Horoscope Today: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर होता है.आज 22 जुलाई को सावन का पहला दिन मेष-मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited By- सुप्रिया
Horoscope Today: पंचांग के अनुसार आज सोमवार, 22 जुलाई 2024 के दिन सावन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज से सावन महीने (Sawan 2024) की शुरुआत हो रही है. साथ ही आज सावन के पहले सोमवार का व्रत (Sawan Somwar Vrat) रखा जाएगा.
आज श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा. वहीं आज के दिन प्रीति और आयुष्मान योग भी रहेगा. आज राहुकाल सुबह 07 बजकर 36 मिनट से 09 बजकर 15 मिनट तक है. चंद्रमा का संचार मकर राशि पर होगा.
ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, सिंह राशि वालों का दिन उम्मीदों से भरा रहेगा. आज वृषभ वाले आश्वस्त महसूस करेंगे. सिंह वालों का मन प्रसन्न रहेगा. वहीं धनु वालों का जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है.
आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों (Rashifal) के लिए कैसा रहेगा –
मेष राशि (Aries):
आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है. आपके अच्छे विचार सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में मदद करेंगे. घर पर फ्लोवर डेकोरेशन का काम भी करवा सकते हैं. कांट्रेक्टर के लिए दिन धनलाभ देने वाला है. मौसम के बदलने से आज बेचैनी थोड़ी बढ़ सकती है. खूब पानी पीएं लाभ होगा. अपने डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं. किसी काम को करने का नया तरीका बिजनेस मे फायदा करा सकता है.
वृषभ राशि (Taurus):
आपका दिन उत्तम रहेगा. लेकिन किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे. परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है. दोस्तों की बर्थडे पार्टी मे जा सकते है, जहां बाकी दोस्तों के साथ इंज्वाय करने का मौका मिलेगा. कोई नई स्किल सीख सकते है जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा. मार्केट में लांच नई कार को आप खरीदने का मन बना सकते हैं. आप आर्थिक मामलो मे किसी एक्सपर्ट से सलाह लें.
मिथुन राशि (Gemini):
दिन मिला-जुला रहेगा. एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा. लवमेट के लिए दिन बढ़िया है. साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में भी जा सकते हैं. किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए. आपका सेहत ठीक-ठाक रहेगा. कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करें. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है. अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे.
कर्क राशि (Cancer):
आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा. परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे साथ ही जीवनसाथी के साथ आपकी लंबी बातचीत हो सकती है, इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे. दोस्तों के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लानिंग कर सकते हैं. आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है. किसी खास काम में आपको सफलता मिल सकती है य आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं.
सिंह राशि (Leo):
आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है. अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिए आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं, काम सफल होगा. जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा. कोरियर का बिज़नस कर रहे कारोबारियों को फायदा होगा. मेहनत और लग्न देखकर आज आपके जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे.
कन्या राशि (Virgo):
दिन उत्साह से भरा रहने वाला है. बिजनेस के क्षेत्र में बड़ा धन लाभ हो सकता है. शत्रु पक्ष आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे. जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, आज उनको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा. राइटर आज कोई नई स्टोरी लिख सकते हैं जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाएगा. इस राशि के जो लोग पेंटिंग्स बनाने का काम करते हैं उनकी कोई पेंटिंग बड़े एक्सिबिसन में लगाई जा सकती है जहां लोगों द्वारा खूब सराहा जायेगा.
तुला राशि (Libra):
आपका दिन अच्छे मूड से शुरू होने वाला है. माता-पिता की नाराजगी आपसे ख़त्म होगी. राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा. महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा. बिजनेस मै आज कोई जरुरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं. किसी से लिए ऋण से छुटकारा मिलेगा, आपकी टेंशन ख़त्म होगी. किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते. सिर दर्द की समस्या से आज राहत मिलेगी. कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा.
वृश्चिक राशि (Scorpio):
आपका दिन बेहतर रहेगा. पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है, जिससे आपके मन में ख़ुशी रहेगी. परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है. अपने जीवन में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे. लंबे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए. व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव आने से आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं. आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपको भी फायदा होगा.
धनु राशि (Sagittarius):
दिन मिला-जुला रहेगा.आपका ध्यान काम को पूरा करने में लगा रह सकता है. किस्मत का साथ मिलने में परेशानी आ सकती है. ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है, शत्रुपक्ष आपकी योजनाओं से ज्यादा प्रभावित होंगे. इस राशि के जो लोग बड़ी कंपनियों में काम करते हैं ,उनके लिए आज का दिन बेहद खास है. जीवन में चल रही सभी परेशानियां जल्द दूर होंगी.
मकर राशि (Capricorn):
आपका दिन फेवरेबल रहेगा. बिजनेस को बढ़ाने केलिये आपको नए अवसर मिलेंगे. उधार दिया हुआ पैसा अचानक ही वापस मिल सकता है. व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी.आपका उत्साह भी बढ़ेगा. भाई-बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा. घर में कोई फंक्शन होने से आपके शेड्यूल में बदलाव आ सकता है. पहले से शुरू किये गये ज्यादातर काम आज पूरे होंगे. धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे.
कुम्भ राशि :(Aquarius)
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा. योजनाओं के अनुसार, सभी काम होने से आपका मन काम में लगा रहेगा. सामाजिक कामों में आपकी रूचि बढ़ सकती है. अपने जीवनसाथी से काम में पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ हो सकता है. संतान की ओर सेसुख मिल सकता है. कोई गोपनीय बात आपको पता चल सकती है. दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं.
मीन राशि:(Pisces)
आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा. इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा नया शेड्यूल बनाने का भी विचार कर सकते हैं. फोन का इस्तेमाल कम से कम करें. पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए. किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा. जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं. अगर आपको कोई समस्या है तो जल्द ही उसका समाधान आपको मिल जाएगा.

