By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: मेट्रो शहर बना भोपाल, CM मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर ने दिखाई हरी झंडी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > मेट्रो शहर बना भोपाल, CM मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर ने दिखाई हरी झंडी
Madhya Pradesh

मेट्रो शहर बना भोपाल, CM मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर ने दिखाई हरी झंडी

DB News
Last updated: 21/12/2025 11:08 PM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

भोपाल मेट्रो को विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया और यात्रियों के संग किया सफर

Source : DB News Update  

Contents
भोपाल मेट्रो को विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया और यात्रियों के संग किया सफरयात्रियों से सीएम ने की बातचीत262 विकास कार्यों की हुई शुरुआतमेट्रो ट्रेन पर्यावरण की दृष्टि से उपयुक्तमेट्रो की खासियत

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

MP metro bhopal News: एमपी का भोपाल शहर अब मेट्रो सिटी के रूप पहचाना जाएगा. यहां भी अब मेट्रो ट्रेन जो चल पड़ी है. शनिवार की शाम को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मेट्रो ट्रेन परिचालन प्रारंभ किए जाने को लेकर हरी झंडी दिखाई. इस अवसर पर उन्होंने सुभाष नगर से एम्स मेट्रो स्टेशन तक 7 किलोमीटर का सफर भी किया. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर कहा कि मेट्रो ट्रेन से विकास को पंख लग जाते हैं. विकास की नई कहानी शुरू हो जाती है.

यात्रियों से सीएम ने की बातचीत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एम्स मेट्रो रेल स्टेशन पर उपस्थित नागरिकों से चर्चा की. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सफर के दौरान भी अनेक यात्रियों से बातचीत जारी रखी और उनके अनुभव जाने. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल में की गई इस मेट्रो ट्रेन यात्रा में अपना अनुभव बताते हुए कहा कि ऊंचाई पर बने ट्रेक से ट्रेन यात्रा करते हुए दोनों ओर शहर की हरियाली और सुंदरता देखने का अनुभव भी अपने आप में बेजोड़ है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल में यह शहरी ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में बड़ी सौगात है.

262 विकास कार्यों की हुई शुरुआत

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी यात्रियों सहित एम्स आने वाले रोगियों और नागरिकों के लिए यह महत्वपूर्ण सुविधा है. उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री खट्टर का अभिनंदन किया. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर मेट्रो से जुड़ी समस्या को भी केंद्र सरकार हल कर रही है. आवश्यक धनराशि भी प्रदान कर रही है. मध्य प्रदेश में शहरी विकास योजनाओं में भारत सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है. आज ही 262 विकास कार्यों की शुरुआत की गई है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तो मेट्रो ट्रेन के शुभारंभ पर समस्त राज्य की जनता को बधाई दी.

मेट्रो ट्रेन पर्यावरण की दृष्टि से उपयुक्त

केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भोपाल को मिली इस विशेष सुविधा को समय की बचत और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने भोपालवासियों को मेट्रो ट्रेन प्रारंभ होने पर बधाई दी. इस अवसर पर भोपाल मेट्रो रेल कार्पोरेशन के पदाधिकारी, अनेक जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे.

मेट्रो की खासियत

  • यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा कराने के लिये सभी स्टेशनों पर हाई-स्पीड लिफ्ट और एस्केलेटर लगाए गए हैं.
  • दिव्यांगजनों के लिये सुगम प्रवेश, व्हील चेयर की सुविधा, ब्रेल साइनेज है.
  • एआई आधारित सीसीटीवी निगरानी, प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर और ग्रेड-4 सिग्निलिंग सिस्टम लगाया गया है.
  • रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग से ऊर्जा उत्पादन और सोलर पावर का उपयोग किया गया है.
  • आरामदायक कोच में पूर्णत: एसी, आरामदायक सीटिंग और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट की सुविधा है.
  • स्मार्ट तकनीक के माध्यम से ऑडियो-विजुअल यात्री सूचना प्रणाली स्थापित है.
  • हाई-टेक ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर है.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMP metro bhopal NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Surprise0
Angry0
Previous Article जी राम जी बिल को राष्ट्रपति से मिली मंजूरी
Next Article ‘केन्द्र से बजट की दरकार, घोषणाओं को अब पूरा करना मुश्किल’
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?