By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: जबलपुर से भोपाल के बीच बनेगा Greenfield highways
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > जबलपुर से भोपाल के बीच बनेगा Greenfield highways
Madhya PradeshNational

जबलपुर से भोपाल के बीच बनेगा Greenfield highways

DB News
Last updated: 23/08/2025 9:09 PM
DB News
Share
4 Min Read
केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने मध्य प्रदेशजबलपुर में दमोहनाका-मदन महल फ्लाईओवर परियोजना का उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए.
SHARE

ग्रीन फील्ड हाई-वे की लंबाई 255 किलोमीटर होगी, एमपी को टाइगर कॉरीडोर की मिली सौगात, 60 हजार करोड़ से अधिक के रोड प्रोजेक्ट्स की हुई घोषणा

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Contents
ग्रीन फील्ड हाई-वे की लंबाई 255 किलोमीटर होगी, एमपी को टाइगर कॉरीडोर की मिली सौगात, 60 हजार करोड़ से अधिक के रोड प्रोजेक्ट्स की हुई घोषणाजबलपुर सहित MP को मिली कई सौगात

Greenfield highways Jabalpur to Bhopal : केन्‍द्रीय सड़क निधि से 1200 करोड़ रुपए जबलपुर में निर्मित मदन महल-दमोहनाका फ्लाई ओवर का आज 23 अगस्त शनिवार को लोकार्पण हुआ. इस अवसर पर केन्द्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा करते हुए कहा कि जबलपुर से भोपाल के बीच 255 किलोमीटर लंबा नया ग्रीन फील्ड हाईवे बनाया जाएगा, जिसकी लागत 15 हजार करोड़ रुपए होगी. इसके लिए डीपीआर दिसंबर तक पूर्ण कर ली जाएगी. भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण होने पर अप्रैल-मई 2026 से हाईवे निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा. इतना ही नहीं जबलपुर को टाइगर कॉरिडोर की भी सौगात केन्द्रीय मंत्री ने दिया है. इसके अलावा लखनादौन से रायपुर के बीच 220 किलोमीटर लंबा 4 लेन हाईस्पीड कॉरिडोर, 10 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा, यह रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से कनेक्ट होगा. इस प्रकार मध्यप्रदेश सीधे विशाखापट्टनम बंदरगाह से जुड़ेगा. इंदौर से भोपाल 160 किलोमीटर ग्रीन फील्ड कॉरिडोर को स्वीकृति दी जा रही है. इसकी लागत 12 हजार करोड़ रुपए होगी.

केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी के साथ जबलपुर के जनप्रतिनिधि परियोजनाओं के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए.

केन्द्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 4250 करोड़ से अधिक की लागत वाली 174 किलोमीटर लंबी 9 सड़क परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए. इस अवसर पर प्रदेश के सबसे बड़े दमोहनाका-रानीताल-मदनमहल-मेडिकल रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन किया. जबलपुर के महानद्दा में आयोजित समारोह में केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने मध्यप्रदेश के लिये 60 हजार करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न सड़क परियोजनाओं की घोषणाएं भी की.

जबलपुर सहित MP को मिली कई सौगात

  • टाइगर कॉरिडोर जबलपुर से बांधवगढ़ तक 4600 करोड़ रुपए की लागत से 4 लोन सड़क बनाई जानी थी, जिसे बढ़ाकर अब 5500 करोड़ रुपए किया गया है. यह रोड कान्हा, बांधवगढ़, पन्ना और पेंच टाइगर रिजर्व को कनेक्ट करेगी.
  • जबलपुर में हवाबाग से बंदरिया तिराहा और सांईबाबा मंदिर होते हुए शाहनाला तक 309 करोड़ रूपए से फ्लाई ओव्‍हर बनेगा.
  • जबलपुर से मंडला और छत्तीसगढ़ सीमा तक 2.5 हजार करोड़ रुपए का 150 किलोमीटर का 6 लेन के चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा, यह कार्य 6 महीने में शुरू होगा.
  • सिवनी-छिंदवाड़ा-सावनेर 4 लेन चौड़ीकरण का कार्य 2.5 हजार करोड़ रुपए लागत से आगामी 6 माह में शुरू किया जाएगा.
  • खरगोन-देशगांव-जुलवानिया मार्ग के 108 किलोमीटर 4 लेन चौड़ीकरण का कार्य 2300 करोड़ रुपए से किया जाएगा.
  • महाराष्ट्र सीमा तक बैतूल-परसवाड़ा 2 लेन मार्ग को भी मंजूरी दी गई है. बालाघाट से मंडला के बीच बेहतर संपर्क के लिए सड़क बनाई जाएगी.
  • प्रदेश में सीआरएफ फंड से 1500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की जा रही है. इससे जबलपुर, उज्जैन और रीवा में नए फ्लाई ओवर बनाए जाएंगे.
  • उज्जैन में निकासा चौराहे से इंदौर गेट तक 100 करोड़ रूपये से टू लेन एवं चिमनगंज मंडी से इंदौर गेट तक 510 करोड़ रुपए की लागत से फोर लेन फ्लाईओव्‍हर बनेगा.
  • रीवा में वाराणसी नागपुर मार्ग पर कॉलेज चौराहे से विष्‍णु होटल तक 150 करोड़ का फ्लाईओव्‍हर बनाया जाएगा.
  • अशोकनगर से विदिशा के बीच 96 करोड़ रुपए की लागत से सड़क बनाई जाएगी.
  • उज्जैन में कालभैरव मंदिर की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए ब्रिज बनाया जाएगा.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

TAGGED:CM Madhya PradeshDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJabalpur Flyover InaugurationJansamparkMPJbp NewsMP NEWSnitin gadkariNitin Gadkari On MPPrahlad Singh PatelRajendra ShuklaRakesh Singh
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Surprise0
Angry0
Previous Article भगवान विष्णु के पांचवें अवतार वामन भगवान की जयंती कब? जानें…
Next Article MP में 2100 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे हैं 7 रोप-वे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
नाराज छात्रों ने किया बंद का ऐलान- ‘यात्री बसों के पहिए हुए जाम, सोरेन सरकार के खिलाफ दिखे आम’
Jharkhand 11/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?