By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: 1232 करोड़ में तैयार हुआ है एमपी जबलपुर का सबसे बड़ा फ्लाईओवर, जानें खासियत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > 1232 करोड़ में तैयार हुआ है एमपी जबलपुर का सबसे बड़ा फ्लाईओवर, जानें खासियत
Madhya Pradesh

1232 करोड़ में तैयार हुआ है एमपी जबलपुर का सबसे बड़ा फ्लाईओवर, जानें खासियत

DB News
Last updated: 22/09/2025 10:58 PM
DB News
Share
3 Min Read
SHARE

आज जनता को समर्पित होगा दमोहनाका से मदन महल तक बना फ्लाईओवर, केन्द्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Contents
आज जनता को समर्पित होगा दमोहनाका से मदन महल तक बना फ्लाईओवर, केन्द्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पणफ्रांस के इंजीनियरों ने की है डिजाइनइनकी रहेगी उपस्थितिये है खासियत

MP Longest Flyover News: एमपी का सबसे लंबा फ्लाईओवर जबलपुर में बनकर तैयार हो चुका है. इसका उद्घाटन करके के लिए आज केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शहर पहुंच रहे हैं. यह फ्लाईओवर 1232 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. जबकि खबरों में इसकी निर्माण लागत 1052 करोड़ ही बताई जा रही थी. मध्य प्रदेश के जबलपुर में प्रदेश का यह सबसे लंबा फ्लाईओवर और देश का सबसे लंबा रेल केबल स्टे ब्रिज तैयार किया गया है.

रानीताल के पास बने केबल स्टे ब्रिज आकर्षण का केन्द्र है.

फ्रांस के इंजीनियरों ने की है डिजाइन

लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदारों की मानें तो इस फ्लाईओवर की डिजाइन फ्रांस के इंजीनियरों के द्वारा तैयार की गई थी और उन्हीं की देखरेख में इस फ्लाईओवर का निर्माण हुआ है. जबकि इस फ्लाईओवर के निर्माण में 2 एजेंसियों ने काम किया है.

इनकी रहेगी उपस्थिति

लोकार्पण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके, सांसद आशीष दुबे सहित विधायक, महापौर व जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे.

ये है खासियत

  • स्थान- मदन महल से दमोहनाका तक फ्लाईओवर का निर्माण हुआ है.
  • लागत- 1232 करोड़ रुपये फ्लाईओवर पर खर्च किए गए हैं.
  • खासियत-3 बो स्ट्रिंग ब्रिज बनाए गए हैं, जिसमें से 2 रानीताल और एक बल्देवबाग के पास बनाया गया है.
  • लंबाई-6.855 किमी लंबा फ्लाईओवर बनाया गया है.
  • टेक्नॉलॉजी- रेलवे लाइन के ऊपर 193.5 मीटर लंबा सिंगल स्पैन केबिल स्टे ब्रिज बनाया गया है, जो देश का सबसे लंबा केबिल स्टे ब्रिज है.
  • नक्कासी- रेलवे ट्रैक की क्रासिंग में 56 स्टे केबल का इस्तेमाल किया गया है.
  • समय-सीमा- मदन महल से दमोहनाका तक जाने में जहां 40 मिनट लगते थे, यह सफर 7 मिनट में पूरा हो जाएगा.
  • खासियत- फ्लाईओवर के नीचे बास्केटबॉल कोर्ट, ओपन जिम, बच्चों के लिए पार्क का निर्माण किया गया है.
  • चौराहा- दमोहनाका चौक पर बनी 16.50 मीटर ऐलीवेटेड चौड़ी रोटरी है, जो भारत की सबसे चौड़ी रोटरी है. वहीं एक चौराहा मदन महल दशमेश द्वार के पास बना हुआ है.
  • पर्यावरण- फ्लाईओवर के आसपास पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से 50 हजार पौधे लगाए गए हैं.
  • अतिक्रमण- मदन महल से दमोहनाका तक करीब 600 अतिक्रमण हटाए गए हैं.
  • सड़क की चौड़ाई-फ्लाईओवर के ऊपर सड़क की चौड़ाई 36 फीट की बनाई गई है.
  • रैंप– फ्लाईओवर से नीचे उतरने और चढ़ने के लिए 6 रैंप बनाए गए हैं.
  • निर्माण की समय-सीमा- फ्लाईओवर का निर्माण 4 साल में पूरा कर लिया गया है.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsLongest FlyoverMP Longest Flyover NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article खर्च और आमदनी में संतुलन आवश्यक, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article भगवान विष्णु के पांचवें अवतार वामन भगवान की जयंती कब? जानें…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?