स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में निकली गई भगवा ध्वज और तिरंगा लिए वाहन रैली, साधु-संतों ने पहली बार लिया यात्रा में हुए शामिल
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
JABALPUR SANATAN TIRANGA YATRA: धर्म-आध्यात्म और राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत नरसिंह मंदिर शास्त्री ब्रिज गोरखपुर जबलपुर से सनातन तिरंगा यात्रा निकाली गई. जिसमें साधु-संत, श्रीमहंत, महामण्डलेश्वर और जगद्गुरु के पद पर आसीन संतों ने भगवा ध्वज और तिरंगे झंडे को लहराया और वाहन रैली को रवाना किया. यह सनातन तिरंगा यात्रा मध्य प्रदेश जबलपुर में पहली बार जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर निकाली गई है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु-भक्त भी वाहन रैली में शामिल हुए. सनातन धर्म महासभा के बैनर तले निकाली गई इस वाहन रैली को जगद्गुरु श्रीनृसिंहपीठाधीश्वर डॉ. स्वामी नृसिंहदेवाचार्य जी महाराज भगवा ध्वज च तिरंगा झंडा दिखाया और वाहन रैली के साथ भी चले.

सनातन तिरंगा यात्रा का ये रहा रूट
सनातन तिरंगा यात्रा स्कूटर वाहन रैली के रूप में नरसिंह मंदिर शास्त्रीब्रिज गोरखपुर आदि शंकराचार्य चौक से निकाली गई. यह शोभायात्रा ब्लूमचौक, बस स्टैण्ड, तीनपत्ती, मालवीय चौक, करमचंद चौक होते हुए रसल चौक और रसल चौक से गोरखपुर बाजार होते हुए नरसिंह मंदिर में समाप्त हुई. इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.
ये संत भी रहे शामिल
सनातन तिरंगा यात्रा में गुप्तेश्वर पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी मुकुंददास जी महाराज, जगद्गुरु राजारामाचार्य जी महाराज, स्वामी राम जी शरण सहित जबलपुर साधु मंडल के अनेक संत-महंत शामिल रहे. इसके अलावा सांसद आशीष दुबे, सनातन धर्म महासभा महासभा से श्याम साहनी, गुलशन मखीजा, अंशुल मलिक, सुधांशु गुप्ता, सुनीता चावला, अंजू भार्गव, डॉ. संदीप मिश्रा, लकी भाटिया, गीता पाण्डे, सुमन यादव सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे.

राष्ट्र भक्ति का दिया संदेश
सनातन तिरंगा यात्रा के माध्यम से शहरवासियों को भगवान ध्वज और तिरंगा झंडा एक साथ लहराते हुए निकले. वाहन रैली में शामिल लोग जिस मार्ग से निकले, उस मार्ग के लोगों को राष्ट्र भक्ति और धर्म की रक्षा करने का संदेश दिया. जिसमें अनेक सन्त समाज, आचार्यों ने सनातन तिरंगा यात्रा को केसरिया ध्वज दिखाकर राष्ट्र के प्रति समर्पण के भाव प्रकट किए.

