टीम इंडिया ने 9वीं बार एशिया कप जीता और 14 दिन में पाकिस्तान को तीसरी बार रौंदा
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Asia Cup Match, India vs Pakistan Final: भारत ने 2025 एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा है. इस कप में पाकिस्तान के साथ 14 दिनों में 3 मुकाबले हुए, तीनों में भारत की जीत हुई. मैच के आखिरी रोमांच में रिंकू सिंह ने विजयी चौका लगाकर जीत की दहलीज पर पहुंचाया. इस मैच में तिलक वर्मा का अहम रोल रहा, जिन्होंने मध्यम क्रम की बल्लेबाजी करते हुए 69 रन बनाए और टीम पर दबाव नहीं आने दिया और अंतत: टीम इंडिया ने एशिया कप में कब्जा कर लिया. इस जीत के साथ यह साबित हो गया कि एशिया की टीम इंडिया ही किंग है.
वहीं फहीम अशरफ ने 19वें ओवर में 8 रन दिए और शिवम दुबे को आउट किया. इस दौरान भारत को लास्ट ओवर में जीत के लिए 10 रन बनाने थे. तिलक वर्मा 50 गेंद में 60 रन पर क्रिज पर थे. लेकिन तिलक वर्मा टीम पर दबाव नहीं आने दिया और रिंकू सिंह अच्छी साझेदारी निभाते हुए जीत दर्ज की.
146 में ढेर हुई टीम इंडिया
फाइनल खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में 146 रनों पर ढेर हो गई. एक समय पाकिस्तान का स्कोर बिना किसी विकेट के 84 रन पर था, लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने दमदार वापसी की और 62 रनों पर अंतराल पर सभी 10 पाक बल्लेबाजों को आउट कर दिया. पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने 57 और फखर जमान ने 46 रन बनाए. भारत के लिए स्पिनर्स ने 8 विकेट झटके. कुलदीप यादव ने 4, वरुण चक्रवर्ती ने 2, अक्षर पटेल ने 2 और जसप्रीत बुमराह ने 2 पाक बल्लेबाजों को आउट किया.

