Assembly Election 2024 : चुनाव आयोग 16 अगस्त, दोपहर 3 बजे जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है. सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर चुनाव को लेकर 30 सितंबर की डेडलाइन दी है.
By : डीबी न्यूज अपडेट
Edited By| Supriya
Assembly Election 2024 : चुनाव आयोग हरियाणा और जम्मू कश्मीर में चुनाव तारीखों का ऐलान कर सकता है. इन राज्यों में इस साल के आखिर तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. सबसे ज्यादा निगाहें जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव पर टिकी हुई हैं, क्योंकि आर्टिकल 370 हटने के बाद यहां पर पहली बार वोटिंग होना है. केंद्रीय चुनाव आयोग ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था. इसके बाद ही निर्णय लिया गया है. चुनाव आयोग की आज 3 बजे प्रेस कान्फ्रेंस है, जिसमें इन दोनों प्रदेश में चुनाव कराने की घोषणा हो सकती है.
90 सीटों पर कराए जाएंगे चुनाव
2014 में हुए चुनाव के समय राज्य में 87 विधानसभा सीटें थीं. इनमें से जम्मू में 37 और कश्मीर घाटी में 46 जबकि लद्दाख में 6 सीटें थीं. लेकिन परिसीमन के बाद अब जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सीटों की संख्या 90 हो गई हैं. इनमें से 43 सीटें जम्मू, 47 सीटें कश्मीर में हैं.
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हो रहे चुनाव
जम्मू कश्मीर में काफी समय से विधानसभा चुनाव कराने की मांग की जा रही है. इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दाखिल की गई थी. सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों भारत सरकार और चुनाव आयोग को 30 सितंबर तक राज्य में चुनाव कराने का आदेश दिया था. हाल ही में चुनाव आयोग ने जम्मू कश्मीर का दौरा भी किया था. माना जा रहा है कि राज्य में 5-7 चरण में विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं.

