर्व केवल भाई-बहन तक ही सीमित नहीं है. आप भाई के अलावा भी इस दिन ऐसे लोगों को राखी बांध सकते हैं जो आपकी रक्षा करते हैं.सिर्फ भाई-बहन का त्योहार नहीं ‘रक्षाबंधन’आइये जानते हैं कौन किसे बांध सकता है राखी?भगवान को बांधे पहली राखी-गुरु और शिक्षक को-सेना के जवानों को-महिलाएं किसे नहीं बांधें राखी

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन का पर्व हर साल सावन पूर्णिमा दिन मनाया जाता है. राखी का असल भाव तो रिश्ते से अधिक प्रेम, स्नेह, सम्मान और विश्वास से जुड़ा है. इसलिए तो रक्षाबंधन पर केवल भाई नहीं बल्कि जिसे हम भाई की तरह मानते हैं, उन्हें भी राखी बांध सकते हैं. यह त्योहार केवल रक्त संबंधों तक सीमित नहीं है.
इस साल यह रक्षाबंधन या राखी का त्योहार शनिवार, 9 अगस्त 2025 को है. रक्षाबंधन प्रेम, सुरक्षा और सम्मान का त्योहार है. इस दिन विशेषकर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना करती है. तो वहीं भाई बहन को जीवनभर उसकी रक्षा करने का वचन देता है.

सिर्फ भाई-बहन का त्योहार नहीं ‘रक्षाबंधन’

वैसे तो बचपन से ही हम सभी यही देखते आए हैं कि, रक्षाबंधन के दिन बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती है और इसलिए इसे भाई-बहन का पर्व माना जाता है. लेकिन यह त्योहार केवल भाई बहन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इस दिन अन्य लोगों को भी राखी बांध सकते हैं. आइए जानते हैं रक्षाबंधन पर कौन किसे बांध सकता है राखी. इसे लेकर शास्त्र और परंपरा में क्या है.

आइये जानते हैं कौन किसे बांध सकता है राखी?

भगवान को बांधे पहली राखी-

रक्षाबंधन के दिन सबसे पहली राखी भगवान को बांधनी चाहिए. जिनके भाई नहीं हैं, वो बहनें भी रक्षाबंधन के दिन भगवान को राखी बांध सकती है. क्योंकि ईश्वर ही हमारे रक्षक हैं. इस दिन आप श्रद्धापूर्वक श्रीकृष्ण, भगवान गणेश, शिवजी या श्रीराम भगवान को राखी बांध सुरक्षा की कामना कर सकते हैं.

गुरु और शिक्षक को-

भाई के अलावा महिलाएं अपने गुरु या शिक्षक को भी राखी बांध सकते हैं. क्योंकि गुरु या शिक्षक के ज्ञान से हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है.

सेना के जवानों को-

सरहद की सीमा पर तैनात सैनिक हमारे देश की रक्षा करते हैं. इसलिए रक्षाबंधन पर इन्हें भी राखी बांध सकते हैं.

कई लोग रक्षाबंधन पर पुरोहित या पंडित और पेड़-पौधों को भी रक्षासूत्र बांधते हैं.

महिलाएं किसे नहीं बांधें राखी

आधुनिक युग की परंपरा के अनुसार, पत्नी को अपने पति को राखी नहीं बांधनी चाहिए, क्योंकि दोनों का रिश्ता भाई-बहन का नहीं होता है. हालांकि पौराणिक कथाओं में ऐसा वर्णन मिलता है कि, इंद्र की पत्नी इंद्राणी ने युद्ध के समय इंद्र की रक्षा के लिए उसे रक्षासूत्र बांधी थी.

इसके साथ ही प्रेम संबंधों से जुड़े पुरुषों को भी अपनी प्रेमिका से राखी नहीं बंधवानी चाहिए. मान्यता है भी है कि, ससुराल पक्ष के पुरुषो को भी राखी नहीं बांधनी चाहिए. हालांकि विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक परंपरा और रीति-रिवाजों में अंतर भी होता है.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSRaksha Bandhan 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article ‘वोट चोरी’ के आरोप पर EC का पलटवार, INDIA ब्लॉक का मार्च!
Next Article देश के इस मंदिर में श्रीमद् भगवत गीता के पूरे 18 अध्याय के श्लोक उत्कीर्ण, जानें यहां की विशेषता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?