By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: झुग्गी-झोपड़ी के रहवासियों को 2 लाख में मिलेंगे PM आवास
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > झुग्गी-झोपड़ी के रहवासियों को 2 लाख में मिलेंगे PM आवास
Madhya Pradesh

झुग्गी-झोपड़ी के रहवासियों को 2 लाख में मिलेंगे PM आवास

DB News
Last updated: 06/09/2026 12:08 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत बनाई गई नई योजना केवल नगरीय क्षेत्र के लिए झुग्गी-झोपड़ी के रहवासियों के लिए है.

Source : DB News Update  

Contents
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत बनाई गई नई योजना केवल नगरीय क्षेत्र के लिए झुग्गी-झोपड़ी के रहवासियों के लिए है.पीएम आवास योजना 2.0 होने जा रही लॉन्चतीन श्रेणियों में लाभार्थियों का बंटवाराईडब्ल्यूएस के हितग्राहियों को ज्यादा फायदाकेन्द्र-राज्य सरकार के साथ निगम वहन करेगा खर्चयोजना के चार मुख्य कार्यक्षेत्र (Verticals)योजना के लाभार्थी कौन हैं?इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Low Cost Houses Built PM Awas Yojana: नगर निगम पीएम आवास योजना-2.0 लॉन्च करने जा रहा है, जिसके तहत झुग्गी-झोपड़ी के रहवासियों को 2 लाख रुपए में आवास उपलब्ध कराए जाएंगे. इसकी तैयारी भी लगभग नगर निगम जबलपुर के अधिकारियों ने पूरी कर ली है. गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों के लिए सस्ते दाम पर मकान उपलब्ध कराने की योजना को विस्तार देने की पूरी कार्ययोजना तैयार की गई है, जिसके तहत शहरी क्षेत्र में एक बड़े आकार में जमीन की तलाश है. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आखिरकार 6.50 लाख रुपए का मिलने वाला ईब्ल्यूएस का मकान अचानक 2 लाख में कैसे मिलने लगा, लेकिन नगर निगम, केन्द्र और राज्य सरकार का यह फैसला बिल्कुल सौ फीसदी सच है. इस योजना के तहत हर गरीब को साढ़े 400 वर्गफीट में 2 कमरे का मकान दिया जाएगा.

पीएम आवास योजना 2.0 होने जा रही लॉन्च

हर व्यक्ति का सपना होगा सच, गरीब को मिलेगा अपना एक पक्का मकान. इसी थीम पर प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 लॉन्च होने जा रही है. इसके तहत नगरीय निकायों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. अभी तक 2.50 लाख की सब्सिडी देने का प्रावधान था और बची रकम के लिए हितग्राही को ऋण लेना पड़ता था, लेकिन अब योजना के स्वरूप में परिवर्तन कर दिया गया है.

तीन श्रेणियों में लाभार्थियों का बंटवारा

इस योजना को तीन आय वर्गों में बांटा गया है, जिसमें ईडब्ल्यूएस आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, एलआईजी लोअर इनकम ग्रुप और एमआईजी मिडिल इनकम ग्रुप शामिल है. ईडब्ल्यूएस श्रेणी में वे लोग आते हैं, जिनकी वार्षिक आय ₹3 लाख से कम है. एलआईजी के अंतर्गत वे परिवार आते हैं जिनकी आय ₹6 लाख तक है. वहीं एमआईजी श्रेणी में ₹9 लाख तक सालाना आय वाले लोग शामिल हैं.

ईडब्ल्यूएस के हितग्राहियों को ज्यादा फायदा

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र ईडब्ल्यूएस हितग्राहियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने वाला है, क्योंकि नगर निगम ने अभी तक जहां भी ईडब्ल्यूएस के आवास बनाए हैं, उन आवास की कुल कीमत 6.50 लाख रुपए रखी थी और कमजोर वर्ग के हितग्राही को केवल 2.50 लाख रुपए की सब्सिडी मिलती थी. यानी बचे हुए 4 लाख रुपए का ऋण लेना पड़ता था, लेकिन अब वही मकान मात्र 2 लाख में उपलब्ध हो जाएगा.

केन्द्र-राज्य सरकार के साथ निगम वहन करेगा खर्च

इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले हितग्राहियों के मकान का पूरा खर्च केन्द्र और राज्य सरकार के साथ-साथ नगर निगम भी वहन करेगा. त्रिस्तरीय व्यवस्था के तहत शहरी गरीबों को आवास उपलब्ध कराए जाएंगे. इस योजना का प्रस्ताव बहुत पहले सरकार को भेजा गया था, लेकिन उसका अप्रूवल अब जाकर आया है.

योजना के चार मुख्य कार्यक्षेत्र (Verticals)

योजना को केवल एक तरीके से नहीं, बल्कि चार अलग-अलग माध्यमों से लागू किया जा रहा है ताकि लाभार्थी अपनी पसंद और पात्रता के अनुसार लाभ उठा सकें.
जिनके पास अपनी जमीन है, उन्हें नया घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है. साझेदारी में किफायती आवासन (AHP) के अंर्तगत निजी या सार्वजनिक क्षेत्र के साथ मिलकर बनाए जा रहे किफायती घरों का आवंटन. दूसरा ब्याज सब्सिडी योजना (ISS) घर खरीदने या बनाने के लिए लिए गए होम लोन के ब्याज पर ₹1.80 लाख तक की सब्सिडी दी जा रही है और तीसरा किफायती किराया आवासन (ARH) के तहत शहरी प्रवासियों और गरीबों के लिए किराए पर रहने की व्यवस्था है.

योजना के लाभार्थी कौन हैं?

यह योजना समाज के विभिन्न वर्गों को ध्यान में रखकर बनाई गई है. इसके मुख्य लाभार्थी निम्नलिखित श्रेणियों से आते हैं- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) कम आय वर्ग (LIG) मध्यम आय वर्ग (MIG) और अन्य प्राथमिकता वाले समूह- जैसे झुग्गी-झोपड़ियों/चॉल के निवासियों के अलावा इसमें रेहड़ी-पटरी वाले (Street Vendors), सफाई कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, विकलांग व्यक्ति, विधवाएं और वरिष्ठ नागरिक भी शामिल हैं.

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

  • आधार कार्ड, पहचान पत्र (पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस),
  • पता प्रमाण (वोटर आईडी, बिजली/पानी बिल),
  • आय प्रमाण (बैंक स्टेटमेंट, ITR, फॉर्म 16),
  • संपत्ति दस्तावेज (आवंटन पत्र, एग्रीमेंट कॉपी),
  • बैंक खाता विवरण 
  • स्व-प्रमाण पत्र कि आवेदक के नाम कोई पक्का घर नहीं है.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:Built PM Awas YojanaDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJabalpur home affordable priceJabalpur NewsJbp NewsLow Cost Houses jabalpurMP NEWSMunicipal Corporation JabalpurSmart City JabalpurYour dream home is ready
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article 21 करोड़ का Bio-CNG Plant प्लांट बनाकर निजी कंपनी को सौंपा!
Next Article 2026 में कब है जन्माष्टमी ? नोट कर लें तारीख और पूजा मुहूर्त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?