अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी सेना ने रिहाइशी इलाके में हवाई हमला किया है, जिससे पूरी इमारत मलबे में तब्दील हो गई.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Pakistan Airstrikes Afghanistan: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात निर्मित हो चुके हैं. पाकिस्तान द्वारा लगातार हमले किए जा रहे हैं. जिससे अफगानिस्तान के कई लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें अफगानिस्तान के 3 खिलाड़ी भी बताए जा रहे हैं. पाकिस्तान द्वारा की गई एयररस्ट्राइक के चलते अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ होने वाली आगामी त्रिकोणीय टी20 श्रृंखला से भी हटने का फैसला लिया है. यह फैसला पाकिस्तान की तरफ से हमला करने के बाद लिया गया है. बतादें कि हाल ही में पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में किए गए हवाई हमलों में तीन नेशनल प्लेयर्स समेत 8 की मौत हो गई है.
ये खिलाड़ी एयरस्ट्राइक की जद में आए
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में तीन खिलाड़ियों कबीर, सिबगतुल्लाह और हारून की मौत की ही पुष्टि की है और 7 घायल बताए जा रहे हैं, लेकिन अफगानिस्तान की मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तानी हमले में कुल 8 अफगानिस्तान के डोमेस्टिक और क्लब स्तर के खिलाड़ियों की मौत हुई है. जानकारी के मुताबिक ये आठों खिलाड़ी शराना इलाके में मैच खेल कर जीत का जश्न मनाने अर्गुन इलाके में आए थे, जब पाकिस्तानी सेना ने रिहाइशी इलाके में हवाई हमला कर दिया. इसके बाद पूरी इमारत मलबे में तब्दील हो गई और अफगानिस्तान से आई तस्वीरों में भी साफ-साफ दिख रहा है कि कैसे स्थानीय लोगों की मदद से लाशों को मलबे से निकाला जा रहा है. साथ ही अफगानिस्तान पर हुए हमले में एक बच्चे के शव को भी निकाले जा रहे हैं.
PAK सेना अतंकी जैसे कर रही बर्ताव
मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तानी सेना आतंकी जैसे बर्ताव कर रही है. बीते 10 दिनों में पाकिस्तानी सेना अफगानिस्तान के कई रिहायशी इलाकों को टीटीपी के ठिकानों पर हमला करने के नाम पर निशाना बना चुकी है. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक, अकेले पक्तिका, कुनार, खोश्त, कंधार और हेमलैंड में पाकिस्तानी हमलों से 37 आम लोग मारे गए और 425 घायल हैं, जबकि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, काबुल में पाकिस्तानी हमले में 5 लोगो की मौत हुई थी और कल पक्तिका में हुए 3 जगहों पर हमले में 10 लोगों की मौत हो चुकी है. यानी अब तक महज 10 दिनों में पाकिस्तानी सेना अफगानिस्तान के 52 मासूम लोगों की जान ले चुकी है और 425 से ज़्यादा लोग घायल हो चुके हैं.
पाकिस्तानी सेना का दावा
पाकिस्तानी सेना लगातार दावा कर रही है की वो अफगानिस्तान में हमले तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (TTP) के ठिकानों और उसके प्रमुख नूर वली महसूद को निशाना बनाने के लिए कर रहा है, लेकिन बीते गुरुवार (16 अक्तूबर 2025) को आई तस्वीर में साफ हुआ था कि टीटीपी का प्रमुख नूर वाली महसूद अफगानिस्तान में नहीं बल्कि पाकिस्तान के ही ख़ैबर पख्तून ख्वाह की तिराह घाटी में डेरा जमाए हुए है.

