By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: जनजातीय ही नहीं संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं बलिदानी राजा शंकर शाह – कुंवर रघुनाथ शाह
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > जनजातीय ही नहीं संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं बलिदानी राजा शंकर शाह – कुंवर रघुनाथ शाह
Madhya Pradesh

जनजातीय ही नहीं संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं बलिदानी राजा शंकर शाह – कुंवर रघुनाथ शाह

DB News
Last updated: 18/09/2025 11:37 PM
DB News
Share
4 Min Read
राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने अर्पित किये श्रद्धा सुमन
SHARE

एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अमर बलिदानियों की गौरव गाथा का स्मरण, आत्मनिर्भरता पर जोर दिया

By : डीबी न्यूज अपडेट  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

CM MP Jabalpur Visit : राजा शंकर शाह एक अलग मिट्टी के बने हुए थे. जहाँ बड़े-बड़े शासक अंग्रेजों की धाक के आगे अपनी आवाज नहीं उठा पाते थे, वहीं राजा शंकर शाह न केवल डंके की चोट पर अपनी बात रखते थे, बल्कि कविताओं और गीतों के माध्यम से पूरे आदिवासी अंचल में राष्ट्रीयता की अलख जगाते थे. वे अपनी रचनाओं से इस धरती, नर्मदा घाटी, जंगलों और आदिवासी समाज की रक्षा के लिए प्रेरणास्रोत थे. राजा शंकर शाह व कुंवर रघुनाथ शाह ने अंग्रेजों से कहा था कि यदि इस धरती ने हमें जन्म दिया है, तो हमें अंग्रेज क्या कोई भी गुलाम नहीं बना सकता. राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह की पिता-पुत्र की अनोखी जोड़ी के पराक्रम को हमेशा याद किया जाएगा.  यह दुर्लभ है कि पिता जिस मार्ग पर चलें, पुत्र भी उसी मार्ग का अनुसरण करे. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (18 सितंबर) को घंटाघर स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस संस्‍कृति एवं सूचना केन्‍द्र में आयोजित गोंडवंश के शासक और जनजातीय समाज के गौरव राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के 168वें बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

Contents
एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अमर बलिदानियों की गौरव गाथा का स्मरण, आत्मनिर्भरता पर जोर दियाBy : डीबी न्यूज अपडेट  | Edited By: प्रिंस अवस्थीप्रधानमंत्री मोदी के स्वदेशी अभियान पर दिया जोर –इनकी रही उपस्थिति

जबलपुर की धरती को वीरों और महावीरों की भूमि बताते हुए, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमर शहीद राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि यह धरती सदैव वीरता, शौर्य और पराक्रम का प्रतीक रही है.

प्रधानमंत्री मोदी के स्वदेशी अभियान पर दिया जोर –

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनजातीय समुदाय के प्रति स्नेह भाव को व्यक्त करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री ने अपना जन्मदिन मध्‍यप्रदेश के धार जिले आकर आदिवासी भाई-बहनों के बीच मनाया, जो उनके प्रेम और समरसता की भावना को दर्शाता है.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के ‘स्वदेशी अपनाओ’ के मंत्र पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि हमें धीरे-धीरे अपनी उस आदत को वापस अपनाना है और स्वदेशी की भावना को जागृत करना है. साथ ही कहा कि स्वदेशी अपनाने से हमारे छोटे-छोटे काम करने वाले व्यापारियों को मदद मिलेगी और जिसका मूल मंत्र भी स्वदेशी होगा. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के समापन पर “गर्व से कहो, स्वदेशी अपनाएँगे” का नारा लगा कर कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों से स्वदेशी अपनाने का आहवान किया।

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में सीएम डॉ. यादव के साथ मंच पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, राज्यसभा सदस्य श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकि, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, विधायक अशोक रोहाणी, डॉ. अभिलाष पांडे, नीरज सिंह एवं संतोष बरकड़े, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर एवं जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल भी मौजूद थे. कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

कार्यक्रम में जनजातीय समाज के गणमान्य नागरिक, बड़ी संख्या में महिला स्वसहायता समूह की सदस्य, संभागीय कमिश्नर धनंजय सिंह, आईजी प्रमोद वर्मा, कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:CM Madhya PradeshDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateDr Mohan YadavJansamparkMPJbp NewsMP NEWSSevaParv
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article मां दुर्गा का देखना है चमत्कार तो करें ये उपाय, मिलेगा मनचाहा फल
Next Article यात्रीगण ध्यान दें…मैहर स्टेशन पर इन रेलगाड़ियों का 5 मिनट होगा ठहराव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?