By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: भारत को मेडल दिलाने में कामयाब रहीं मनु भाकर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > भारत को मेडल दिलाने में कामयाब रहीं मनु भाकर
Sport

भारत को मेडल दिलाने में कामयाब रहीं मनु भाकर

DB News
Last updated: 11/04/2026 1:14 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

पेरिस ओलिंपिक 2024 के दूसरे दिन ही भारत ने पहला मेडल जीता, 22 साल की मनु भाकर शूटिंग में भारत के लिए ओलिंपिक मेडल जीतने वाली पहली महिला एथलीट बनी हैं.

Source : DB News Update  

Contents
पेरिस ओलिंपिक 2024 के दूसरे दिन ही भारत ने पहला मेडल जीता, 22 साल की मनु भाकर शूटिंग में भारत के लिए ओलिंपिक मेडल जीतने वाली पहली महिला एथलीट बनी हैं.कौन हैं ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मनु भाकर?दूसरे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगाचर्चा में क्यों ?

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Manu Bhaker: पेरिस ओलिंपिक 2024 में भारत ने पहला मेडल जीत लिया है। भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने भारत के लिए 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। 22 साल की मनु भाकर शूटिंग में भारत के लिए ओलिंपिक मेडल जीतने वाली पहली महिला एथलीट बनी हैं। उनके 221.7 पॉइंट थे।

इसी के साथ अब भारत ने पेरिस ओलिंपिक में अपने मेडल का खाता खोल लिया है। हालांकि कौन हैं यह भारतीय एथलीट जिन्होंने देश को पेरिस ओलिंपिक में पहला मेडल जिताया, आइये उनके बारे में विस्तार से जानते हैं। 

कौन हैं ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मनु भाकर?

प्रसिद्ध भारतीय खेल निशानेबाज मनु भाकर ने पिस्टल शूटिंग में अपने असाधारण कौशल से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम बनाया है। हरियाणा के झज्जर की रहने वाली मनु का जन्म 18 फरवरी, 2002 को हुआ था और वह निशानेबाजी में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे होनहार युवा एथलीटों में से एक बन गई हैं।

मनु ने निशानेबाजी में आने से पहले मुक्केबाजी, टेनिस और स्केटिंग जैसे खेलों में गहरी रुचि दिखाई। उनका इंटरनेशनल डेब्यू 2017 में हुआ। ऐसे में उन्होंने अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ जल्दी ही अपनी पहचान बना ली।

वहीं, मनु के परिवार वालों को बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है. मनु की मां ने बताया कि आज बहुत बड़ा दिन है. मेरी सोसायटी के लोग कह रहे थे कि बेटी बहुत अच्छा खेल रही है. सबका आशीर्वाद और शुभकामनाएं मिलीं. आज देश और दुनिया मनु को देख रही है. बेटी के स्वागत के लिए तैयारियां जो मैंने सोच रखी हैं, वह सीक्रेट हैं.

दूसरे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा

मां ने आगे कहा कि मनु ने ओलंपिक के लिए बहुत मेहनत की है. उसे मैं बयां नहीं कर सकती. आज सब की दुआओं के नतीजे से वह सफल हो पाई है. एक मां होने के नाते मैं उसे अच्छी तरह से समझती हूं. इस मेडल के मिलने से देशवासियों को भी टॉनिक मिला है और आने वाले समय में वह और भी अच्छा करेगी. उन्होंने कहा कि इस वक्त हरियाणा समेत देश के 20,000 बच्चे शूटिंग में लगे हुए हैं. इस कामयाबी से सभी का मनोबल बढ़ेगा. उन्होंने बताया की शूटिंग में आने से पहले मनु ने नेशनल लेवल पर कई खेल खेले और बदले
भारत की लाडली मनु भाकर ने ओलंपिक में 2 मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. उन्होंने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर मिक्स्ड टीम इवेंट में सरबजीत सिंह के साथ मिलकर ब्रॉन्ज मेडल जीता. यह मनु भाकर का पेरिस ओलंपिक में दूसरा मेडल है. मनु इसके साथ ही ओलंपिक इतिहास में ऐसी पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने एक ही ओलंपिक में 2 मेडल जीते हैं. मनु ने रविवार को 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था.

चर्चा में क्यों ?

  • भारतीय निशानेबाज़ मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में कांस्य पदक जीता
  • यह पेरिस ओलंपिक में भारत का पहला पदक है.
  • मनु भाकर शूटिंग में भारत के लिए ओलिंपिक मेडल जीतने वाली पहली महिला एथलीट हैं।
  • मनु भाकर फ़ाइनल में 221.7 प्वाइंट के साथ तीसरे स्थान पर रहीं
  • दक्षिण कोरिया की ओ ये जिन 243.2 अंकों के साथ पहले स्थान पर और किम येजी 241.3 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं
  • मनु भाकर हरियाणा के झज्जर ज़िले के गोरिया गांव की रहने वाली है.
  • वर्ष 2018 में मेक्सिको में इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (ISSF) में मनु भाकर ने दो गोल्ड मेडल जीते थे.
  • ऑस्ट्रेलिया में वर्ष 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में भी मनु ने गोल्ड मेडल जीता था
  • इन्होने जकार्ता में वर्ष 2018 में एशियाई खेलों में मिक्स टीम 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में भी गोल्ड मेडल जीता था।
  • इन्हें भारतीय खेलों में उनके योगदान को 2020 में प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था

You Might Also Like

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

INDIA की शर्मनाक हार, छिना नंबर-1 का ताज, टी-20 सीरीज पर इंग्लिश टीम का कब्जा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा बड़ा ‘कलंक’, लगातार मैच हारने की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi update
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका मैच जीता, भारत को हराया
Next Article 10 स्कूलों को लौटाने होंगे बढ़ाई फीस के ₹69 करोड़
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?