By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ‘ट्रंप के खास दोस्त हैं पीएम मोदी’- सर्जियो गोर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > International > ‘ट्रंप के खास दोस्त हैं पीएम मोदी’- सर्जियो गोर
International

‘ट्रंप के खास दोस्त हैं पीएम मोदी’- सर्जियो गोर

DB News
Last updated: 10/10/2026 10:03 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

भारत में अमेरिका के होने वाले राजदूत सर्जियो गोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भेजा गया तोहफा दिया.

Source : MEDIA

Contents
भारत में अमेरिका के होने वाले राजदूत सर्जियो गोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भेजा गया तोहफा दिया.पीएम मोदी ने एक्स पर साझा की तस्वीरपीएम मोदी की मुलाकात को बताया ‘अद्भुत’गोर और जयशंकर के बीच हुई बातचीतट्रंप के भरोसे पर गोर ने शुक्रिया कहाभारत-अमेरिका ट्रेड डील को फिनिश लाइन तक पहुंचाना लक्ष्य

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

PM Modi-Gor Meeting: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘एक महान और खास दोस्त’ मानते हैं. यह बात राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सर्जियो गोर ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के वक्त कही. बतादें कि भारत में अमेरिका के भावी राजदूत सर्जियो गोर ने शनिवार (11 अक्टूबर, 2025) को मुलाकात हुई थी. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को व्हाइट हाउस में उनकी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक फ्रेमयुक्त तस्वीर भी भेंट की, जो पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे के दौरान ली गई थी, इस पर ट्रंप का संदेश और हस्ताक्षर थे. ट्रंप ने तस्वीर पर साफ तौर पर लिखा था कि प्रधानमंत्री महोदय, आप महान हैं. सर्जियो गोर प्रबंधन और संसाधन उप सचिव माइकल जे. रिगास के साथ छह दिवसीय यात्रा पर भारत में हैं, जहां वे वरिष्ठ भारतीय पदाधिकारियों से मिलेंगे.

पीएम मोदी ने एक्स पर साझा की तस्वीर

अमेरिका के भावी राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि भारत में अमेरिका के भावी राजदूत सर्जियो गोर से मिलकर खुशी हुई. मुझे भरोसा है कि गोर का कार्यकाल भारत और अमेरिका के व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा.’

पीएम मोदी की मुलाकात को बताया ‘अद्भुत’

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी राजदूत नामित सर्जियो गोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात को अद्भुत बताया है. पीएम मोदी से मुलाकात के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए गोर ने कहा, ‘पीएम मोदी से मेरी मुलाकात अद्भुत रही. हमने रक्षा, व्यापार और तकनीक समेत कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की. इसके अलावा, हमने महत्वपूर्ण खनिजों के महत्व पर भी गंभीर चर्चा की.’

उन्होंने कहा, ‘अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक महान और करीबी दोस्त मानते हैं. मेरे नई दिल्ली के लिए रवाना होने से ठीक पहले दोनों नेताओं ने एक अनोखा फोन कॉल किया और यह कुछ ऐसे है जो आने वाले कई हफ्तों और महीनों तक जारी रहेगा.’

गोर और जयशंकर के बीच हुई बातचीत

इससे पहले, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी सर्जियो गोर से दिल्ली में मुलाकात की. जयशंकर ने कहा, ‘आज नई दिल्ली में अमेरिकी राजदूत-नियुक्त सर्जियो गोर से मिलकर खुशी हुई. हमने भारत-अमेरिका रिश्तों और इसके वैश्विक महत्व पर बात की.’ यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव देखा जा रहा है. अमेरिका ने हाल ही में भारतीय निर्यात पर 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया, जिसमें भारत के रूसी कच्चे तेल की खरीद को लेकर 25 फीसदी अतिरिक्त शुल्क भी शामिल है. भारत ने इस कदम को ‘अनुचित, अन्यायपूर्ण और अव्यवहारिक’ बताया है.

ट्रंप के भरोसे पर गोर ने शुक्रिया कहा

सर्जियो गोर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा,’मैं राष्ट्रपति ट्रंप का तहेदिल से शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझ पर इतना भरोसा और यकीन दिखाया. मुझे भारत में अमेरिका का अगला राजदूत और दक्षिण व मध्य एशियाई मामलों का विशेष दूत नियुक्त किया जाना मेरे लिए गर्व की बात है.’ हालांकि भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर तनाव है, लेकिन पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हाल की फोन पर बातचीत ने व्यापार समझौते की उम्मीदें बढ़ा दी हैं. दोनों देशों ने कुछ हफ्तों के ठहराव के बाद व्यापार समझौते पर बातचीत फिर से शुरू की है. गोर डिप्टी सेक्रेटरी फॉर मैनेजमेंट एंड रिसोर्सेज माइकल जे रिगास के साथ 6 दिन की यात्रा पर दिल्ली आए हैं.

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को फिनिश लाइन तक पहुंचाना लक्ष्य

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर चल रही बातचीत पर बोलते हुए, गोर ने माना कि यह एक मुश्किल काम है. लेकिन वह इसे फिनिश लाइन तक पहुंचाने के लिए दृढ़ निश्चयी हैं. उन्होंने कहा, “आप में से कई लोगों ने मुझसे चल रही ट्रेड डील की बातचीत पर अपडेट मांगा है. दोनों पक्ष लगातार सक्रिय रूप से बातचीत कर रहे हैं. असल में, ट्रेड पर अगली बातचीत कल होगी. भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश है. इसलिए इसे फिनिश लाइन तक पहुंचाना आसान काम नहीं है, लेकिन हम वहां पहुंचने के लिए पक्के इरादे वाले हैं और हालांकि ट्रेड हमारे रिश्ते के लिए बहुत जरूरी है, हम सुरक्षा, काउंटर-टेररिज्म, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे दूसरे बहुत जरूरी क्षेत्रों में भी मिलकर काम करते रहेंगे.”

You Might Also Like

ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, सरकार बोली- 39,000 लोग लापता

LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका

G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’

फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, लगातार 3 झटके लगे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSPM Modi-Gor MeetingPMModi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article आरती क्या है और कैसे करनी चाहिए! जानें…
Next Article अंग्रेज को सपने में दिखे थे हनुमान जी!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

आजादी के बाद पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ा सीधी
Madhya Pradesh 27/10/2026
नर्मदा महोत्सव पर कला, संस्कृति, सुर और संगीत से गूंज उठीं संगमरी वादियां
Madhya Pradesh 27/10/2026
सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?