By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: RailOne App से अनारक्षित टिकट पर डिजिटल भुगतान से मिलेगी 3 प्रतिशत की छूट
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > RailOne App से अनारक्षित टिकट पर डिजिटल भुगतान से मिलेगी 3 प्रतिशत की छूट
National

RailOne App से अनारक्षित टिकट पर डिजिटल भुगतान से मिलेगी 3 प्रतिशत की छूट

DB News
Last updated: 13/01/2026 10:05 PM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

डिजिटल भुगतान को और अधिक लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से रेलवे ने यह छूट अब सभी स्वीकृत डिजिटल भुगतान माध्यमों पर लागू करने का निर्णय लिया है.

Source : DB News Update  

Contents
डिजिटल भुगतान को और अधिक लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से रेलवे ने यह छूट अब सभी स्वीकृत डिजिटल भुगतान माध्यमों पर लागू करने का निर्णय लिया है.अनारक्षित श्रेणी में सफर करने वाले आम नागरिकों को सीधा लाभरेलवन का बीटा संस्करण जनवरी 2025 में प्रारंभ किया गया थारेलवन ऐप की विशेषताएं

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Indian Railways-RailOne App News: भारतीय रेलवे यात्रियों को डिजिटल माध्यमों से अधिक सुविधा, पारदर्शिता एवं प्रोत्साहन देने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है. इसी क्रम में पश्चिम मध्य रेल के तीनों मण्डलों के यात्रियों के लिए रेलवे द्वारा संचालित रेलवन ऐप के माध्यम से अनारक्षित रेल टिकट खरीदने पर मिलने वाली 3 प्रतिशत बोनस छूट की सुविधा का दायरा बढ़ाया गया है. यह व्यवस्था प्रायोगिक आधार पर दिनांक 14 जनवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 तक लागू की जा रही है.

अब तक रेलवन ऐप पर अनारक्षित टिकट बुक करते समय केवल आर-वॉलेट के माध्यम से भुगतान करने पर ही 3 प्रतिशत बोनस कैशबैक की सुविधा उपलब्ध थी. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तथा डिजिटल भुगतान को और अधिक लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से रेलवे ने यह छूट अब सभी स्वीकृत डिजिटल भुगतान माध्यमों पर लागू करने का निर्णय लिया है. नई व्यवस्था के अंतर्गत रेलवन ऐप के जरिए अनारक्षित टिकट लेते समय यदि यात्री यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा अन्य स्वीकृत डिजिटल भुगतान माध्यमों का उपयोग करते हैं, तो उन्हें टिकट मूल्य पर 3 प्रतिशत की छूट मिलेगी. इससे यात्रियों को टिकट बुकिंग में प्रत्यक्ष आर्थिक बचत होगी.

अनारक्षित श्रेणी में सफर करने वाले आम नागरिकों को सीधा लाभ

   रेलवे की यह पहल कैशलेस लेन-देन को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ डिजिटल इंडिया अभियान को मजबूती प्रदान करेगी. विशेष रूप से दैनिक यात्रा करने वाले यात्रियों, अनारक्षित श्रेणी में सफर करने वाले आम नागरिकों तथा उपनगरीय क्षेत्रों के यात्रियों को इस सुविधा से सीधा लाभ मिलेगा.

   यात्रियों के लिए यह ऐप पहले से ही काउंटर पर लगने वाली लंबी कतारों से राहत दिलाने में उपयोगी सिद्ध हो रहा है. अब सभी डिजिटल भुगतान मोड पर 3 प्रतिशत लाभ की सुविधा मिलने से रेलवन ऐप की उपयोगिता और लोकप्रियता में और वृद्धि होने की संभावना है. यह पहल न केवल यात्रियों के समय और धन की बचत करेगी, बल्कि रेलवे की सेवाओं को अधिक आधुनिक, सुगम एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने में भी सहायक होगी.

रेलवन का बीटा संस्करण जनवरी 2025 में प्रारंभ किया गया था

 सीआरआईएस द्वारा विकसित एकीकृत सुपर ऐप रेलवन का बीटा संस्करण जनवरी 2025 में प्रारंभ किया गया था. इसे प्ले स्टोर अथवा ऐप स्टोर से डाउनलोड कर रेल कनेक्ट या यूटीएस मोबाइल ऐप के मौजूदा उपयोगकर्ता अपनी पहचान के प्रमाण के साथ सीधे लॉग इन कर सकते हैं. इस ऐप पर अनारक्षित टिकट, आरक्षित टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट, ट्रेन एवं स्टेशन से संबंधित जानकारी, शिकायत निवारण सहित विभिन्न यात्री सुविधाएं एक ही मंच पर उपलब्ध हैं.

रेलवन ऐप की विशेषताएं

  •  ट्रेन, कोच पोजीशन एवं पीएनआर नंबर से संबंधित जानकारी.
  • आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट की बुकिंग और रद्दीकरण.
  • रियल टाइम ट्रेन पूछताछ एवं लाइव स्थिति.
  • ई-कैटरिंग सेवा के माध्यम से भोजन की ऑनलाइन बुकिंग.
  • शिकायत एवं सुझाव दर्ज कराना तथा उनकी स्थिति की जानकारी.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateIndian RailwaysJbp NewsMP NEWSRailOne App
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में चलाया जाएगा संकल्प से समाधान अभियान
Next Article प्रयागराज में मकर संक्रांति पर्व पर 60 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?