Rewa Building Collapse: ये हादसा तब हुआ जब बच्चे स्कूल से घर जा रहे थे. ये घटना गढ़ कस्बे के निजी स्कूल सनऋषि पब्लिक स्कूल के पास की बताई जा रही है.
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: सुप्रिया
Rewa Building Collapse: मध्य प्रदेश के रीवा में एक स्कूल की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई है. साथ ही इसमें एक बच्चा घायल बताया जा रहा है.
ये हादसा तब हुआ जब बच्चे स्कूल से घर जा रहे थे. मृतक बच्चों के परिजनों को जिला प्रशासन ने दो-दो लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है. ये घटना गढ़ कस्बे के निजी स्कूल सनऋषि पब्लिक स्कूल के पास की बताई जा रही है. वहीं इस हादसे पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी दुख जताया है.
रीवा के गढ़ कस्बे में यह जर्जर मकान गिरा है. स्कूली बच्चे इस मकान के पास से गुजर रहे थे, तभी यह जर्जर मकान भरभरा कर गिर गया. जर्जर मकान के मलबे में करीब आधा दर्जन से ज्यादा बच्चे दब गए. हादसे की जानकारी शहर में भर फैली गई, जिसके बाद नागरिक सहित बचाव दल व मौके पर अफसर पहुंचे व बचाव कार्य शुरू किया गया.

