भारत और दक्षिण अफ्रीका के फाइनल मुकाबले में 52 रन से मिली जीत, इस खिताबी मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा रहा.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
IND-W vs SA-W Final: वर्ल्ड कप फाइनल मैच में भारत ने 298 रन बनाए हैं. भारतीय टीम का यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया है. सबसे बड़ा स्कोर 2022 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने बनाया था. उसने इंग्लैंड के खिलाफ 356 रन ठोके थे. अब भारत 298 रन बनाकर इस सूची में दूसरे पायदान पर पहुंच गया है.
299 का दक्षिण अफ्रीका को मिला था टार्गेट
टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए 299 रन का टार्गेट दिया है. शेफाली वर्मा ने 87 रन बनाए, वहीं दीप्ति शर्मा ने 58 रनों की पारी खेली है. मिडिल ओवरों में रन गति धीमी पड़ने से टीम इंडिया 300 तक नहीं पहुंच पाई. वहीं आखिरी 5 ओवर में भारतीय बल्लेबाजों ने सिर्फ 36 रन बनाए और दो विकेट गंवाए.
दक्षिण अफ्रीकी टीम लड़खड़ाई
42वें ओवर में दीप्ति शर्मा ने भारत की जीत कंफर्म कर दी. उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी कप्तान को आउट करने के बाद क्लो ट्रायोन को भी आउट कर दिया. वह 8 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुईं. दक्षिण अफ्रीकी कप्तान लॉरा वुल्फार्ट 101 रन बनाकर आउट हो गई. भारतीय टीम यह मुकाबला 52 रन से जीत लिया है और इस जीत के साथ भारतीय टीम ने एक नया इतिहास रच दिया है.

