By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: सावन के तीसारे सोमवार में शिव को ऐसे करें प्रसन्न…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > सावन के तीसारे सोमवार में शिव को ऐसे करें प्रसन्न…
Religion

सावन के तीसारे सोमवार में शिव को ऐसे करें प्रसन्न…

DB News
Last updated: 03/04/2026 1:03 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

सावन महीने में पड़ने वाला हर सोमवार बहुत ही खास होता है. सावन के दो सोमवार के बाद अब शिवभक्त तीसरे सावन सोमवार का व्रत रखकर भोलेनाथ की पूजा करेंगे.

By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By- सुप्रिया

Contents
सावन महीने में पड़ने वाला हर सोमवार बहुत ही खास होता है. सावन के दो सोमवार के बाद अब शिवभक्त तीसरे सावन सोमवार का व्रत रखकर भोलेनाथ की पूजा करेंगे.तीसरे सावन सोमवार पर मुहूर्तसावन के तीसरे सोमवार में इस तरह करें पूजाव्रत और पूजा का है महत्वस्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनेंशिवलिंग पर जल और दूध चढ़ाएंबेलपत्र अर्पित करेंधतूरा और भांग चढ़ाएंफूल और फल चढ़ाएंदीपक और धूप जलाएंमंत्र जाप करेंआरती करेंभगवान शिव को लगाएं भोगइन मंत्रों का करें जाप ..

Authored By- पंडित प्रदीप मिश्रा

Sawan Third Somwar 2024: सावन (sawan 2024) का महीना हिंदू धर्म (Hindu Dharma) का सबसे पवित्र महीना है, जोकि भगवान शिव को बहुत प्रिय है. साथ ही शास्त्रों में सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है. यही कारण है कि सावन में पड़ने वाले सोमवार के दिन का महत्व काफी बढ़ जाता है.

इस वर्ष सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई 2024 से हुई थी, जिसका समापन 19 अगस्त 2024 को होगा. सावन की शुरुआत और समाप्ति दोनों सोमवार के दिन ही होगी. ऐसे में इस बार सावन में कुल 5 सोमवार व्रत रखे जाएंगे. अब तक दो सावन सोमवार व्रत पूर्ण हो चुके हैं और 5 अगस्त को सावन का तीसरा सोमवार व्रत रखा जाएगा.

शिवजी (Lord Shiva) की कृपा पाने के लिए इस दिन आप व्रत-पूजन कर सकते हैं. आइये जानते हैं सावन का तीसरा सोमवार व्रत की पूजा विधि, भोग, मंत्र और व्रत कथा के बारे में.

तीसरे सावन सोमवार पर मुहूर्त

सावन महीने का तीसरा सोमवार व्रत 5 जुलाई 2024 को रखा जाएगा. यह सावन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी. प्रतिपदा तिथि शाम 06:03 तक रहेगी फिर द्वितीया तिथि लग जाएगी. इस दिन व्यतीपात और वरीयान योग भी रहेगा. साथ ही आश्लेषा और मघा नक्षत्र भी रहेगा.

सावन के तीसरे सोमवार में इस तरह करें पूजा

सावन के तीसरे सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे कपड़े पहन लें. फिर भगवान शिव का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें. आप शिव मंदिर जाकर या घर पर ही सावन सोमवार की पूजा कर सकते हैं. पूजा के लिए आप सबसे पहले शिवजी का अभिषेक करें. इसके बाद भगवान को सफेद चंदन का तिलक जलाएं, फूल, फल और मिष्ठान का भोग लगाकर धूप-दीप जलाएं और फिर शिव मंत्रों का जाप करें.

व्रत और पूजा का है महत्व

पूजा में धतूरा, बेलपत्र और भांग जरूर अर्पित करें. सावन सोमवार की व्रत कथा पढ़ें और आखिर में भगवान शिव की आरती करें. सावन सोमवार पर पूरे दिन व्रत रखें या फलाहार रहें.

स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें

सावन के महीने में सुबह जल्दी उठकर स्नान करें. स्नान के बाद साफ-सुथरे वस्त्र पहनें. अगर आप सोमवार का व्रत रख रहे हैं तो व्रत का संकल्प भी लें.

शिवलिंग पर जल और दूध चढ़ाएं

सबसे पहले शिवलिंग पर गंगा जल चढ़ाएं. गंगा जल न हो तो साफ पानी भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके बाद दूध, शहद, दही, घी और शक्कर से शिवलिंग का अभिषेक करें. इन सभी चीजों को मिलाकर पंचामृत बनता है, जो बहुत शुभ माना जाता है.

बेलपत्र अर्पित करें

शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाना बहुत ही पुण्यकारी माना जाता है. ध्यान रखें कि बेलपत्र ताजे हों और उस पर चंद्र (त्रिपत्री) बना हो. बेलपत्र शिव जी को अत्यंत प्रिय है.

धतूरा और भांग चढ़ाएं

शिवलिंग पर धतूरा, भांग और आक का फूल चढ़ाना भी शुभ माना जाता है. यह चीजें भगवान शिव को बहुत पसंद हैं.

फूल और फल चढ़ाएं

शिवलिंग पर सफेद फूल, खासकर कनेर, चमेली या मदार के फूल चढ़ाएं. साथ ही फल भी अर्पित करें.

दीपक और धूप जलाएं

शिवलिंग के सामने दीपक और धूप जलाएं. दीपक में गाय का घी या तिल का तेल डाल सकते हैं.

मंत्र जाप करें

शिव जी के मंत्र का जाप करें. सबसे सरल मंत्र है –

‘ॐ नमः शिवाय’ इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें. आप महामृत्युंजय मंत्र का भी जाप कर सकते हैं.

आरती करें

पूजा के अंत में शिव जी की आरती करें और भोग लगाएं. भोग में मावे की मिठाई, फल या सूखे मेवे रख सकते हैं.

भगवान शिव को लगाएं भोग

सावन सोमवार की पूजा में भगवान शिव को आप हलवा, दही, भांग, पंचामृत, शहद, दूध, खीर, मालपुआ और ठंडाई आदि का भोग लगा सकते हैं. ये सभी भगवान शिव के प्रिय भोग हैं. भोग लगाते समय इस मंत्र का जाप करें-

त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।

इन मंत्रों का करें जाप ..

  • ॐ नमः शिवाय॥
  • ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्उ
  • र्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
  • ॐ नमो भगवते रूद्राय।
  • ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि। तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article वायनाड लैंडस्लाइड : वन अधिकारियों द्वारा 4 बच्चों समेत 6 लोगों का रेस्क्यू
Next Article बरगी बांध के नौ गेटों से छोड़ा जा रहा 76 हजार 986 क्युसेक पानी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?