By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ‘राम वन गमन पथ’ का मेगा प्लान हुआ फ्लाप!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > ‘राम वन गमन पथ’ का मेगा प्लान हुआ फ्लाप!
Madhya Pradesh

‘राम वन गमन पथ’ का मेगा प्लान हुआ फ्लाप!

DB News
Last updated: 10/09/2026 10:25 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

श्री राम वनवास के दौरान जबलपुर के पिपरिया रामघाट आने के प्रमाणिक मान्यता के मिले थे सुबूत. भगवान श्रीराम ने नर्मदा नदी पार कर दंडकारण्य वन के लिए प्रस्थान किया था.

Source : DB News Update

Contents
श्री राम वनवास के दौरान जबलपुर के पिपरिया रामघाट आने के प्रमाणिक मान्यता के मिले थे सुबूत. भगवान श्रीराम ने नर्मदा नदी पार कर दंडकारण्य वन के लिए प्रस्थान किया था.जबलपुर में भी भगवान राम के आने के मिले थे प्रमाणऐसी है मान्यता?रामघाट पिपरिया में श्री राम की चरण पादुका विराजमानयहां से गुजरना था मार्गइस स्थान को राम पथ वन गमन से जोड़ने का प्रस्ताव

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

MP Ram Van Gaman Path: हिंदू धर्म के आराध्य भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण ने जिस ऐतिहासिक मार्ग से चलकर अपने 14 वर्षों के वनवास की यात्रा पर निकले थे, जो अयोध्या से शुरू होकर श्रीलंका तक जाता है. उसे राम वन पथ गमन नाम दिया गया है. इस मार्ग का कुछ हिस्सा मध्य प्रदेश की धरती से भी होकर गुजरता है. भगवान राम के रज कमल को एक मार्ग के रूप में स्मृतियों में संजोए रखने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट लांच किया गया था. जिससे स्मृतियां अक्षुण्य बनी रहें. इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा राम वन पथ गमन नाम का मेगा प्रोजेक्ट बनाया गया था.लेकिन वह प्रोजेक्ट न जाने किस अंधेरी कोठरी में गुम हो गया. पता ही नहीं चल पा रहा है.

जबलपुर में भी भगवान राम के आने के मिले थे प्रमाण

मध्य प्रदेश सरकार भगवान श्रीराम के चरण जहां-जहां पड़े थे, उन स्थानों की खोज करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए थे. लिहाजा जिला प्रशासन की तरफ से जबलपुर के नर्मदा तट के विभिन्न स्थानों की खोज की गई थी और उसके प्रमाण जबलपुर (Jabalpur) में नर्मदा के किनारे मिले थे. ऐसी मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने यहां से नर्मदा नदी को पार कर दण्डकारण्य वन के लिए प्रस्थान किया था.

जबलपुर में रामजी के चरण रज नर्मदा किनारे रामघाट पिपरिया में मिले थे, जो जबलपुर जिले की शहपुरा तहसील में है.

ऐसी है मान्यता?

अभी कुछ दिनों पूर्व ही जबलपुर के तत्कालीन कलेक्टर दीपक सक्सेना जो वर्तमान में प्रदेश सरकार के जनसंपर्क आयुक्त हैं, उन्होंने खुद रामघाट पिपरिया का दौरा किया था. उन्होंने वहां के मंदिरों के दर्शन कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसके विकास की कार्ययोजना तैयार कराएं. क्योंकि ग्राम पंचायत मगरमुंहा के आश्रित गांव रामघाट पिपरिया को रामायण सर्किट से जोड़ना था. ऐसी मान्यता है कि भगवान श्री राम वनवास के दौरान पिपरिया रामघाट आए थे और नर्मदा नदी को पार कर दण्डकारण्य वन के लिए प्रस्थान किया था. भारत सरकार के श्रीराम सांस्कृतिक शोध संस्थान न्यास की भगवान श्री राम गमन स्थल सूची में क्रमांक-57 में भी रामघाट पिपरिया का उल्लेख किया है.

रामघाट पिपरिया में श्री राम की चरण पादुका विराजमान

ग्राम रामघाट पिपरिया के राम मंदिर परिसर में भगवान श्रीराम की चरण पादुका विराजमान है. यहां शिवलिंग भी स्थापित किया गया है और हनुमान जी का मंदिर भी इस परिसर में है. रामघाट पिपरिया के नर्मदा नदी के दूसरे तट पर राम कुंड भी स्थित है. इस स्थान को भगवान श्री राम वन पथ गमन के मेगा प्रोजेक्ट में भी शामिल करने की योजना थीङ

यहां से गुजरना था मार्ग

मध्य प्रदेश में चित्रकूट, सतना, पन्ना, जबलपुर, मंडला, शहडोल और अमरकंटक जैसे कई स्थलों को इस पथ से जोड़ने का प्लॉन बनाया गया था. क्योंकि भगवान श्रीराम वनवास के दौरान वर्षों तक इस क्षेत्र में भ्रमण किया था. इस मार्ग के माध्यम से प्राचीन स्थलों का सौंदर्यीकरण, वृक्षारोपण, पुलों का निर्माण और पर्यटन सुविधाओं का विकास किए जाने का उद्देश्य छिपा था. ताकि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को संजोया जा सके.

इस स्थान को राम पथ वन गमन से जोड़ने का प्रस्ताव

बताया जाता है कि जबलपुर कलेक्टर रामघाट पिपरिया आए थे. उन्होंने इस जगह को राम पथ में जोड़ने का प्रस्ताव सरकार को भेजा है. यदि इस प्रस्ताव को पास कर दिया जाता है, तो जबलपुर का यह दूर दराज रामघाट लोगों की श्रद्धा का एकदम नया केंद्र बनेगा. यहां पर धार्मिक गतिविधियां बढ़ जाएगी. हालांकि उसके लिए इस जगह को तैयार करना होगा, क्योंकि यहां पर नर्मदा का किनारा एकदम सीधा है. यदि अभी यहां लोग आते हैं तो दुर्घटना होने की भी संभावना है.

मध्य प्रदेश सरकार ने राम वन गमन पथ के नाम से एक योजना शुरू की थी. इसमें भगवान राम जहां से गुजरे उन सभी क्षेत्र को एक सर्किट के जरिए जोड़ना था, ताकि लोग भगवान राम के वन गमन से जुड़ी हुई जानकारियां ले सके. इन सभी स्थानों पर धार्मिक दृष्टिकोण से विकास किया जाना है. यदि जबलपुर का रामघाट इस सर्किट से जुड़ जाता है, तो यह जबलपुर के इस दूर दराज पिछड़े इलाके के लिए बड़ी सौगात होगा. भगवान राम की वजह से इस पूरे इलाके में लोगों को विकास का अनुभव होगा.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:Ayodhya Ram MandirDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMadhya PradeshMP NEWSMP Ram Van Gaman PathRam mandirRamlala Pran Pratishtha
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article राम मंदिर आंदोलन से जुड़े संत डॉ. रामविलास वेदांती का निधन
Next Article भगवान के चरणामृत का रहस्य जानकर आप हो जाएंगे हैरान!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?