By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: दूल्हे के सिर पर सेहरा क्यों बांधते हैं?, जाने वजह
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > दूल्हे के सिर पर सेहरा क्यों बांधते हैं?, जाने वजह
Religion

दूल्हे के सिर पर सेहरा क्यों बांधते हैं?, जाने वजह

DB News
Last updated: 11/09/2026 10:59 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

दूल्हे के सिर पर सेहरा बांधने की परंपरा काफी पुरानी है. शादी के दिन दूल्हे सिर पर सेहरा जरूर बांधा जाता है. सेहरा के बिना लड़कों की बारात नहीं निकलती.

Source : DB News Update  

Contents
दूल्हे के सिर पर सेहरा बांधने की परंपरा काफी पुरानी है. शादी के दिन दूल्हे सिर पर सेहरा जरूर बांधा जाता है. सेहरा के बिना लड़कों की बारात नहीं निकलती.भारतीय परिवेश में सेहरे का खास महत्वबारात निकलने के दौरान बांधा जाता है सेहराभगवान शिव ने विवाह के समय पहना था मुकुटसेहरा बांधने की रस्मएकाग्रता और धैर्य का प्रतीक

By : DB News Update  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Wedding Rituals: शादी-विवाह में दूल्हे के सिर पर सेहरा बांधने की परंपरा है. लेकिन सेहरा बांधने के संबंध में बहुत कम लोगों को पता होगा कि आखिरकार दूल्हे के सिर पर सेहरा क्यों बांधते हैं. हलाकि शादी के दौरान कई तरह की रस्में और परंपराएं निभाई जाती हैं. उन्हें रस्मों में एक है दूल्हे के सिर पर सेहरा बांधना. इस संबंध में आपको बता दें कि शादी के दिन दूल्हे के सिर पर बांधा जाने वाला सेहरा सजावट मात्र के लिए नहीं है, बल्कि इसके पीछे धार्मिक और पारंपरिक मान्यताएं भी जुड़ी हैं, जिन्हें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

भारतीय परिवेश में सेहरे का खास महत्व

भारतीय परिवेश में सेहरे का खास महत्व है. कई बार हिंदी फिल्मों में भी शादी-विवाह के गीत सेहरा बांधने को लेकर लिखे गए हैं, उसमें भी सेहरा बांधने का जिक्र मिलता है. दीवाना मुझ सा नहीं फिल्म में एक गाना है- मैं सेहरा बांधकर आऊंगा मेरा वादा है. वहीं धड़कन फिल्म का ‘गाना दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है.. भी काफी फेमस है. भारत में सेहरा बांधने की परंपरा सदियों पुरानी है और इसके पीछे धार्मिक और सामाजिक कारण भी बताया गया है.

बारात निकलने के दौरान बांधा जाता है सेहरा

शादी के दिन हिंदू और मुस्लिम दोनों ही धर्मों में दूल्हा बारात निकालने से पहले तैयार होता है और इसमें सेहरा जरूर बांधता है. सेहरा के लिए आमतौर पर फूल, मोती, कुंदन, चमकीली व रेशमी धागे या कई बार तो सोने-चांदी की कलाकारी के साथ बनाया जाता है. पगड़ी से दूल्हे का सिर तो वहीं सेहरे से दूल्हे का चेहरा ढका होता है. सेहरा को आम बोलचाल की भाषा में मुकुट, विवाह मुकुट, किरीट,मउर जैसे कई नामों से भी जाना जाता है.

एक मान्यता यह भी है कि, दूल्हा और दुल्हन का चेहरा शादी की मुख्य रस्मों तक छिपा रहना चाहिए, जिससे कि उन पर किसी तरह की नकारात्मक ऊर्जा या बुरी दृष्टि न पड़े. इसलिए भी दुल्हन घूंघट से अपना चेहरा ढंकती हैं और दूल्हे को सेहरा बांधा जाता है.

भगवान शिव ने विवाह के समय पहना था मुकुट

शास्त्रों में ऐसा वर्णन मिलता है कि, जटा मुकुट अहि मउर संवारा. यानी भगवान शिव के गण उनकी जटाओं का मुकुट बना रहे हैं और सांपों से उनके मौर (मुकुट) को सजा जा रहा है. इस चौपाई से यह पता चलता है कि, भगवान शिव ने विवाह के समय सिर पर सांपों से बने मुकुट को धारण किया था. इसलिए आम भी लोग विवाह के समय मुकुट पहनते हैं. शास्त्रों में विवाह मुकुट को पंचदेव से सुशोभित नर का श्रृंगार बताया गया है.

सेहरा बांधने की रस्म

सेहरा पहनाने की रस्म विभिन्न धर्म और परंपराओं में अलग-अलग होती है. आमतौर पर कई जगह घर के बड़े-बुजुर्ग दूल्हे को सेहरा पहनाते हैं. कुछ जगहों पर सेहरा पहनाने की रस्म बहनोई (जीजा) निभाते हैं. तो कई जगहों पर घर की महिलाएं इस रस्म को निभाती हैं. सेहरा पहनाने की रस्म का मुख्य कारण है दूल्हे का सिर सुशोभित रहे और शुभ कार्य में सफलता प्राप्त हो. सेहरा बांधने की रस्म दूल्हे के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाओं का प्रतीक भी माना गया है.

दूल्हे के सिर पर सेहरा बांधने का अधिकार मुख्य रूप से उसकी बहन और जीजाजी को होता है. सेहरा बांधने के बाद बहनें अपने भाई की नजर उतारती हैं, उसकी आरती करती हैं, और भाई अपनी बहनों को प्रेम स्वरूप नेग (उपहार या पैसे) देता है.

एकाग्रता और धैर्य का प्रतीक

शादी के समय दूल्हे के चेहरे पर कई तरह के भाव होते हैं- जैसे घबराहट, खुशी या उत्सुकता. सेहरा दूल्हे के चेहरे को ढककर उसे बाहरी हलचल से दूर अपनी होने वाली पत्नी और विवाह के पवित्र मंत्रों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है. यह इस बात का भी प्रतीक है कि शादी के अंतिम क्षणों तक दूल्हा धीरज बनाए रखे.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateGrooms wear SehraJbp NewsMP NEWSWedding Rituals
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article सिंहस्थ लैंड पुलिंग एक्ट निरस्त, किसानों की नाराजगी का असर
Next Article MP के 6 बड़े शहर ‘रेबीज फ्री सिटी’ नहीं बन पाए
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?