By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: जबलपुर का शाही तालाब अपनी पहचान बनाए रखने के लिए संघर्षरत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > जबलपुर का शाही तालाब अपनी पहचान बनाए रखने के लिए संघर्षरत
Madhya Pradesh

जबलपुर का शाही तालाब अपनी पहचान बनाए रखने के लिए संघर्षरत

DB News
Last updated: 25/11/2025 10:49 AM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

नगर निगम और जिला प्रशासन की उदासीनता के कारण उपेक्षा का दंश झेल रहे तालाब के आसपास गंदगी का अंबार

By : DB News Update  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
नगर निगम और जिला प्रशासन की उदासीनता के कारण उपेक्षा का दंश झेल रहे तालाब के आसपास गंदगी का अंबारकचरा घर बने किनारेटूट गई पिचिंगसालों से नहीं हुई सफाईनवरात्र में पूजन करने आती थीं रानी दुर्गावती

Shahi Talab Jabalpur:  गोंडवाना काल का शाही तालाब मध्य प्रदेश नगर एवं ग्राम निवेश विभाग द्वारा ताल का 1.55 हेक्टेयर क्षेत्रफल है. यह तालाब अपनी पहचान के लिए संघर्ष कर रहा है. जबलपुर गढ़ा संजीवनी नगर के बीचों-बीच स्थित इस तालाब के पानी का रंग बदल चुका है. आसपास की रेलिंग टूटने लगी है. देख-रेख के अभाव में रहवासी किनारों को कचराघर बनाने पर तुले हैं, हालांकि स्वास्थ्य को लेकर चिंतित लोग अभी भी तालाब के किनारे सुबह-शाम टहल रहे हैं, लेकिन उन्हें जो शुद्ध हवा मिलनी चाहिए, वह तालाब के भीतर और बाहर की गंदगी के कारण नसीब नहीं हो रही है. नगर निगम ने इस तालाब की ओर सालों से झांककर नहीं देखा, इसी वजह से दुर्गति का शिकार होता जा रहा है. लोगों का कहना है कि नगर निगम अगर इस तालाब की साफ-सफाई कर सौंदर्यीकरण कर दे तो शहर के दूसरे तालाबों की तरह इसका भी रूप निखर आएगा.

कचरा घर बने किनारे

शाही तालाब के किनारों को लोगों ने कचराघर बना दिया है. जगह-जगह लगे कचरे के ढेर के कारण तालाब की खूबसूरती पर ग्रहण लग रहा है, हालांकि नगर निगम प्रशासन ने कचरा फेंकने के लिए यहां भी हरे और नीले रंग के डस्टबिन लगाकर रखे हैं, लेकिन लोग डस्टबिन में कम और बाहर ज्यादा कचरा फेंकते हैं.

टूट गई पिचिंग

तालाब के चारों तरफ ग्रिल और पाथ-वे बनाने का काम सालों पहले हुआ था, उसके बाद से निगम की टीम कभी तालाब की तरफ झांकने भी नहीं गई. यही वजह है कि किनारे की पिचिंग टूटने लगी है. किनारे पर लगे पत्थर निकलकर पानी में समा गए हैं, इससे किनारों के धंसकने का खतरा पैदा हो गया है. लोग यहां मॉर्निंग और ईवनिंग वॉक के लिए आते हैं, इसलिए किनारे के साथ पाथ-वे में लगे पेवर ब्लॉक की मरम्मत भी होनी चाहिए.

सालों से नहीं हुई सफाई

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यह तालाब संजीवनी नगर के लोगों के लिए ऑक्सीजन का काम करता है, लेकिन नगर निगम द्वारा इसकी सफाई नहीं कराई जा रही है. नतीजा तालाब के पानी का रंग हरा होता जा रहा है. एक बार चोई निकालकर तालाब को साफ कर दिया जाए तो इसे इसे नवजीवन मिल सकता है. तालाब का पानी गंदा होने से कई दफा बदबू भी उठती है, जिसके कारण आसपास के रहवासियों को परेशानी होती है.

नवरात्र में पूजन करने आती थीं रानी दुर्गावती

शाही तालाब से लगा आदिशक्ति का मंदिर भी है. इस मंदिर को रानी दुर्गावती ने बनवाया था. किंवदंती है कि रानी दुर्गावती, विशेष रूप से नवरात्र के दौरान, शाही तालाब और आदिशक्ति मंदिर में नियमित रूप से प्रार्थना करने जाती थीं. यह भी कहा जाता है कि मुगलों के खिलाफ अपनी आखिरी लड़ाई से पहले, यही वह आखिरी जगह थी, जहां वे प्रार्थना करने आई थीं.

Source : DB News Update  

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsShahi Talab Jabalpu
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article राम मंदिर ध्वजारोहण को लेकर भव्य तैयारी, फूलों से सजी अयोध्या
Next Article राम मंदिर के शिखर पर स्थापित होने वाली धर्म ध्वजा के लिए पहुंचे मोदी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?