रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. वे अब हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ मीटिंग करेंगे.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Russian Vladimir Putin India Visit: दो दिवसीय दौरे पर भारत आए व्लादिमीर पुतिन हैदराबाद हाउस पहुंच चुके हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने यहां उनका स्वागत किया है. भारत और रूस के बीच हैदराबाद हाउस में बहुत ही अहम बैठक होने वाली है. पीएम मोदी और पुतिन द्विपक्षीय बैठक में कई मसलों पर बात कर सकते हैं. इससे पहले पुतिन ने राजघाट की विजिटर्स बुक में एक खास नोट लिखा और अपने हस्ताक्षर किए. उसके बाद हैदराबाद हाउस के लिए रवाना हो गए.
बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने महात्मा गांधी बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने फूल चढ़ाने के बाद अपना सिर भी झुकाया. बतादें कि पुतिन का यह दौरा कई देशों के लिए तकलीफदेह है. उनके दौरे से अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को सबसे ज्यादा बुरा लग सकता है.
पुतिक का भारत में दूसरा दिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं. पुतिन का आज (शुक्रवार, 5 दिसंबर) दूसरा दिन है. रूस राष्ट्रपति के सम्मान में भारत के राष्ट्रपति भवन में 21 तोपों की सलामी दी गई. पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में खास मीटिंग के लिए पहुंच चुके हैं. पुतिन-पीएम मोदी के साथ कई कार्यक्रमों में आज शामिल होंगे.
राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम ने हाथ मिलाया
पुतिन सुबह राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत किया. उन्होंने प्रेसिडेंट मुर्मू और पीएम मोदी से हाथ मिलाया. इसके बाद रूसी राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया. पहले रूस का राष्ट्रगान और फिर भारत का भी राष्ट्रगान हुआ. इसके बाद राष्ट्रपति पुतिन ने गार्ड निरीक्षण भी किया और सम्मान को स्वीकार किया.
भारतीय डेलिगेशन से मुलाकात की
रूसी राष्ट्रपति पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किए जाने के बाद पुतिन ने वहां मौजूद भारतीय डेलिगेशन से मुलाकात की. इसके बाद फिर पुतिन ने रूसी डेलिगेशन से राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी की मुलाकात कराई.

