संस्कारधानी जाबालिपुरम् में दुर्गा प्रतिमा रखने का क्रेज बढ़ा, 90 से ज्यादा स्थानों पर विराजमान हैं मां काली
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Navratri Durga Puja 2025: शारदीय नवरात्र में संस्कारधानी जबलपुर शहर में धूम मची हुई है. संस्कारधानी जबलपुर में करीब 1845 दुर्गा प्रतिमा विराजमान हैं, जिनमें से 90 मां भवानी काली की मूर्तियां शामिल हैं. बताया जा रहा है मां दुर्गा प्रतिमा विराजित करने का सिलसिला हर साल बढ़ता जा रहा है. जिस रफ्तार से शहर का दायरा बढ़ता जा रहा है. उसी अनुपात में मां दुर्गा की प्रतिमाएं विराजित हो रही हैं. अकेले पनागर क्षेत्र में ही 119 प्रतिमाएं विराजित हैं, जो अपने आप में एक कीर्तिमान है. जबकि यह क्षेत्र कभी पिछड़ा माना जाता था और नगर पंचायत पनागर में अधिकांश हिस्सा ग्रामीण का शामिल था. लेकिन शहरी विकास के साथ नवरात्रि का उत्सव भी मनाने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है और इस वर्ष 2025 में दुर्गा प्रतिमाएं सैकड़ा पार कर चुकी हैं. इससे साफ जाहिर होता है कि शहर में दुर्गा प्रतिमा विराजित करने का क्रेज बढ़ा है.
शहरी क्षेत्र से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र में उत्साह
दुर्गा पाण्डाल की सुरक्षा को लेकर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के दुर्गा समिति के सदस्य पुलिस से सुरक्षा की मांग की है. यह प्रक्रिया हर साल होती है. उन सभी थाना क्षेत्रों से पता चला है कि जिले में 1845 से ज्यादा प्रतिमाएं रखी गई हैं. जिन्होंने सुरक्षा की मांग की है. इसके लिए पुलिस विभाग ने थानावार उन समितियों को सुरक्षा देने का भरोसा दिया है. उन्हीं पुलिस अधिकारियों के आंकड़े बता रहे हैं कि शहर में देवी प्रतिमा स्थापित करने वालों की संख्या बढ़ी है.

काली मां के पूजन का क्रेज बढ़ा
शहर में काली मां के पूजन का चलन बड़ी तेजी के साथ बढ़ रहा है. हर साल काली प्रतिमा रखने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है. इस साल 90 से अधिक काली मां प्रतिमा शहर में रखी गई हैं. जबकि इससे पहले कुछ खास जगह काली मां प्रतिमा रखने का चलन था. लेकिन युवाओं में काली पूजन का महत्व बढ़ा है और उसी अनुपात में काली की मूर्ति रखी जा रही है.

यहां रखी गईं दुर्गा प्रतिमाएं
शहर से लगे पनागर में 119, पाटन में 64, बरेला में 115, गोरखपुर में 70, ग्वारीघाट में 34, गढ़ा में 80, विजय नगर में 19, सिविल लाइन में 19, आधारताल में 81 के अलावा शहपुरा, कुंडम, रांझी, गोकलपुर, बरगी में भी दुर्गा प्रतिमाएं रखी गई हैं. इसके अलावा मां काली की प्रतिमा 90 से ज्यादा स्थापित की गई हैं.

