By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान के 3 क्रिकेटरों की मौत, टी-20 श्रृंखला से नाम वापिस
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान के 3 क्रिकेटरों की मौत, टी-20 श्रृंखला से नाम वापिस
Sport

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान के 3 क्रिकेटरों की मौत, टी-20 श्रृंखला से नाम वापिस

DB News
Last updated: 10/10/2026 9:56 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी सेना ने रिहाइशी इलाके में हवाई हमला किया है, जिससे पूरी इमारत मलबे में तब्दील हो गई. इसी हमले में खिलाड़ियों की जान गई है.

Source : MEDIA

Contents
अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी सेना ने रिहाइशी इलाके में हवाई हमला किया है, जिससे पूरी इमारत मलबे में तब्दील हो गई. इसी हमले में खिलाड़ियों की जान गई है.ये खिलाड़ी एयरस्ट्राइक की जद में आएPAK सेना अतंकी जैसे कर रही बर्तावपाकिस्तानी सेना का दावाराशिद खान ने भी जताया दुखपाकिस्तान का कायराना हमला

By : DB News Update  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Pakistan Airstrikes Afghanistan: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात निर्मित हो चुके हैं. पाकिस्तान द्वारा लगातार हमले किए जा रहे हैं. जिससे अफगानिस्तान के कई लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें अफगानिस्तान के 3 खिलाड़ी भी बताए जा रहे हैं. पाकिस्तान द्वारा की गई एयररस्ट्राइक के चलते अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ होने वाली आगामी त्रिकोणीय टी20 श्रृंखला से भी हटने का फैसला लिया है. यह फैसला पाकिस्तान की तरफ से हमला करने के बाद लिया गया है. बतादें कि हाल ही में पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में किए गए हवाई हमलों में तीन नेशनल प्लेयर्स समेत 8 की मौत हो गई है.

ये खिलाड़ी एयरस्ट्राइक की जद में आए

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में तीन खिलाड़ियों कबीर, सिबगतुल्लाह और हारून की मौत की ही पुष्टि की है और 7 घायल बताए जा रहे हैं, लेकिन अफगानिस्तान की मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तानी हमले में कुल 8 अफगानिस्तान के डोमेस्टिक और क्लब स्तर के खिलाड़ियों की मौत हुई है. जानकारी के मुताबिक ये आठों खिलाड़ी शराना इलाके में मैच खेल कर जीत का जश्न मनाने अर्गुन इलाके में आए थे, जब पाकिस्तानी सेना ने रिहाइशी इलाके में हवाई हमला कर दिया. इसके बाद पूरी इमारत मलबे में तब्दील हो गई और अफगानिस्तान से आई तस्वीरों में भी साफ-साफ दिख रहा है कि कैसे स्थानीय लोगों की मदद से लाशों को मलबे से निकाला जा रहा है. साथ ही अफगानिस्तान पर हुए हमले में एक बच्चे के शव को भी निकाले जा रहे हैं.

PAK सेना अतंकी जैसे कर रही बर्ताव

मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तानी सेना आतंकी जैसे बर्ताव कर रही है. बीते 10 दिनों में पाकिस्तानी सेना अफगानिस्तान के कई रिहायशी इलाकों को टीटीपी के ठिकानों पर हमला करने के नाम पर निशाना बना चुकी है. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक, अकेले पक्तिका, कुनार, खोश्त, कंधार और हेमलैंड में पाकिस्तानी हमलों से 37 आम लोग मारे गए और 425 घायल हैं, जबकि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, काबुल में पाकिस्तानी हमले में 5 लोगो की मौत हुई थी और कल पक्तिका में हुए 3 जगहों पर हमले में 10 लोगों की मौत हो चुकी है. यानी अब तक महज 10 दिनों में पाकिस्तानी सेना अफगानिस्तान के 52 मासूम लोगों की जान ले चुकी है और 425 से ज़्यादा लोग घायल हो चुके हैं.

पाकिस्तानी सेना का दावा

पाकिस्तानी सेना लगातार दावा कर रही है की वो अफगानिस्तान में हमले तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (TTP) के ठिकानों और उसके प्रमुख नूर वली महसूद को निशाना बनाने के लिए कर रहा है, लेकिन बीते गुरुवार (16 अक्तूबर 2025) को आई तस्वीर में साफ हुआ था कि टीटीपी का प्रमुख नूर वाली महसूद अफगानिस्तान में नहीं बल्कि पाकिस्तान के ही ख़ैबर पख्तून ख्वाह की तिराह घाटी में डेरा जमाए हुए है.

राशिद खान ने भी जताया दुख

विदेशी मीडिया के अनुसार अफगानिस्तान के क्रिकेटरो ने भी इस घटना पर दुख जताया है. अफगानिस्तान के टी20 कप्तान राशिद खान ने इस हमले की निंदा की है और बोर्ड के ट्राई सीरीज से नाम लेने के फैसले को सही ठहराया है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “मैं हाल ही में पाकिस्तान द्वारा की गई एयरस्ट्राइक में मारे गए आम लोगों की खबर पर दुखी हूं. इस हादसे में महिला, बच्चों और देश के युवा क्रिकेटरों की मौत हो गई जो विश्व स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना देख रहे थे.”

पाकिस्तान का कायराना हमला

मीडिया रिपोर्टों से पता चल रहा है कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी आगामी त्रिकोणीय सीरीज से हटने का फैसला किया है. यह फैसला पक्तिका प्रांत के उर्गुन जिले में सीमा पार हमलों में तीन स्थानीय क्रिकेटरों की दुखद मौत के बाद लिया गया है. यह सीरीज 17 से 29 नवंबर तक पाकिस्तान के रावलपिंडी और लाहौर में खेली जानी थी. यह घटना क्रिकेट जगत के लिए एक बड़ा झटका है. खेल के मैदान पर होने वाली प्रतिद्वंद्विता के बीच, इस तरह की हिंसक घटनाएं चिंता का विषय हैं.

You Might Also Like

टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड

वेस्टइंडीज कप्तान ने भारत से छीन ली जीत, 351 रन का टार्गेट किया चेज

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

TAGGED:DB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSPakistan Airstrikes Afghanistan
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article गोवत्स द्वादशी आज? जानें पूजा विधि…
Next Article ‘हां मैं 2027 वर्ल्ड कप खेलना चाहता हूं… ‘ रोहित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
टेस्ला ने उड़ने वाली कार का VIDEO दिखाकर आटो कंपनियों की उड़ाई नींद
Business 21/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?