By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: IAS संतोष वर्मा पर अखिल भारतीय सेवाएं 1969 नियम 10(1) के तहत होगी कार्रवाई!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > IAS संतोष वर्मा पर अखिल भारतीय सेवाएं 1969 नियम 10(1) के तहत होगी कार्रवाई!
Madhya Pradesh

IAS संतोष वर्मा पर अखिल भारतीय सेवाएं 1969 नियम 10(1) के तहत होगी कार्रवाई!

DB News
Last updated: 27/11/2025 12:45 PM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

आईएएस वर्मा के खिलाफ उग्र हुआ सवर्ण समाज, रिटायर्ड अफसर त्रिवेदी ने कहा दर्ज हो एफआईआर



By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
आईएएस वर्मा के खिलाफ उग्र हुआ सवर्ण समाज, रिटायर्ड अफसर त्रिवेदी ने कहा दर्ज हो एफआईआरFIR कराने में अड़ा ब्राह्मण समाजसपाक्स ने भी नाराजगी जाहिर कीमाधवनगर थाना प्रभारी 2 दिन में जांचकर कार्रवाई का दिया आश्वासनक्या था आईएसएस बयान?

Santosh Verma statement controversy: IAS संतोष वर्मा के द्वारा अखिल भारतीय सेवाएं आचरण 1968 के नियम 3 (1),  3 (2), (B),  (1-2) का उल्लंघन किया गया है. उन्हें स्वयं अखिल भारतीय सेवाएं (अनुशासन तथा अपील) नियम 1969 के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्रवाई का भागी बना लिया है. लिहाजा मध्य प्रदेश शासन कर्मिक सामान्य प्रशासन विभाग फरहीन खान ने उन्हें नोटिस जारी कर दिया है. संतोष वर्मा से 7 दिवस में स्पष्टीकरण मांगा गया है. अन्यथा भारतीय सेवाएं 1969 नियम 10(1) (ए) के तहत कार्रवाई की जाएगी.

FIR कराने में अड़ा ब्राह्मण समाज

मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के नव नियुक्त प्रांत अध्यक्ष आईएएस संतोष वर्मा के बयान पर सवर्ण समाज उग्र है. मप्र में जगह-जगह ब्राह्मणों का विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और उनके खिलाफ एफआईआर की मांग उठ रही है. मंगलवार को जबलपुर, सतना, सीधी, रीवा,भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, इंदौर सहित कई जिलों में प्रदर्शन हुआ और आईएएस का पुतला जलाया गया.

सपाक्स ने भी नाराजगी जाहिर की

वर्मा के द्वारा दिए गए विवादित बयान से ब्राह्मण समाज खफा है. इसके बाद सवर्ण संगठनो के साथ अन्य संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है. संगठनों ने वर्मा का मुहं काला करने और इनाम देने की भी बात कही है. ब्राह्मण समाज के साथ सवर्ण संगठनों ने सरकार से वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पूर्व आईएएस व सपाक्स पार्टी के डॉ हीरालाल त्रिवेदी ने नाराजगी जाहिर कर कहा कि संतोष वर्मा ने धर्म, जाति एवं मूल वंश के आधार ब्राह्मण बेटी पर लज्जा और अपमानजनक भाषण दिया. इससे समाज में जाति आधारित द्वेष और अशांति फैली है. जातिगत लांछन से पूरा ब्राह्मण और हिंदू समाज की महिलाएं अपमानित महसूस कर रही है.


वर्मा के बयान पर ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सुरेंद्र चतुर्वेदी क्षत्रिय महासभा के अरविंद सिंह चंदेल सहित कार्यकर्ताओं ने माधव नगर थाना उज्जैन पहुंचकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की. डॉ हीरालाल ने संतोष वर्मा के भाषण को भारतीय न्याय संहिता की धारा 196, 308(1) (2) एवं 356(1)(2)(3) के अंतर्गत गंभीर अपराध बताते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की.

माधवनगर थाना प्रभारी 2 दिन में जांचकर कार्रवाई का दिया आश्वासन

मीडिया रिपोर्ट में खबरे आ रही हैं कि थाना प्रभारी माधव नगर ने 2 दिन के भीतर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है. हालांकि वर्मा ने बयान पर माफी मांग ली है. उन्होंने ने कहा कि मेरे 27 मिनट के बयान को कुछ लोगों ने स्वार्थ के लिए केवल कुछ सेकंड की लाइन निकालकर उसे गलत तरीके से प्रचारित किया है. मैंने ऐसी कोई बात नहीं कही है जिससे किसी समुदाय या जाति विशेष का अपमान हो. यदि मेरे बयान से किसी को ठेस पहुंची है, तो मैं उसके लिए खेद व्यक्त करता हूं.



क्या था आईएसएस बयान?

अजाक्स के नए अध्यक्ष संतोष वर्मा ने डॉ अंबेडकर जयंती पार्क में अजाक्स के सम्मेलन में भाषण देते हुए कहा कि जब तक मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान नहीं देता या उससे संबंध नहीं बनता तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए. इस बयान पर बवाल मचा हुआ है.

Source : DB News Update  

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSSantosh Verma statement controversy
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article जर्जर हैं रैन बसेरा, इसलिए खुले आसमान के नीचे रहने मजबूर हैं बेसहारा
Next Article CM कुर्सी का झगड़ा: सिद्धारमैया से मिले डीके शिवकुमार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?