By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: दान एवं सेवा से मिलती है आत्मिक अनुभूति – मुख्यमंत्री
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > दान एवं सेवा से मिलती है आत्मिक अनुभूति – मुख्यमंत्री
Madhya Pradesh

दान एवं सेवा से मिलती है आत्मिक अनुभूति – मुख्यमंत्री

DB News
Last updated: 14/04/2026 11:59 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

जागरण सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित गुरूदेव शिक्षा केन्द्र इंदौर के उद्घाटन समारोह के अवसर पर संबोधन, ईश्वर की सच्ची पूजा वंचित वर्गों की सेवा एवं उनके कल्याण के कार्य हैं।

Source : DB News Update

Contents
जागरण सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित गुरूदेव शिक्षा केन्द्र इंदौर के उद्घाटन समारोह के अवसर पर संबोधन, ईश्वर की सच्ची पूजा वंचित वर्गों की सेवा एवं उनके कल्याण के कार्य हैं।शिक्षा का दान सबसे बड़ा दानसेवा प्रकल्प अभियान की शुरुआतसेवा प्रकल्प अभियान की शुरुआतभोपाल में अंबेडकर जयंती के आयोजन होगाबीजेपी कोर कमेटी की अहम बैठक होगीमहू में जीतू पटवारी का दौरा कार्यक्रम

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सेवा एवं दान के सुख और आनंद को शब्दों में परिभाषित करना कठिन है। सेवा एवं दान का आनंद और सुख आत्मिक अनुभूति का विषय है। दान एवं सेवा का सुख और आनंद की अनुभूति हम कर्म करके ही प्राप्त कर सकते हैं। यह बात जागरण सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित गुरूदेव शिक्षा केन्द्र इंदौर के उद्घाटन समारोह के अवसर पर संबोधित करते हुए व्यक्त किए.

शिक्षा का दान सबसे बड़ा दान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिक्षा का दान सबसे बड़ा दान है। ईश्वर की सच्ची पूजा वंचित वर्गों की सेवा एवं उनके कल्याण के कार्य हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को लेकर शिक्षा का प्रसार किया जाना चाहिए। जो संस्थाएं ऐसे कार्यों में लगी हैं उनके कार्य सराहनीय है। उन्हीं में से एक संस्था जागरण सोशल वेलफेयर सोसाइटी भी है। उन्होंने कहा कि इस संस्था द्वारा कमजोर वर्ग के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, यह संस्था बधाई की पात्र है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को गणवेश एवं पठन-पाठन सामग्री वितरित की। उन्होंने वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती आशा नायर ने स्वागत भाषण दिया। शिक्षा केन्द्र की डीन श्रीमती मेघा मुक्तिबोध ने “एक यात्रा सपने से अपनों तक” के माध्यम से गुरुदेव शिक्षा केन्द्र के बारे में जानकारी दी। केन्द्र के वायस चेयरमेन श्री हरिमोहन गुप्ता ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने बताया कि अभावग्रस्त बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए गुरुदेव शिक्षा केन्द्र की स्थापना की गई है।

सेवा प्रकल्प अभियान की शुरुआतसेवा प्रकल्प अभियान की शुरुआत

भोपाल में आज 14 अप्रैल 2026 से राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा प्रकल्प अभियान की शुरुआत की जा रही है, जिसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं और आमजन को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना है। इस पहल का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 5 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित होगा, जहां अनुभवी चिकित्सक स्वास्थ्य परामर्श देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। वे सुबह 10:30 बजे भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर पहुंचकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद सुबह 11:05 बजे वे इंदौर के लिए रवाना होंगे। महू में आयोजित अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति रहेगी।

दोपहर 1:45 बजे इंदौर स्थित लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति वंदना कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे 3:00 बजे भोपाल लौटेंगे। शाम 5 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचकर सेवा प्रकल्प का शुभारंभ करेंगे और कोर कमेटी की बैठक में भाग लेंगे।

भोपाल में अंबेडकर जयंती के आयोजन होगा

अंबेडकर जयंती के अवसर पर भोपाल शहर में कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बरखेड़ा स्थित अंबेडकर भवन से लेकर कोलार क्षेत्र तक विभिन्न आयोजन होंगे। इनमें रैली, माल्यार्पण, छात्रवृत्ति वितरण और विशेष व्याख्यान शामिल हैं।

इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य डॉ. अंबेडकर के विचारों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना और सामाजिक समता का संदेश देना है। शहर में दिनभर संविधान और समानता की भावना से जुड़े कार्यक्रमों की गूंज सुनाई देगी।

बीजेपी कोर कमेटी की अहम बैठक होगी

आज शाम 7 बजे मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में समान नागरिक संहिता, नारी शक्ति वंदन अधिनियम और राजनीतिक नियुक्तियों जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, कोर कमेटी में कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया गया है, जिससे संगठनात्मक रणनीति को नई दिशा मिल सकती है।

महू में जीतू पटवारी का दौरा कार्यक्रम

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी अंबेडकर जयंती के अवसर पर महू जाएंगे। वे अंबेडकर नगर में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 10 बजे महू पहुंचने के बाद वे 11 बजे भोपाल लौटेंगे।

दोपहर 2 बजे भोपाल के ईदगाह क्षेत्र में आयोजित मूर्ति स्थापना और अनावरण कार्यक्रम में भी उनकी भागीदारी रहेगी। इस दौरान वे सामाजिक न्याय और समानता के मुद्दों को उठाएंगे।

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article ट्रेनी डॉक्टर मर्डर केस में सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट
Next Article भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया तिरंगा यात्रा रवाना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?