By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: RCB के नाम हुई आईपीएल ट्राफी, कोहली ने छक्का मारकर लगाई मोहर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > RCB के नाम हुई आईपीएल ट्राफी, कोहली ने छक्का मारकर लगाई मोहर
National

RCB के नाम हुई आईपीएल ट्राफी, कोहली ने छक्का मारकर लगाई मोहर

DB News
Last updated: 02/06/2026 10:36 AM
DB News
Share
7 Min Read
SHARE

फाइनल में गुजरात टाइटंस ने पहले बैटिंग करने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने 156 रनों का लक्ष्य दिया था. टीम के लिए सुंदर ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 50 रन बनाए.

Source : MEDIA

Contents
फाइनल में गुजरात टाइटंस ने पहले बैटिंग करने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने 156 रनों का लक्ष्य दिया था. टीम के लिए सुंदर ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 50 रन बनाए.155 का मिला था टार्गेटगिल मात्र 10 रन बना सकेविराट से आरसीबी की पारी सम्हालीचैंपियन RCB को मिले 20 करोड़ रुपयेसिएरा कार समेत वैभव सूर्यवंशी को मिले इतने रुपयेIPL 2026 अवार्ड्स लिस्टकोहली-अनुष्का ने डांस कर मनाया जश्न

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

RCB vs GT IPL Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रविवार को खेले गए IPL फाइन मैच का खिताब अपने नाम कर लिया. टीम लगातार दूसरे सीजन चैंपियन बनी है. उसने अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया है. चैंपियन बनने पर RCB को ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली, वहीं रनर-अप गुजरात टाइटंस को 12.5 करोड़ रुपए से संतोष करना पड़ा. RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने ट्रॉफी उठाने से पहले उसे चूमकर अपनी खुशी जाहिर की. वहीं विराट कोहली ने कप्तान को गले लगाकर बधाई दी. दूसरी ओर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जब अपना अवॉर्ड लेने मंच पर पहुंचे, तब स्टेडियम तालियों से गूंज उठा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरी बार IPL जीती है. इस मैच के हीरो रहे विराट कोहली ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत की मोहर  लगाई. कोहली 75 रन पर नाबाद लौटे. विराट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. कप्तान रजत पाटीदार लगातार दो IPL ट्रॉफी जीतने वाले तीसरे कप्तान बन गए हैं. उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी (2009, 2010) और रोहित शर्मा (2019, 2020) ही ऐसा कर पाए थे.

155 का मिला था टार्गेट

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोने के बाद मात्र 155 रन बोर्ड पर टांग सकी. टीम के लिए वाशिंगटन सुंदर ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 37 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 50* रन बनाए. टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल, जोस बटलर और साई सुदर्शन पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए. इस दौरान बेंगलुरु के लिए रसिख सलाम दार ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए.

गिल मात्र 10 रन बना सके

फाइनल मुकाबले में बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग का न्योता मिलने के बाद गुजरात के बल्लेबाज मैदान पर उतरे, लेकिन वे शुरुआत से ही फ्लॉप नजर आए. गुजरात टीम का पहला विकेट मात्र 22 रन के स्कोर पर गिर गया. कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद टीम को दूसरा झटका 26 रन पर, तीसरा 55 रन पर, चौथा 73 रन पर, पांचवां 99 रन पर, छठा 115 रन पर, सातवां 142 रन पर और आठवां 151 रन पर लगा.

सबसे बड़ी पारी खेलने वाले सुंदर के अलावा टीम के लिए साई सुदर्शन ने 12 रन, कप्तान शुभमन गिल ने 10 रन, निशांत सिंधु ने 20 रन, जोस बटलर ने 19 रन, अरशद खान ने 15 रन, राहुल तेवतिया ने 07 रन जेसन होल्डर ने 07 रन, राशिद खान ने 07 रन और कगिसो रबाडा ने 03 रन बना सके.

विराट से आरसीबी की पारी सम्हाली

आरसीबी के बल्लेबाज लक्ष्य का पीछा करने उतरे और जीत की दहलीज तक ले गए. पहले विकेट के लिए विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने 62 रनों की साझेदारी की, चोट से जूझ रहे अय्यर 32 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद देवदत्त पडिक्कल (1), रजत पाटीदार (15), क्रुणाल पांड्या (1) सस्ते में आउट हो गए, तब RCB दबाव बन रहा था लेकिन दूसरे छोर पर विराट कोहली की शानदार पारी जारी रही और उन्होंने छक्का लगाकर टीम को जीत तक पहुंचाया. कोहली ने 42 गेंदों में 3 छक्के और 9 चौकों की मदद से 75 रन बनाए.

चैंपियन RCB को मिले 20 करोड़ रुपये

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चैंपियन बनने पर 20 करोड़ रुपये की धनराशि मिली. टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी है, दोनों ट्रॉफी टीम ने एक ही ग्राउंड पर जीती हैं. फाइनल हारने वाली गुजरात टाइटंस को 12.5 करोड़ रुपये मिले हैं.

सिएरा कार समेत वैभव सूर्यवंशी को मिले इतने रुपये

वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप विनर रहे, इसके आलावा उन्हें मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन, सबसे ज्यादा छक्के का अवार्ड मिला. उन्हें सिएरा कार समेत कुल 45 लाख रुपये ईनामी राशि के रूप में मिले.

IPL 2026 अवार्ड्स लिस्ट

विजेता: RCB- 20 करोड़ रुपये

उपविजेता: GT- 12.5 करोड़ रुपये

मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन: वैभव सूर्यवंशी- 15 लाख रुपये

ऑरेंज कैप: वैभव सूर्यवंशी- 10 लाख रुपये

पर्पल कैप: कगिसो रबाडा- 10 लाख रुपये

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन- वैभव सूर्यवंशी- 10 लाख रुपये

सबसे ज्यादा डॉट बॉल: मोहम्मद सिराज- 10 लाख रुपये

सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन: वैभव सूर्यवंशी- सिएरा कार

सबसे ज्यादा छक्के: वैभव सूर्यवंशी- 10 लाख रुपये

सबसे ज्यादा चौके: साईं सुदर्शन- 10 लाख रुपये

कैच ऑफ द सीजन: मनीष पांडे- 10 लाख रुपये

प्लेयर ऑफ द फाइनल: विराट कोहली- 5 लाख रुपये

पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड: ईडन गार्डन्स- 50 लाख रुपये

पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड: धर्मशाला- 25 लाख रुपये

कोहली-अनुष्का ने डांस कर मनाया जश्न

आरसीबी ने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें विराट कोहली चैंपियंस वाली टी-शर्ट पहनकर अनुष्का शर्मा के साथ नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं. कोहली और अनुष्का का यह डांस देखते ही बन रहा है. इस दौरान किंग कोहली ने दिनेश कार्तिक के साथ भी डांस किया.

वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “डांस फ्लोर पर किंग कोहली की मास्टरक्लास. प्योर वाइब्स. होल्सम. और भी बहुत कुछ. अनुष्का शर्मा, हमारे पहले दिन का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद.”

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateIPL 2026 FinalIPL FinalIPL Prize Money 2026 DistributionRCB VS GTRCB vs GT FinalRCB vs GT IPL FinalRoyal Challengers Bengaluru Vs Gujarat Titans
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Surprise0
Angry0
Previous Article ‘अभिषेक बनर्जी को इलाज के लिए हैदराबाद या कहीं और भी ले जाने की व्यवस्था कर सकते हैं….’
Next Article नर्मदा किनारे नारियल की खेती से करोड़पति बनने की ओर अग्रसर है ये किसान!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?