By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: MP में 2100 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे हैं 7 रोप-वे
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > MP में 2100 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे हैं 7 रोप-वे
Madhya Pradesh

MP में 2100 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे हैं 7 रोप-वे

DB News
Last updated: 23/08/2025 9:43 PM
DB News
Share
8 Min Read
दीप प्रज्जवलित करते हुए केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ अन्य अतिथि.
SHARE

मदन महल-दमोहनाका फ्लाईओवर लोकार्पण समारोह में सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि रोड नेटवर्क की तरह परिवहन के साधन भी होंगे विश्वस्तरीय

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Contents
मदन महल-दमोहनाका फ्लाईओवर लोकार्पण समारोह में सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि रोड नेटवर्क की तरह परिवहन के साधन भी होंगे विश्वस्तरीयप्रदेश में चल रही 3 लाख करोड़ रूपये की सड़क परियोजनाएं60 हजार करोड़ की सड़क विकास परियोजनाओं की हुई घोषणासड़कों के आधार पर बदलता है देश का भाग्‍य – मुख्‍यमंत्रीलोकार्पण समारोह में इनकी रही उपस्थितिइन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण और भूमि पूजन

Jabalpur Ropeway Transport: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर ब्रिज का उद्घाटन किया. इस अवसर उन्होंने कहा कि ”वे झूठी घोषणाएं नहीं करते जो कहते हैं वो करते हैं. जबलपुर को विकास के मामले में पीछे नहीं रहने दिया जाएगा. आने वाले समय में जबलपुर महानगरों की श्रेणी में होगा.”  सीआरआईएफ के अंतर्गत जबलपुर शहर में दमोहनाका से मेडिकल रोड तक 6.855 किमी लंबा एलिवेटेड फ्लाईओवर का लोकार्पण सड़क एवं परिवहन केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया. इस अवसर पर मध्यप्रदेश में एक नई सौगात भी मिली. जिसमें श्री गडकरी ने कहा कि 2100 करोड़ रुपए की लागत से 7 रोपवे बनाए जा रहे हैं. इसमें उज्जैन स्टेशन से महाकाल मंदिर, जबलपुर में एम्पायर टॉकीज से गुरुद्वारा, जबलपुर में सिविक सेंटर से बड़ाफुआरा भी शामिल हैं. केंद्र सरकार ने वार्षिक पास जारी कर टोल को कम कर दिया है. इसका अच्छा रिस्पांस मिला है. एक साल के 3000 रुपए का पास दिया जा रहा है, जिससे 200 टोल क्रास किए जा सकेंगे.
समारोह में 1232 करोड़ रुपये से बने प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाई ओवर मदनमहल-दमोह नाका एलिवेटेड कॉरिडोर के अलावा 178.18 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 11.96 किलोमीटर के राष्ट्रीय राजमार्ग 45 के हिरन-सिंदूर खंड में नौरादेही वन्यजीव अभयारण्य भाग का फोरलेन चौड़ीकरण तथा 252.76 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 19.23 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के कटनी बायपास का फोर लेन का चौड़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया.

प्रदेश में चल रही 3 लाख करोड़ रूपये की सड़क परियोजनाएं

केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने कहा कि मध्य प्रदेश के लिए 3 लाख करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं. इनमें 75 हजार करोड़ के कार्य पूरे किए हैं और 65 हजार करोड़ के कार्य प्रगति पर हैं. आगामी समय में डेढ़ लाख करोड़ रुपए लागत से करीब ढाई हजार किलोमीटर के कार्य डीपीआर के लिए रखे हैं. मध्यप्रदेश में 33 हजार करोड़ रुपए की लागत से 5 ग्रीन फील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है. इंदौर से हैदराबाद कॉरिडोर पर ओंकारेश्वर के पास नर्मदा नदी पर एक भव्य ब्रिज का निर्माण किया गया है. जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा. उज्जैन-गरोठ 4 लेन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे, भोपाल से कानपुर 440 किलोमीटर लंबा 4 लेन इकोनॉमिक कॉरिडोर बनने पर 15 घंटे की यात्रा अब 8 घंटे में पूरी होगी. आगरा-ग्वालियर सड़क परियोजना का भूमिपूजन भी जल्द होगा. अ‍ब साढ़े 4 घंटे में ग्वालियर से दिल्ली पहुंचेंगे. दिल्ली से मुंबई के बीच बनाए जा रहे एक्सप्रेस वे में मध्यप्रदेश में 245 किलोमीटर का हिस्सा बनकर पूरा हो गया है. मुंबई में भी कार्य अंतिम चरण में है.

60 हजार करोड़ की सड़क विकास परियोजनाओं की हुई घोषणा

‍सतना-चित्रकूट 4 लेन, रीवा-सीधी 4 लेन, ग्वालियर-भिंड 4 लेन बनाए जाएंगे. उज्जैन-झालावाड़ मार्ग 2 हजार करोड़ रुपए, बदनावर-टिमरनी मार्ग 2 हजार करोड़ रुपए से विकसित होगा. बमीठा-पन्ना-सतना 4 लेन, खजुराहो और बांधवगड़ राष्ट्रीय उद्यानों को कनेक्ट करेगा. खंडवा-बैतूल 4 लेन 4 हजार करोड़ रुपए, इंदौर 6 लेन पूर्वी बायपास 3.5 हजार करोड़ रुपए, जबलपुर-दमोह 1700 करोड़ रुपए, संदलपुर-नसरुल्लागंज-बुधनी-शाहगंज 3.5 हजार करोड़ रुपए से जून 2027 तक पूरा होगा. जबलपुर-डिंडौरी 4 लेन 200 किलोमीटर मार्ग दिसंबर 2026 तक पूरा होगा. इंदौर से हरदा 4 लेन 3400 करोड़ रुपए, ग्वालियर में पश्चिमी बायपास 1300 करोड़ रुपए, इंदौर में 6 लेन बायपास 3 हजार करोड़ रुपए लागत की परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की जा रही है. मध्य प्रदेश के लिए 60 हजार करोड़ से ज्यादा लागत की सड़क विकास परियोजनाओं की घोषणा हुई है.

सड़कों के आधार पर बदलता है देश का भाग्‍य – मुख्‍यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सड़कों के आधार पर देश का भाग्य बदलता है. यह हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में सड़क आधोसंरचना निर्माण और विस्तार का दायित्व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी संभाल रहे हैं. यह श्री गडकरी के प्रबंधन का चमत्कार है कि देश में सड़क और अधो संरचना निर्माण के लिए वह कभी पैसे की कमी होने ही नहीं देते. देश की सीमा पर जवान और खेत में किसान की सजगता और मेहनत से ही देश की ताकत बनती है. बेहतर रोड नेटवर्क दोनों की ही सक्रियता और सामर्थ्य का आधार हैं. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश को दी गई रोड नेटवर्क संबंधी सौगातों के लिए प्रदेशवासियों की ओर से केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी का अभिवादन करते हुए आभार माना.

मदन महल से दमोहनाका तक बने एलीवेटेड कॉरीडोर का निरीक्षण करते अतिथि.

लोकार्पण समारोह में इनकी रही उपस्थिति

समारोह में उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके, सांसद वीडी शर्मा, जनार्दन मिश्रा, सांसद आशीष दुबे, राज्य सभा सदस्य श्रीमती सुमित्रा बाल्मीक, विधायक अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, डॉ. अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, संतोष बरकड़े, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्‍नू, जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्रीमती आशा गोटिया, भाजपा के प्रदेश कोषाध्‍यक्ष अखिलेश जैन, जिलाध्यक्ष रत्नेश सोनकर, जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) राजकुमार पटेल, नगर निगम अध्‍यक्ष रिकुंज विज सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित थे.

कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्‍यम से विभिन्‍न परियोजनाओं को लोकार्पण व शिलान्‍यास किया गया. साथ ही इन परियोजनाओं पर आधारित लघु फिल्‍म का भी प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम के पूर्व स्‍थल पर लगाई गई डिजीटल प्रदर्शनी का भी अवलोकन केन्‍द्रीय मंत्री एवं अन्‍य अतिथियों द्वारा किया गया. मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव द्वारा केन्‍द्रीय मंत्री श्री गडकरी को भेंट स्‍वरूप रानी दुर्गावती की प्रतिमा एवं फ्लाई ओव्‍हर की प्रतिकृति प्रदान की.

इन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण और भूमि पूजन

  • 607.36 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 17.875 किलोमीटर लंबी अमझर-बरेला (जबलपुर रिंग रोड पैकेज-5) फोर लेन सडक निर्माण (पैकेज-5),
  • 206.82 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 10.50 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के रीवा-मैहर कटनी खंड पर 7 अन्डरपास का निर्माण,
  • 260.36 करोड़ रूपए की लागत सिंह निर्मित 5 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग 30/34 के कटनी-जबलपुर-लखनादौन खंड पर 06 फ्लाइओवर एवं अन्डरपास का निर्माण,
  • 648.05 करोड़ रुपए की लागत से 19.2 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग के 30 के रीवा बायपास का 4 लेन चौडीकरण के निर्माण कार्य,
  • 311.62 करोड़ की लागत से निर्मित 37.11 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग 135B के सिरमौर से डभौरा खण्ड का 2 लेन विद पेव्ड शोल्डर में चौडीकरण
  • 591.65 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 46.10 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग 543 के मंडला से नैनपुर खण्ड का 2 लेन विद पेव्ड शोल्डर में चौडीकरण शामिल हैं.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:CM Madhya PradeshDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateFlyover InaugurationJansamparkMPJbp NewsMP NEWSnitin gadkariPMModiRajendra Shukla
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article जबलपुर से भोपाल के बीच बनेगा Greenfield highways
Next Article पढ़ाई में ध्यान केंद्रित रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?