By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: भारत की जीत, ट्राफी भी हमारी हुई, दक्षिण अफ्रीका चित
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > भारत की जीत, ट्राफी भी हमारी हुई, दक्षिण अफ्रीका चित
NationalSport

भारत की जीत, ट्राफी भी हमारी हुई, दक्षिण अफ्रीका चित

DB News
Last updated: 19/12/2025 11:28 PM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

भारत और दक्षिण अफ्रीका के पांचवें आखिरी टी20 मैच में हार्दिक पांड्या जीत के हीरो रहे, संजू और तिलक ने भी खेली अच्छी पारी.

Source : DB News Update  

Contents
भारत और दक्षिण अफ्रीका के पांचवें आखिरी टी20 मैच में हार्दिक पांड्या जीत के हीरो रहे, संजू और तिलक ने भी खेली अच्छी पारी.5 विकट पर 231 रन का स्कोरकेवल एक मैच जीत सकी अफ्रीकाहेड टू हेड में कौन आगे?गिल की जगह संजू ने पारी की शुरुआत की

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

India vs South Africa, 5th T20I: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने पांचवें टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 30 रनों से हरा दिया है. इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज को 3-1 से जीत लिया है. इस मैच में टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 231 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 201 रन ही बना सकी. इस मैच में हार्दिक पांड्या ने 16 गेंद में सबसे तेज अर्धशतक लगाया, वहीं वरुण चक्रवर्ती भारत के लिए सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए, जिन्होंने इस मैच में 4 विकेट लिए.

5 विकट पर 231 रन का स्कोर

भारत पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 231 रन बनाए. भारत के लिए संजू सैमसन ने 22 गेंद में 37, अभिषेक शर्मा ने 21 गेंद में 34 और तिलक वर्मा ने 42 गेंद में 73 रनों की पारी खेली. हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 16 गेंद में अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 25 गेंद खेलते हुए 63 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट इतिहास में भारत के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

केवल एक मैच जीत सकी अफ्रीका

पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया 3-1 से जीत दर्ज की है. पहला टी20 भारत ने जीता था तो दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका जीत दर्ज की थी. इसके बाद तीसरा टी20 टीम इंडिया ने जीता. फिर लखनऊ में चौथा टी20 कोहरे और धुंध की वजह से रद्द हो गया था और पांचवें आखिरी टी20 में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है और सिरीज पर कब्जा भी कर लिया है.

हेड टू हेड में कौन आगे?

टी20 इंटरनेशनल में अब तक भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें 35 बार आमने-सामने आई हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 20 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं साउथ अफ्रीका ने 13 मैच जीते हैं. दो मैचों का कोई रिजल्ट नहीं निकला है. दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 10 टी20 मैचों में सात बार भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है. इसमें एक मैच नो रिजल्ट भी रहा है.

गिल की जगह संजू ने पारी की शुरुआत की

अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. शुभमन गिल इस मैच में  नहीं खेले, उनकी जगह संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत की. अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी की. संजू ने 22 गेंदों में 37 और अभिषेक ने 21 गेंदों में 34 रन बनाए.

भारत की प्लेइंग इलेवन टीम- संजू सैमसन/शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन टीम- क्विंटन डिकॉक, एडेन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे और लुंगी एनगिडी/ओटनील बार्टमैन

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:5th T20IDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateIND vs SA 5th T20IND vs SA 5th T20 Cricket ScoreIndia vs South AfricaJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article Osman Hadi की मौत से सुलग रहा बांग्लादेश, 25 पत्रकारों को रेस्क्यू कर बचाया
Next Article 2026 जनवरी माह में बसंत पंचमी, मौनी अमावस्या समेत कई खास व्रत-त्योहार, जानें…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?