By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: राम मंदिर ध्वजारोहण को लेकर भव्य तैयारी, फूलों से सजी अयोध्या
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > राम मंदिर ध्वजारोहण को लेकर भव्य तैयारी, फूलों से सजी अयोध्या
NationalReligionUttar Pradesh

राम मंदिर ध्वजारोहण को लेकर भव्य तैयारी, फूलों से सजी अयोध्या

DB News
Last updated: 11/03/2026 12:18 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

अयोध्या में आज 25 नवंबर को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में ध्वजारोहण समारोह आयोजित है, जिसकी तैयारी को लेकर अयोध्या श्रीराम नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है.

Source : DB News Update  

Contents
अयोध्या में आज 25 नवंबर को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में ध्वजारोहण समारोह आयोजित है, जिसकी तैयारी को लेकर अयोध्या श्रीराम नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है.अदम्य आध्यात्मिक आत्मिक ऊर्जा का संचार कर रहा राम मंदिरध्वज की ऊंचाई 10 फुट और लंबाई 20 फुटपूरी अयोध्या की हुई है सजावटवैदिक मंत्रोच्चारण से स्वागतकड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचेंगे पीएमतकनीकी उपकरण का भी किया गया उपयोगअतिरिक्त सुरक्षा बिंदु

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Ram Mandir Dhwajarohan: भगवान श्रीराम की अयोध्या नगरी एक बार फिर दुल्हन की तरह सजी है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मंगलवार (25 नवंबर) को अयोध्या का दौरे पर हैं. यहां आने के बाद श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराएंगे, जो इसके निर्माण के पूरा होने का प्रतीक माना जाएगा. पीएमओ से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है. जिसके अनुसार प्रधानमंत्री मंगलवार सुबह करीब 10 बजे सप्तमंदिर आयेंगे. यहां महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुहा और माता शबरी से जुड़े मंदिर हैं. इसके बाद वे शेषावतार मंदिर जाएंगे.

अदम्य आध्यात्मिक आत्मिक ऊर्जा का संचार कर रहा राम मंदिर

राम मंदिर में धर्मध्वज स्थापना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का यह दिव्य संदेश पूरे भारतवर्ष में अदम्य आध्यात्मिक आत्मिक ऊर्जा का संचार कर रहा है. करोड़ों रामभक्तों की आस्था, तपस्या और प्रतीक्षा आज एक नए शिखर पर प्रतिष्ठित होने जा रही है.

अयोध्या में राम मंदिर में ध्वज फहराने की रस्म में बड़ी संख्या में भक्त शामिल होंगे. वहीं इन भक्तों के लिए खास प्रसाद का इंतजाम किया गया है.

ध्वज की ऊंचाई 10 फुट और लंबाई 20 फुट

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के एक बयान में कहा गया है कि समकोण त्रिभुजाकार ध्वज की ऊंचाई 10 फुट और लंबाई 20 फुट है. इस पर एक दीप्तिमान सूर्य की तस्वीर है जो भगवान राम के तेज और वीरता का प्रतीक है. इस पर ‘ॐ’ अंकित है और कोविदार वृक्ष की तस्वीर भी है. पीएमओ ने कहा कि पवित्र भगवा ध्वज गरिमा, एकता और सांस्कृतिक निरंतरता का संदेश देगा और राम राज्य के आदर्शों का प्रतीक होगा.

पूरी अयोध्या की हुई है सजावट

राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से थोड़ी देर में अयोध्या पहुंचेंगे. उनके स्वागत के लिए पूरी अयोध्या सजी हुई नज़र आ रही है. अयोध्या के सभी प्रमुख चौराहों और रास्तों को फूलों से सजाया गया है. लोग प्रधानमंत्री की एक झलक देखने के लिए पलकें बिछाए बैठे हैं.

वैदिक मंत्रोच्चारण से स्वागत

पीएम मोदी के स्वागत के लिए लोग सुबह से ही जुटने लगे हैं. शंख ध्वनि, वैदिक मंत्रोच्चारण और घंटों की ध्वनि से उनका भव्य स्वागत होगा. अयोध्या नगरी आज त्रेता युग की तरह सजी हुई दिख रही है. दूर-दूर तक फूलों की सजावट देखी जा सकती है. ध्वजारोहण समारोह को देखते हुए राम मंदिर में केवल उन्ही लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है जिन्हें आमंत्रित किया गया है.

कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचेंगे पीएम

मीडिया में चल रहीं खबरों के मुताबिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत उच्च पदस्थ अधिकारियों को रणनीतिक नेतृत्व के लिए तैनात किया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों, क्षेत्रीय अधिकारियों और निरीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. बताया जा रहा है कि सवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा ड्यूटी के लिए पुलिस बल में बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला आरक्षियों को नियुक्त किया गया है, जो भीड़ नियंत्रण, सर्चिंग, विस्फोटक की जांच सहित आपात प्रतिक्रिया जैसी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे. विशेष सुरक्षा इकाइयों के रूप में बम डिटेक्शन टीम, डॉग स्क्वॉड, वीवीआईपी सुरक्षा निरीक्षण दल, ट्रैफिक प्रबंधन यूनिट, फायर यूनिट तथा रिस्पॉन्स टीम की जिम्मेदारी संवेदनशील बिंदुओं पर सुनिश्चित की गई है.

तकनीकी उपकरण का भी किया गया उपयोग

बताया जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था में तकनीकी उपकरण का भी उपयोग किया गया है. जैसे माइंस टीम, बीडीएस यूनिट, एक्स-रे स्कैनिंग मशीन, सीसीटीवी मॉड्यूल, हाई रिस्पॉन्स वैन, पेट्रोलिंग यूनिट और एंबुलेंस यूनिट्स को भी नियुक्त किया गया है. विशेष जांच के लिए हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्शन डिवाइस, वाहन माउंटेड स्कैनर तथा बैगेज एक्सरे स्कैनर का प्रावधान सुनिश्चित किया गया है.

अतिरिक्त सुरक्षा बिंदु

पार्किंग प्रबंधन के लिए 38 कर्मी

भीड़ नियंत्रण के लिए बैरियर मॉड्यूल

वीआईपी रूट और मंदिर परिसर सुरक्षा विशेष प्रोटोकॉल

रूट डायवर्जन पर पुलिस तैनाती

स्नाइपर और हाई ग्राउंड सर्विलााँस

ड्रोन निगरानी और इलेक्ट्रॉनिक विजिलेंस

एटीएस टीम 2

कुल लगभग 90 तकनीकी सदस्य

एंटी ड्रोन सिस्टम 01

04 साइबर कमांडो

इस प्रकार से सुरक्षित तरीके से पीएम की अगवानी की जाएगी और अयोध्यावासी भी पूरी तरह से उनके आगमन को तैयार है.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSRam Mandir Dhwajarohan
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Surprise0
Angry0
Previous Article जस्टिस सूर्यकांत बने देश के Chief Justice
Next Article जबलपुर का शाही तालाब अपनी पहचान बनाए रखने के लिए संघर्षरत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
नाराज छात्रों ने किया बंद का ऐलान- ‘यात्री बसों के पहिए हुए जाम, सोरेन सरकार के खिलाफ दिखे आम’
Jharkhand 11/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?