रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने आज शनिवार 3 अगस्त की शाम 5 बजे इसके दो और गेट खोलकर जल निकासी की मात्रा बढा दी गई है । निचले क्षेत्र के निवासियों से डूब क्षेत्र से दूर रहने की अपील.
Source : DB News Update
By- DB News Update/edited By- Supriya
MP News: जबलपुर. ऊपरी हिस्से में लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने आज शनिवार 3 अगस्त की शाम 5 बजे इसके दो और गेट खोलकर जल निकासी की मात्रा बढा दी गई है । अब बांध 21 में से नौ गेट खोल दिये गये हैं और सभी नौ गेटों को औसतन 1.72 मीटर ऊंचाई तक खोलकर इनसे लगभग 76 हजार 986 क्युसेक (2 हजार 180 क्युमेक) पानी छोड़ा जा रहा है । शाम 5 बजे के पहले बांध के 1.07 मीटर औसत ऊंचाई तक खुले सात गेटों से 35 हजार 562 क्युसेक (1007 क्युमेक) पानी की निकासी की जा रही थी ।
420.65 मीटर पहुँच गया था जलभराव
कार्यपालन यंत्री बरगी बांध अजय सूरे ने बताया कि शनिवार 3 अगस्त को शाम 5 बजे बांध का जल स्तर 420.65 मीटर पहुँच गया था और बांध 82.77 फीसदी भर चुका है । बरगी बांध का पूर्ण जलभराव स्तर 422.76 मीटर है । शाम 5 बजे की स्थिति में बांध में 2 हजार 928 क्युमेक पानी प्रवेश कर रहा है ।
बरगी बांध से जल निकासी की मात्रा बढाने का निर्णय इसके जलग्रहण क्षेत्र में अतिवर्षा की संभावना को देखते हुये लिया गया है । बांध के जलद्वारों के अलावा इसकी दाईं तट नहर पर स्थित जल विद्युत उत्पादन इकाई के माध्यम से भी 188 क्युमेक पानी की निकासी हो रही है और इसे मिलाकर बांध से कुल 2 हजार 368 क्युमेक (83 हजार 626 क्युसेक) पानी छोड़ा जा रहा है ।
पानी छोड़ने की मात्रा कभी भी बढाई या घटाई जा सकती है
कार्यपालन यंत्री के मुताबिक बरगी बांध से जल निकासी की मात्रा बढाने से नर्मदा नदी के घाटों पर वर्तमान जलस्तर से 8 से 10 फुट की बढ़ोतरी होगी । उन्होंने जन साधारण से घाटों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने का अनुरोध करते हुये बताया कि बांध में वर्षा जल की आवक को देखते हुये इससे पानी छोड़ने की मात्रा कभी भी बढाई या घटाई जा सकती है ।
2026 में दो बार खोले गए बरगी बांध के गेट
बरगी बांध का जलस्तर दिनांक 17 अगस्त 2026 को रात्रि 8 बजे 420.80 मीटर तथा जल आवक 1620 क्यूमेक दर्ज की गई है। जलस्तर को नियंत्रित रखने हेतु 18 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे बांध के 9 जल द्वार खोले जाएंगे, जिससे लगभग 1031 क्यूमेक जल नर्मदा नदी में छोड़ा जाएगा। इससे नर्मदा नदी के घाटों पर जलस्तर में लगभग 3 से 4 फीट की वृद्धि संभावित है। जल आवक की स्थिति के अनुसार जल निकासी की मात्रा घटाई या बढ़ाई जा सकती है। शनिवार सुबह 11 बजे बांध के 7 अतिरिक्त जलद्वार खोले गए. इससे पहले शुक्रवार शाम 6 बजे 6 गेट खोले गए थे। वर्तमान में बांध के कुल 13 गेट खुले हुए हैं. इन सभी द्वारों को औसतन 1.83 मीटर की ऊंचाई तक उठाया गया है. जलद्वारों से लगभग 2714 क्यूमेक पानी नर्मदा नदी के बहाव क्षेत्र में छोड़ा जा रहा है।
नर्मदा नदी के घाटों एवं तटीय क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के निर्देश जिला प्रशासन द्वारा दिए गए हैं।
दूसरी बार फिर बरगी के गेट खोलने की संभावना
जबलपुर में हो रही भारी बारिश के कारण बरगी बांध के गेट 25 सितंबर 2026 को कभी भी खोले जा सकते हैं। बांध प्रशासन द्वारा बताया गया कि 8 बजे बरगी बांध का जल स्तर 422.85 मीटर दर्ज किया गया है, जो इसके निर्धारित पूर्ण जलभराव स्तर 422.76 मीटर को पार कर चुका है। जल स्तर को नियंत्रित करने और सुरक्षा मानकों को बनाए रखने के लिए प्रशासन अगले 24 घंटों के भीतर किसी भी समय गेट खोलने की तैयारी में है। इससे पहले अगस्त और सितंबर की शुरुआत में भी बढ़ते जल स्तर के कारण 13 गेट तक खोले जा चुके हैं।
बरगी बांध का हालिया जलस्तर लगभग 422.90 मीटर दर्ज किया गया था, जो इसके पूर्ण जलभराव स्तर (422.76 मीटर) के करीब या उससे ऊपर है।
