Shani Dev Worship: शनिदेव की पूजा करने से जानें कैसे उनकी कृपा से कर्म सुधारते हैं, कष्ट कम होते हैं और हर क्षेत्र में स्थिरता, सुरक्षा व सफलता प्राप्त होती है.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Saturday Puja Benefits: हिंदू मान्यता के अनुसार शनिवार का दिन शनिदेवव और हनुमानजी के लिए समर्पित है. सनातन धर्म में मान्यता है कि इस दिन शनिदेव और हनुमान जी का पूजन करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है. इस दिन की गई पूजा से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और उनके अशुभ प्रभाव भी शांत होते हैं.
शनिदेव को न्याय का देवता कहा गया है. वे हर व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं. यदि शनि की कृपा हो जाए तो जीवन में स्थिरता, समृद्धि और सफलता अपने आप मिलने लगती है. लेकिन जब शनि ग्रह नाराज हो जाते हैं, तब जीवन में कठिनाई, रुकावटें, आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव बढ़ जाता है.
ऐसी स्थिति में शनिवार के दिन शनिदेव की शांति पूजा सबसे प्रभावी मानी गई है.आपके आसपास यदि कहीं भी शनि मंदरि हैं तो शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा जरूर करें और उनके क्रोध को शांत करने का उपाय कराएं.
कैसे शांत होते हैं शनि दोष
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब किसी व्यक्ति की कुंडली में साढ़े साती या शनि महादशा चल रही होती है, तो उसे अपने जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.
- मेहनत करने के बाद भी परिणाम देर से मिलते हैं.
- आर्थिक परेशानियां, निर्णय में भ्रम और परिवारिक मतभेद आम हो जाते हैं. ऐसे में केवल सामान्य उपाय काफी नहीं होते.
- बल्कि वैदिक विधि से की गई शनि शांति पूजा ही सही समाधान मानी गई है.
तेलाभिषेक और मंत्र-जाप से दूर होंगे कष्ट
- शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए तिल के तेल से अभिषेक करना बेहद फलदायी होता है.
- तेलाभिषेक से शनि का क्रोध शांत होता है और मन की बेचैनी दूर होती है.
- शनि गायत्री मंत्र या “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का जाप व्यक्ति के जीवन में नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त होती है.
- पूजा में हवन, दीपदान और शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए.
- अनुष्ठान से जीवन में स्थिरता, आत्मविश्वास और मानसिक शांति प्रदान होती है.
पूजन विधि: तिल के तेल से शनिदेव का अभिषेक करें. “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें. जरूरतमंदों को काले वस्त्र, तिल और सरसों का तेल दान करें.
शनि देव की कृपा से जीवन में कई कठिनाइयाँ दूर हो सकती हैं
- शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है, जो व्यक्ति के कर्मों के अनुसार उसे फल देते हैं.. उनकी पूजा करने से जीवन में सुख-शांति आती है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है.
- शनि देव की पूजा करने के लिए शनिवार का दिन विशेष माना जाता है. इस दिन शनि यंत्र की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में धन और समृद्धि बढ़ सकती है..
- शनि देव की कृपा से व्यक्ति को उनके कर्मों का उचित फल मिलता है और जीवन की समस्याएं दूर होती हैं.
- शनि देव को प्रसन्न करने के लिए दान-पुण्य, गरीबों को काले चने, काले तिल, उड़द दाल और स्वच्छ कपड़े दान करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं.
- शनि देव की पूजा करने से व्यक्ति को नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा मिलती है और जीवन में शांति बनी रहती है.
- शनि देव की कृपा से व्यक्ति के जीवन में आय के नए रास्ते खुलते हैं और व्यापार या नौकरी में अच्छे योग बनने लगते हैं.
- शनि देव की महिमा का वर्णन करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है. उनका नाम लेने से जीवन संवर जाता है और कष्टों का निवारण होता है.
- शनि देव की पूजा करने से व्यक्ति को उनके कर्मों का उचित फल मिलता है और जीवन में सुख-शांति आती है.
- शनिवार को सुबह स्नान करने के बाद शनि यंत्र की पूजा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं..
- शनिदेव की आरती और मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति के जीवन में धन और समृद्धि बढ़ सकती है..
- शनि देव की कृपा से व्यक्ति के जीवन में परोपकार की भावना जागृत होती है और समाज सेवा के लिए प्रेरणा मिलती है.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

