By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: नेपाल में सोशल मीडिया ऐप बैन, क्यों लगा प्रतिबंध? जानें…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > नेपाल में सोशल मीडिया ऐप बैन, क्यों लगा प्रतिबंध? जानें…
National

नेपाल में सोशल मीडिया ऐप बैन, क्यों लगा प्रतिबंध? जानें…

DB News
Last updated: 28/09/2026 11:13 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

नेपाल में सोशल मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ जनरेशन जेड (Gen Z) के युवाओं का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा. नेपाल पुलिस के मुताबिक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में 9 लोगों की मौत हो गई है.

Source : MEDIA

Contents
नेपाल में सोशल मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ जनरेशन जेड (Gen Z) के युवाओं का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा. नेपाल पुलिस के मुताबिक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में 9 लोगों की मौत हो गई है.By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थीकाठमांडू में हजारों युवाओं का जमावड़ाविरोध की असली वजहओली के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रतिबंध हटाने की घोषणा कीसोशल मीडिया पर प्रतिबंधप्रदर्शनकारियों के अपने तर्कयही एकमात्र कारण नहींसरकार ने क्या कहा है?

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Social Media Ban in Nepal: नेपाल में सोशल मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ जनरेशन जेड (Gen Z) के युवाओं का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा. काठमांडू में फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया साइटों पर प्रतिबंध के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है. नेपाल पुलिस के मुताबिक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में 9 लोगों की मौत हो गई है.

संसद भवन के पास प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प में सुरक्षा बलों ने गोलीबारी किए जाने की खबर है. जिससे 9 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है और सैकड़ों लोग घायल बताए जा रहे हैं.

काठमांडू में हजारों युवाओं का जमावड़ा

काठमांडू की सड़कों पर हजारों छात्र-युवा उतर आए, जिसे अब “Gen Z रिवोल्यूशन” कहा जा रहा है. प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर प्रतिबंधित क्षेत्रों में घुसने की कोशिश की. हालात बिगड़ने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और कई जगहों पर फायरिंग की गई. हालात काबू से बाहर होते देख प्रशासन ने राजधानी के संवेदनशील इलाकों, खासकर संसद क्षेत्र में कर्फ्यू लागू कर दिया.

विरोध की असली वजह

सरकार ने 4 सितंबर को फेसबुक, ट्विटर (X), व्हाट्सऐप, यूट्यूब समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर प्रतिबंध लगा दिया था. कारण यह बताया गया कि इन कंपनियों ने नेपाल के सूचना और संचार मंत्रालय में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था. सरकार का कहना है कि यह कदम केवल “नियमों के पालन” के लिए है लेकिन युवाओं और विपक्षी दलों का मानना है कि यह असहमति की आवाज़ दबाने की कोशिश है.

ओली के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रतिबंध हटाने की घोषणा की

विरोध प्रदर्शनों के बढ़ते ही, प्रधानमंत्री ओली के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रतिबंध हटाने की घोषणा की. मंत्रिमंडल की बैठक के बाद, नेपाल के संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने कहा कि सरकार ने संबंधित एजेंसियों को ‘जेन ज़ेड’ की मांगों के अनुसार सोशल मीडिया साइटों को फिर से शुरू करने की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है. जेन ज़ेड ने ही काठमांडू के मध्य में संसद के सामने एक विशाल विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया था.

सोशल मीडिया पर प्रतिबंध

नेपाल ने फेसबुक और इंस्टाग्राम समेत कई सोशल मीडिया साइटों पर प्रतिबंध लगा दिया, क्योंकि उन्होंने संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में पंजीकरण नहीं कराया था. एक नोटिस में कहा गया कि सोशल मीडिया कंपनियों को 28 अगस्त से शुरू होकर एक सप्ताह के भीतर सरकार के साथ पंजीकरण कराना था. लेकिन मेटा (फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप), अल्फाबेट (यूट्यूब), एक्स (पूर्व में ट्विटर), रेडिट और लिंक्डइन में से किसी ने भी समय सीमा तक आवेदन जमा नहीं किया था.

प्रदर्शनकारियों के अपने तर्क

काठमांडू पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल में फेसबुक उपयोगकर्ताओं की संख्या लगभग 13.5 मिलियन और इंस्टाग्राम उपयोगकर्ताओं की संख्या लगभग 3.6 मिलियन है. इनमें से कई लोग अपने व्यवसाय के लिए सोशल मीडिया पर निर्भर हैं. नेपाल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बंद होने के बाद, प्रभावित लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. सोशल मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ प्रदर्शन धीरे-धीरे भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में तब्दील हो गया.

यही एकमात्र कारण नहीं

मीडिया से चर्चा के दौरान 24 वर्षीय छात्र युजान राजभंडारी ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया, “सोशल मीडिया पर प्रतिबंध से हमें गुस्सा आया है, लेकिन हमारे यहां इकट्ठा होने का यही एकमात्र कारण नहीं है. हम नेपाल में संस्थागत रूप ले चुके भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.”

सरकार ने क्या कहा है?

सरकार द्वारा जारी एक बयान में कहा कि वह विचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करती है और “इनकी सुरक्षा और निर्बाध उपयोग के लिए एक वातावरण बनाने” के लिए प्रतिबद्ध है. इससे पहले, सरकार ने टेलीग्राम तक पहुंच को अवरुद्ध कर दिया था, यह कहते हुए कि इस सुरक्षित प्लेटफॉर्म का उपयोग ऑनलाइन धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधियों के लिए किया जा रहा था. पिछले साल नेपाल सरकार ने टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा दिया था. अगस्त में इस प्रतिबंध को हटा लिया गया, क्योंकि प्लेटफॉर्म ने नेपाली नियमों का पालन करने पर सहमति जताई थी.

You Might Also Like

SIR को लेकर देशभर में बवाल, चुनाव आयोग ने फिर सुना दिया नया SSR का फरमान

INDIA ब्लॉक का SIR पर संग्राम, FIR दर्ज!

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article India से ऑस्ट्रेलिया तक दिखा ‘ब्लड मून’
Next Article रिसाव से बरगी बांध को कोई खतरा नहीं, एक्सपर्ट की जांच में हुआ खुलासा!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

आजादी के बाद पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ा सीधी
Madhya Pradesh 27/10/2026
नर्मदा महोत्सव पर कला, संस्कृति, सुर और संगीत से गूंज उठीं संगमरी वादियां
Madhya Pradesh 27/10/2026
सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?