By : DB News Update | Edited By : Supriya
उत्तर प्रदेश.
तस्वीरें शेयर करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘आज लखनऊ के सात कालिदास मार्ग स्थित कैम्प कार्यालय में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर से आत्मीय भेंट की और विभिन्न विषयों पर वार्ता की.’ यह वायरल फोटो चर्चा का विषय बन गई. दरअसल उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बीच सोमवार को मुलाकात हुई है. इस मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद अब राज्य में एक बार फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है. इस मुलाकात पर समाजवादी पार्टी ने भी जोरदार तंज कसा है. वहीं अब मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं.
सियासी हलचल के बीच डिप्टी सीएम और केन्द्रीय मंत्री राजभर की मुलाकात चर्चित
Leave a review

