By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: हिमाचल में 5 जगह बादल फटने से बाढ़, 5 लोगों की मौत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Himachal Pradesh > हिमाचल में 5 जगह बादल फटने से बाढ़, 5 लोगों की मौत
Himachal Pradesh

हिमाचल में 5 जगह बादल फटने से बाढ़, 5 लोगों की मौत

DB News
Last updated: 01/04/2026 12:44 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

सूरत में गर्भवती का रेस्क्यू, गीतानगर इलाका 3 से 4 फीट पानी में डूबा हुआ है, 4156 करोड़ के नुकसान का आकलन किया जा चुका है.

Source : DB News Update

Contents
सूरत में गर्भवती का रेस्क्यू, गीतानगर इलाका 3 से 4 फीट पानी में डूबा हुआ है, 4156 करोड़ के नुकसान का आकलन किया जा चुका है.अहमदाबाद-मुंबई हाईवे पर 15 किमी लंबा जामNDRF की टीमें बचाव में लगींअभी तक 4156 करोड़ का नुकसान332 लोगों को बचाया गयायात्रियों को हो रही असुविधाहिमाचल प्रदेश को 500 करोड़ का नुकसान

By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Flash Flood in Himachal Pradesh: मानसून देश के ज्यादातर हिस्सों को कवर कर चुका है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात में बाढ़ जैसे हालात हैं. पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा नुकसान हिमाचल में हुआ. कुल्लू में एक दिन पहले 5 जगह बादल फटने से 5 लोगों की मौत हो गई. वहीं 7 से ज्यादा लापता हैं.मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है. 29 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, इसमें बताया गया है कि कई जगहों पर अचानक बाढ़ और भूस्खलन हो सकता है.

अहमदाबाद-मुंबई हाईवे पर 15 किमी लंबा जाम

मीडिया सूत्रों से जानकारी लगी है कि अहमदाबाद में बारिश के पानी के बहाव में आकर एक बाइक सवार ड्रेनेज लाइन में फंस गया. 9 घंटे बाद उसका शव बरामद किया गया. वहीं, सूरत का गीतानगर इलाका 3 से 4 फीट पानी में डूबा हुआ है. यहां तबीयत बिगड़ने के बाद एक गर्भवती महिला को फायर ब्रिगेड टीम ने रेस्क्यू किया और अस्पताल पहुंचाया. वडोदरा में भारी बारिश के चलते अहमदाबाद-मुंबई हाईवे पर 15 किमी लंबा जाम लगा रहा.

NDRF की टीमें बचाव में लगीं

अचानक आई बाढ़ से प्रभावित सभी लोग धर्मशाला में एक बिजली परियोजना में काम करने वाले मजदूर हैं। एनडीआरएफ कमांडेंट बलजिंदर सिंह ने केवल एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें ही घटनास्थल पर पहुंच पा रही हैं. अभी तक एक शव बरामद किया गया है. आसपास के लगभग 15 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है. 29 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, इसमें बताया गया है कि कई जगहों पर अचानक बाढ़ और भूस्खलन हो सकता है.

अभी तक 4156 करोड़ का नुकसान

प्रदेश में 20 जून से लेकर अभी तक 4156 करोड़ के नुकसान का आकलन किया जा चुका है। अभी तक 213 लोगों की बादल फटने, भूस्खलन व अन्य कारणों से मौत हो चुकी है। भूस्खलन के कारण 48, अचानक बाढ़ के कारण 11, बादल फटने के कारण 17 लोगों की मौत मंडी में हुई है। प्रदेश में 1237 मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। जबकि 5319 मकानों 469 दुकानों और 5469 गौशालाओं को नुकसान हुआ है.

प्रदेश में धूप और बादलों के बीच सड़कों को खोलने का काम तेज गति से हुआ है और 64 बंद सडकों को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया. प्रदेश में चार राष्ट्रीय राजमार्ग जिनमें कुल्लू में एनएच 03, 305, किन्नौर में एनएच 05, ऊना में एनएच 70 और इसके अलावा 680 सड़कें बंद हैं. जिनमें कुल्लू में 214, मंडी में 158 सड़कें बंद हैं. इन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं. प्रदेश में मंगलवार को धर्मशाला में 4.6, धौलाकुआं में 3.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में 1202 ट्रांसफार्मर खराब हैं.

332 लोगों को बचाया गया

एसईओसी ने बताया कि कुल 332 लोगों को बचाया गया है, जिनमें मंडी में 278, हमीरपुर में 51 और चंबा में तीन लोग शामिल हैं. मंडी जिले के गोहर में चार, करसोग में तीन, धरमपुर में दो और थुनाग में एक स्थान पर बादल फटने घटना हुई.

बाड़ा में दो और तलवारा में एक व्यक्ति की मौत हुई. करसोग के पुराने बाजार में एक व्यक्ति की मौत हुई जबकि जोगिंदरनगर के नेरी-कोटला में एक शव बरामद किया गया. मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि भारी बारिश के बाद बादल फटने और अचानक आई बाढ़ से जिले में कुछ स्थानों पर व्यापक नुकसान होने के कारण कई लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

यात्रियों को हो रही असुविधा

चंडीगढ़-मनाली चार लेन मार्ग वर्तमान में द्वाडा, झलोगी और बनाला सहित कई स्थानों पर अवरुद्ध है, जबकि कमांद-कटौला-बजौरा मार्ग केवल हल्के मोटर वाहनों (एलएमवी) के लिए खुला है. कई स्थानों पर यातायात संबंधी समस्याओं के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.

हिमाचल प्रदेश को 500 करोड़ का नुकसान

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 20 जून को मानसून के मौसम की शुरुआत के बाद से अब तक हिमाचल प्रदेश को 500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

You Might Also Like

शिमला के रामपुर में बादल फटने से आया सैलाब, बही गाड़ियां

भाजपा की फटकार के बाद कंगना रनौत को मिली जान से मारने की धमकी, वीडियो हो रहा वायरल

हिमाचल में फिर बादल फटा, 2 दिन में 8 की मौत, 46 लापता

हिमाचल में बादल फटा, 40 लापता, एक का शव मिला

जमीन के नीचे बनेगी 85 KM लंबी सड़क, 68 सुरंग

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateFlash Flood in Himachal PradeshJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad2
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे शुभांशु , एंट्री के बाद ISS क्रू मेंबर्स से गले मिले
Next Article जगन्नाथ रथ यात्रा आज, जानें किस लकड़ी से बनता है भगवान का रथ?
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?