By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: हिमाचल में फिर बादल फटा, 2 दिन में 8 की मौत, 46 लापता
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Himachal Pradesh > हिमाचल में फिर बादल फटा, 2 दिन में 8 की मौत, 46 लापता
Himachal Pradesh

हिमाचल में फिर बादल फटा, 2 दिन में 8 की मौत, 46 लापता

DB News
Last updated: 01/04/2026 1:02 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

MP-छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट, 16 राज्यों में लगातार बारिश के संकेत. 46 लोग लापता हैं, NDRF, SDRF, पुलिस और होमगार्ड के जवान लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं.

Source : DB News Update  

Contents
MP-छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट, 16 राज्यों में लगातार बारिश के संकेत. 46 लोग लापता हैं, NDRF, SDRF, पुलिस और होमगार्ड के जवान लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं.4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्टधमतरी का गंगरेल डैम 86 फीसदी भराइन 16 राज्यों में जारी रहेगा बारिश का दौर3 राष्ट्रीय राजमार्ग और 422 अन्य सड़कें अभी भी बंद हैंकई क्षेत्रों में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया हैंमंडी सांसद कंगना ने भी जताया दुख

By- DB News Update/edited By- Supriya

हिमाचल. हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार (2 अगस्त) को फिर बादल फटा। लाहौल स्पीति की पिन वैली में कल शाम करीब 6 बजे बादल फटने से बाढ़ आ गई। इसमें एक महिला बह गई। देर शाम पुलिस ने उसका शव बरामद किया।

इससे पहले गुरुवार को 5 जगह बादल फटने से 7 लोगों की मौत हुई थी। 46 लोग लापता हैं। NDRF, SDRF, पुलिस और होमगार्ड के जवान लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार (3 अगस्त) को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और महाराष्ट्र में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को बाढ़ के हालात बन गए। कोलार, तवा, बरगी समेत 9 बड़े डैम के गेट खोलने पड़े।

धमतरी का गंगरेल डैम 86 फीसदी भरा

छत्तीसगढ़ में धमतरी का गंगरेल डैम 86 फीसदी भर गया है। शुक्रवार को सीजन में पहली बार सभी 14 गेट आधे घंटे के लिए खोल दिए गए। इस दौरान महानदी में बाढ़ से निपटने के लिए मॉक ड्रिल भी किया गया।

इन 16 राज्यों में जारी रहेगा बारिश का दौर

IMD ने इन 4 राज्यों के अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। असम में बाढ़ के चलते 2 लोगों की मौत हो गई है। बाढ़ से 6 जिलों में 18 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। इस साल बाढ़, तूफान, बिजली गिरने और लैंडस्लाइड से राज्य में अब तक 116 लोगों की जान जा चुकी है।

3 राष्ट्रीय राजमार्ग और 422 अन्य सड़कें अभी भी बंद हैं

राज्य में 584 दुकानें और 7,048 पशुशालाएं बारिश और भूस्खलन की वजह से ध्वस्त हो चुकी हैं. आपदा के कारण प्रदेश को अब तक 4,754 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हो चुका है. इतना ही नहीं, राज्य में 3 राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) और 422 अन्य सड़कें अभी भी बंद हैं. 107 विद्युत ट्रांसफॉर्मर और 185 जलापूर्ति परियोजनाएं ठप पड़ी हैं, जिससे आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

कई क्षेत्रों में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया हैं

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और राहत-बचाव कार्यों में तेजी लाई गई है. हालांकि, मौसम विभाग ने शनिवार से प्रदेश में भारी बारिश का दौर थमने और कई क्षेत्रों में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया हैं. मौसम विभाग ने 20 सितंबर को मैदान और मध्यम ऊंचाई वाले एक-दो क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई है।
लेकिन, बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला में कार्यरत मौसम विज्ञानी संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि मॉनसून अब कमजोर पड़ता जा रहा है. उन्होंने कहा कि आज यानी 19 सितंबर की शाम से मौसम खुलना शुरू हो जाएगा.

मंडी सांसद कंगना ने भी जताया दुख

मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने बादल फटने की घटनाओं में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और कहा कि कठिन इलाकों में लोगों का जीवन कठिन है और ऐसी आपदाएं उनके दर्द को बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने आश्वासन दिया है कि राज्य को राहत दी जाएगी। मैं हिमाचल के लिए मदद पाने के लिए नई दिल्ली में विभिन्न मंत्रालयों में भी जा रही हूं और जल्द ही राज्य का दौरा करूंगी।

You Might Also Like

हिमाचल में 5 जगह बादल फटने से बाढ़, 5 लोगों की मौत

शिमला के रामपुर में बादल फटने से आया सैलाब, बही गाड़ियां

भाजपा की फटकार के बाद कंगना रनौत को मिली जान से मारने की धमकी, वीडियो हो रहा वायरल

हिमाचल में बादल फटा, 40 लापता, एक का शव मिला

जमीन के नीचे बनेगी 85 KM लंबी सड़क, 68 सुरंग

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article ‘अहमद शाह अब्दाली के राजनीतिक वंशज हैं अमित शाह’ : उद्धव ठाकरे
Next Article वायनाड लैंडस्लाइड : वन अधिकारियों द्वारा 4 बच्चों समेत 6 लोगों का रेस्क्यू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?