Khan sir News: दिल्ली कोचिंग हादसे के बाद पूरे देश में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, इस हादसे के बाद अब पटना प्रशासन भी एक्सन में है. वहीं, खान सर के कोचिंग को लेकर अभी बड़ा अपडेट सामने आ रहा है.
By : डीबी न्यूज अपडेट
Edited By- सुप्रिया
दिल्ली स्थित कोचिंग संस्थान की लाइब्रेरी में तीन छात्रों की मौत की घटना ने सभी को झकझोर दिया है. इसी के चलते विगत दिनों विकास दिव्यकीर्ति के दृष्टि आईएएस कोचिंग सेंटर को सील कर दिया गया था.अब प्रशासन अवैध तरीके से चल रहे कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है.
बिहार के पटना में कोचिंग संस्थानों पर एसडीओ टीम ने मंगलवार को छापा मारा था. इस कार्रवाई के बाद अब एक बड़ा अपडेट सामने यह आ रहा है कि बिहार के प्रसिद्ध शिक्षाविद खान सर के कोचिंग इंस्टिट्यूट पर भी ताला लगा दिया गया है. राजधानी पटना के बोरिंग रोड स्थित इंस्टिट्यूट के कैंपस में ताला लगा है.
जांच के लिए प्रशासन ने बनाई है स्पेशल टीम
भिखना पहाड़ी में खान सर के कोचिंग कैंपस में डीएम की बनाई गई स्पेशल टीम पहुंची थी. एसडीएम के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल जांच करने पहुंची थी. इसके बाद आज बोरिंग रोड के ब्रांच में ताला लग गया है.
कोचिंग संस्थानों की जांच के दौरान प्रशासन के अधिकारियों ने कागजात की मांग की थी. सुरक्षा के दृष्टिकोण से कोचिंग में क्या एतियात बरते जा रहे हैं? उसका पूरा डिटेल प्रशासन ने मांगा है.
कई संस्थान किए गए हैं सील
बेसमेंट हादसे के बाद दिल्ली में दृष्टि आईएएस कोचिंग समेत कई कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया गया है. राजधानी के मुखर्जी नगर स्थित दृष्टि समेत कई कोचिंग संस्थानों के बेसमेंट में क्लास चलाने की खबर प्राप्त हुई थी, जिसके बाद उन पर कार्रवाई की गई है.


