Aaj Ka Rashifal, 7 September 2025 : आज 7 सितंबर 2025, रविवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by – सुप्रिया
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 7 सितंबर 2025, रविवार का दिन विशेष –
मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
आज जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास बढ़ेगा. प्रॉपर्टी और निवेश से लाभ मिलेगा. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है. दांपत्य जीवन में तनाव खत्म होगा और प्रेम बढ़ेगा. हनुमान चालीसा का पाठ करें.
वृष | Taurus (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
आज नौकरीपेशा लोगों को संभलकर रहना होगा. व्यापार में मुनाफा होगा लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे. निवेश से लंबे समय में फायदा मिलेगा. पढ़ाई में ध्यान भटक सकता है. वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है. शिवजी को दूध चढ़ाएं.
मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
आज ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी. निवेश से रिटर्न मिलेगा और बजट संतुलित रहेगा. खर्चों में कमी आएगी और धन लाभ होगा. विद्यार्थियों को सफलता के अवसर मिलेंगे. लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा, लेकिन छोटी नोकझोंक हो सकती है. गाय को हरी घास खिलाएं.
कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
आज नए काम में सफलता और ऑफिस में तारीफ मिलेगी. समझे बिना निवेश न करें. भाग्य साथ देगा लेकिन खर्च सोच-समझकर करें. पढ़ाई में मन लगेगा. परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. विष्णु भगवान को तुलसी पत्र अर्पित करें.
सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
नौकरी में तरक्की और पदोन्नति की संभावना. प्रॉपर्टी और निवेश में लाभ. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का योग. परिवार के लिए कुछ नया खरीदने का अवसर मिलेगा. सूर्य देव को जल चढ़ाएं.
कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
आज काम में सामान्य प्रगति होगी. गुप्त स्रोतों से धन लाभ संभव. अचानक खर्च हो सकते हैं. पढ़ाई पर फोकस कम होगा. जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें. दुर्गा माँ को लाल फूल चढ़ाएं.
तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
आज प्रमोशन की संभावना. पार्टनरशिप में लाभ और मुनाफा होगा. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी. छात्रों के लिए दिन उत्तम. गृहस्थ जीवन सुखद रहेगा. काले कुत्ते को रोटी खिलाएं.
वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
आज नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का फल मिलेगा. बड़े निवेश से बचें. कोर्ट-कचहरी से लाभ संभव. प्रतियोगी छात्रों को सफलता मिलेगी. परिवार में छोटी परेशानियां रहेंगी. मंगलवार को गरीबों को भोजन कराएं.
धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
आज नौकरी में सावधानी जरूरी, गलती से बचें. धन प्राप्ति के योग. आर्थिक लाभ और स्थिरता. पढ़ाई में सफलता और आत्मविश्वास. प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा. केले के पेड़ की पूजा करें.
मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
आज बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे. घर या वाहन खरीदने की योजना बनेगी. आय और निवेश में वृद्धि. छात्रों का मनोबल बढ़ेगा. जीवनसाथी से छोटी नोकझोंक हो सकती है. शनि देव को तिल अर्पित करें.
कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
आज ऑफिस में सम्मान और सहयोग मिलेगा. मुनाफा बढ़ेगा, विरोधी परास्त होंगे. शुभ सूचना और आय वृद्धि. विद्यार्थियों को सफलता. भाई-बहनों के साथ घूमने जाएंगे. हनुमान मंदिर में सिंदूर चढ़ाएं.
मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
आज कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी. गुप्त धन लाभ के योग. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन. परिवार में बहस हो सकती है. विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

