By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: आज से सालभर के लिए 3000 रुपए में FASTag मिलेगा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Delhi > आज से सालभर के लिए 3000 रुपए में FASTag मिलेगा
DelhiOthersTravel

आज से सालभर के लिए 3000 रुपए में FASTag मिलेगा

DB News
Last updated: 16/04/2026 11:51 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

200 बार नेशनल हाईवे टोल क्रॉस कर पाएंगे, जानें ये कहां मिलेगा और कैसे काम करेगा?सरकार का कहना है कि इससे एक टोल क्रॉस करने की कीमत करीब 15 रुपए आएगी और देशभर के नेशनल हाईवे के टोल पर भीड़ कम होगी.

Source : DB News Update  

Contents
200 बार नेशनल हाईवे टोल क्रॉस कर पाएंगे, जानें ये कहां मिलेगा और कैसे काम करेगा?सरकार का कहना है कि इससे एक टोल क्रॉस करने की कीमत करीब 15 रुपए आएगी और देशभर के नेशनल हाईवे के टोल पर भीड़ कम होगी.एनएच पर सफर करने वालों के लिए FASTag किफायतीवार्षिक पास की व्यवस्थावार्षिक पास को कैसे करें सक्रियपुराने फास्टैग होने के बावजूद नए पास की जरूरतटोल प्लाजा पर मान्यता कैसे मिलेगीवार्षिक पास की वैधतासभी प्रकार के वाहनों के लिए मान्य नहीं होगा पासवार्षिक पास को स्थानांतरित नहीं किया जा सकता3000 का पास लेने वाले वाहनों की संख्या घटी

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

FASTag NEWS: सरकार ने आज यानी 15 अगस्त से नेशनल हाईवे पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए एनुअल फास्टैग पास लॉन्च कर दिया है. इस पास की कीमत 3,000 रुपए है, जो एक साल के लिए वैलिड होगा. इस पास के जरिए यूजर्स 200 बार टोल क्रॉस कर सकेंगे.

सरकार का कहना है कि इससे एक टोल क्रॉस करने की कीमत करीब 15 रुपए आएगी और देशभर के नेशनल हाईवे के टोल पर भीड़ कम होगी. इस एक पास से नेशनल हाईवे पर यात्रा के लिए बार-बार टोल प्लाजा पर रुकने और रिचार्ज करने की झंझट से राहत मिल जाएगी.

एनएच पर सफर करने वालों के लिए FASTag किफायती

FASTag से अभी हर बार टोल क्रॉस करने पर पैसे कटते हैं. लेकिन इस एनुअल पास के साथ आप एकबार 3,000 रुपए लगाकर सालभर में 200 टोल क्रॉस कर पाएंगे. एक टोल पर एवरेज लागत 15 रुपए आएगी. ये उन लोगों के लिए किफायती है जो नेशनल हाईवे पर बार-बार ट्रैवल करते हैं.

18 जून को इसके लॉन्च की घोषणा करते हुए केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा था कि इतने टोल क्रॉस करने में करीब 10 हजार रुपए खर्च होते है, अब 3000 रुपए में ही काम हो जाएगा.

वार्षिक पास की व्यवस्था

फास्ट टैग के वार्षिक पास की केवल नेशनल हाईवे ट्रैवल ऐप और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से खरीदने की व्यवस्था है. जरूरतमंद को केवल इसी व्यवस्था के तहत पास खरीदना होगा.

वार्षिक पास को कैसे करें सक्रिय

एनएचएआई से मिले पास को सक्रिय करने के लिए वाहन और फास्टैग की पात्रता का सत्यापन किया जाएगा. सत्यापन पूरा होने के बाद, उपयोगकर्ता को नेशनल हाईवे ट्रैवल ऐप या NHAI वेबसाइट के माध्यम से ₹3,000 का भुगतान करना होगा. भुगतान की पुष्टि होने के पश्चात ही पंजीकृत फास्टैग तुरंत सक्रिय हो जाएगा. जिससे आवागमन सुगम हो जाएगा.

पुराने फास्टैग होने के बावजूद नए पास की जरूरत

यदि किसी के पास पहले से ही फास्टैग मौजूद है औरर वह फास्ट टैग की पात्रता मानदंडों को पूरा करता है, तो उसी फास्टैग पर वार्षिक पास सक्रिय किया जा सकता है. नया फास्टैग लेने की आवश्यकता नहीं है.

टोल प्लाजा पर मान्यता कैसे मिलेगी

एनएचएआई से बनाया गया यह वार्षिक पास केवल राष्ट्रीय राजमार्गों और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे पर स्थित टोल प्लाजा पर मान्य होगा. राज्य सरकार या स्थानीय निकायों द्वारा संचालित टोल प्लाजा पर सामान्य फास्टैग शुल्क लागू होगा. इसका उपयोग लंबी दूरी की यात्रा करने में आसानी होगी.

वार्षिक पास की वैधता

यदि पास एक वर्ष का हो गया है या 200 यात्राओं (जो पहले पूरा हो) चुका है, तभी तक वैध रहेगा. वैधता समाप्त होने पर यह स्वचालित रूप से सामान्य फास्टैग में परिवर्तित हो जाएगा. जब दोबारा पुनः सक्रिय किया जाएगा, उसके बाद फिर से एक वर्ष या 200 यात्राओं की वैधता प्राप्त होगी.

सभी प्रकार के वाहनों के लिए मान्य नहीं होगा पास

यहां हम बतादें कि यह पास केवल निजी, गैर-वाणिज्यिक वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए है. यदि इसका उपयोग किसी वाणिज्यिक वाहन में किया गया, तो पास तुरंत निष्क्रिय हो जाएगा. इसके लिए सावधान रहने की जरूरत है.

वार्षिक पास को स्थानांतरित नहीं किया जा सकता

यह पास गैर-हस्तांतरणीय है और केवल उसी वाहन के लिए मान्य है, जिसके लिए फास्टैग पंजीकृत और चिपकाया गया है. दूसरे वाहन पर इसका उपयोग  नहीं किया जा सकता है.

3000 का पास लेने वाले वाहनों की संख्या घटी

वार्षिक फास्ट टैग की व्यवस्था आम आदमी के लिए उपयोगी नहीं है. बताया जा रहा है कि ऐसे बहुत कम संख्या में लोग हैं, जिन्हें साल में 200 से ज्यादा वार एनएचएआई के टोल नाकों से गुजरना पड़ता है. कभी एक दो बार ही लोग लंबी दूरी की यात्रा करते हैं. जिसके कारण 3000 का पास लेने वालों की संख्या ज्यादा दिखाई नहीं पड़ रही है और न ही इस दिशा में किसी भी वाहन चालक में दिलचस्पी है. जिससे यह फास्ट टैग की व्यवस्था कारगर साबित होती नहीं दिख रही है.

You Might Also Like

गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए ये हैं बेस्ट लोकेशन, वन और वन्यजीवों से मिलने का अच्छा मौका

MP जबलपुर ‘ग्रीन मोबिलिटी’ की दिशा में बढ़ाया कदम

दक्षिण भारत के रहस्यमयी, वास्तुकला और आस्था से लबरेज़ धर्मस्थल, जो चौंका देंगे!

Vehicle information services ब्लॉक, ऑन लाइन सेवा हैक

कथावाचक इंद्रेश ने शिप्रा संग लिए सात फेरे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateFASTag NEWSJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article कारोबार से जुड़े लिए गए फैसले अच्छे रहेंगे, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article जन्माष्टमी आज या कल ? पूजा मुहूर्त से लेकर सामग्री, पूजा विधि सबकुछ जानें…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?