By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: यातायात व्यवस्था ठीक होने के साथ – साथ अपराध भी नहीं होंगे घटित
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > यातायात व्यवस्था ठीक होने के साथ – साथ अपराध भी नहीं होंगे घटित
Madhya Pradesh

यातायात व्यवस्था ठीक होने के साथ – साथ अपराध भी नहीं होंगे घटित

DB News
Last updated: 04/11/2025 11:52 AM
DB News
Share
3 Min Read
SHARE

शहर में स्वच्छता के साथ दिखाई देगा सुंदर और सुरक्षित यातायात व्यवस्था, रामपुर, गोरखपुर और आई.एस.बी.टी. से रानीताल तक हुई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

By : DB News Update  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
शहर में स्वच्छता के साथ दिखाई देगा सुंदर और सुरक्षित यातायात व्यवस्था, रामपुर, गोरखपुर और आई.एस.बी.टी. से रानीताल तक हुई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाईरामपुर से गोरखपुत तक हुई कार्रवाईपुराने पोस्टर बैनर भी हटाए गए

MP Encroachment Jabalpur News: जबलपुर. शहर की सुरक्षित यातायात व्यवस्था को सुदृढ करने की दिशा में नगर निगम, जिला एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में शांति और सद्भाव के साथ सड़कों से अतिक्रमणों को हटाने तथा लेफ्ट टर्न को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. इस कार्रवाई का शहर के नागरिकों एवं व्यापारियों ने समर्थन किया है और प्रशासन की कार्रवाई की सराहना करते हुए मॉंग भी की है कि अतिक्रमण हटाने की मुहिम शहर के सभी क्षेत्रों एवं मार्गो पर होनी चाहिए. इससे एक ओर जहॉं दुर्घटनाएं नहीं होंगी, वहीं दूसरी और यातायात व्यवस्था भी ठीक होगा तथा तिराहे, चौराहे पर ठेले टपरे न होने के कारण अपराध भी घटित नहीं होगें. नगर निगम के अतिक्रमण दस्ता द्वारा प्रशासन के सहयोग से कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देशानुसार तथा उनके मार्गदर्शन में तैयार कार्य योजना के अनुरूप कार्रवाई प्रारंभ की गई. इस संबंध में निगमायुक्त ने बताया कि आई.एस.बी.टी. दीनदयाल चौक एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाकर सड़क एवं लेफ्ट टर्न को अतिक्रमण मुक्त किया गया तथा यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया गया.

रामपुर से गोरखपुत तक हुई कार्रवाई

इसी प्रकार रामपुर से गोरखपुर तक कार्रवाई की गयी और मार्ग के किनारे अवैध रूप से लगे ठेले टपरे को हटाने के साथ-साथ स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमणों को भी हटाया गया. अब यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी. निगमायुक्त ने सभी लोगों से अपील की है कि सड़क किनारे एवं लेफ्ट टर्न में अतिक्रमण न करें.

पुराने पोस्टर बैनर भी हटाए गए

अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत आज विद्युत पोलों पर लगे फटे पुराने एवं अन्य बैनर पोस्टरों को भी हटाने की कार्रवाई की गयी. प्रशासन की इस कार्रवाई की नागरिकों ने सराहना की है. कार्रवाई के दौरान मौके पर अपर आयुक्त अरविन्द शाह, अतिक्रमण अधिकारी मनीष तड़से, सहायक अतिक्रमण अधिकारी अखिलेश भदौरिया, और दलप्रभारी लक्ष्मण कोरी, बृजकिशोर तिवारी, जे प्रवीण, अभिषेक समुद्रे, अंकित पारस, कुलदीप त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateEncroachment JabalpurJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर के लिए होगा भूमि अधिग्रहण
Next Article जबलपुर एमपी में 260 करोड़ की लागत से बनेगा नया 3 किलोमीटर का फ्लाईओवर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?