India vs Sri Lanka Score 2nd ODI: भारत और श्रीलंका के दूसरे वनडे मैच में बल्लेबाजों ने किया निराश
By : डीबी न्यूज अपडेट| Edited By-सुप्रिया
IND vs SL 2nd ODI: भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 241 रनों का लक्ष्य था. लेकिन रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया 42.2 ओवर में 208 रनों पर सिमट गई. इस तरह भारतीय टीम को 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार पारी खेली. लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और वाशिंगटन सुंदर ने निराश किया. हालांकि, अक्षर पटेल ने 44 रनों की अच्छी पारी जरूर खेली, लेकिन दूसरे छोड़ से लगातार बल्लेबाज पवैलियन का रूख करते रहे. नतीजतन, भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा.
7 अगस्त को खेला जाएगा तीसरा वनडे
अब दोनों टीमों के बीच तीसरा वनडे 7 अगस्त को खेला जाएगा. भारतीय टीम तीसरे वनडे को जीतकर सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म करना चाहेगी. वहीं, श्रीलंका तीसरा वनडे जीतकर भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के 27 सालों के सूखे को खत्म करना चाहेगी. श्रीलंका ने भारत के खिलाफ आखिरी बार वनडे सीरीज साल 1997 में जीता था.

