‘Make a Wish Child’ संस्था से मुलाकात करने के दौरान यह बात कही, भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज शुरू होने से पहले रोहित शर्मा का खुलासा?
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Rohit Sharma 2027 ODI World Cup: बच्चों के सवालों का जवाब देते हुए रोहित शर्मा ने स्पष्ट कर दिया कि 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं. उनकी इस हामी से क्रिकेट जगत के फैंस में उत्साह का माहौल निर्मित हो गया. एक ओर जहां 19 अक्टूबर से आस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने जा रही है. वहीं बोर्ड मेंबर द्वारा रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने के बाद उनके बर्डकप खेले जाने को लेकर सवालिया निशान लग रहे थे. लेकिन अब खुद ही हिटमैन ने वर्डकप खेलने की ईच्छा जाहिर कर दी है तो निश्चत हो गया है कि अगले वर्डकप में हिटमैन की बैटिंग एकबार फिर देखने को मिलेगी.
हां, मैं खेलना चाहता हूं वर्ल्ड कप…
मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि रोहित शर्मा ने ‘Make a Wish Child’ संस्था के साथ जुड़कर एक बच्चे से मुलाकात की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम 2023 ODI वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से 6 विकेट से हार गई थी. रोहित वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाने के अधूरे सपने को पूरा करना चाहते हैं.
वीडियो में बच्चे ने रोहित शर्मा से पूछा कि अगला वर्ल्ड कप कब है? रोहित शर्मा ने ‘2027’ कहकर जवाब दिया. बच्चे ने दूसरा सवाल पूछा, “क्या आप 2027 के वर्ल्ड कप में खेलेंगे.”
इस सवाल का रोहित शर्मा ने जो जवाब दिया, वो सुनकर फैंस खुश हो जाएंगे. रोहित ने कहा, “हां, मैं वर्ल्ड कप में खेलना चाहता हूं.” बच्चे के सवालों का जवाब देते हुए रोहित ने कहा कि ODI वर्ल्ड कप जीतना उनका भी सपना है.
3 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं रोहित शर्मा
हिटमैन से मशहूर रोहित शर्मा ने अब तक 3 ODI वर्ल्ड कप खेल चुके हैं. एकदिवसीय विश्व कप में उन्होंने 28 मैचों में 60.57 के शानदार औसत से 1575 रन बनाए थे, जिनमें 7 शतक और 6 अर्धशतक भी शामिल हैं. रोहित ने 2015, 2019 और 2023 ODI वर्ल्ड कप खेला था. 2023 में उनकी कप्तानी में भारतीय टीम बिना कोई मैच हारे फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी.

