By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: मध्य प्रदेश में भाजपा क्लीन स्विप किया
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > मध्य प्रदेश में भाजपा क्लीन स्विप किया
Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश में भाजपा क्लीन स्विप किया

DB News
Last updated: 28/03/2026 11:19 PM
DB News
Share
6 Min Read
MP Lok Sabha Chunav Result 2024
SHARE

Contents
लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत मंगलवार को मतगणना के बाद देर रात मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्यप्रदेश में क्लीन स्वीप किया है।इंदौर में भाजपा को लोकसभा इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीतशिवराज सिंह चौहान की 8 लाख 21 हजार 408 वोटों से जीतेदिग्विजय सिंह एक लाख 40 हजार से ज्यादा वोटों से हारेतीनों केंद्रीय मंत्री जीतेप्रचंड जीत की बधाईकितना कम हुआ जीत का अंतर?

लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत मंगलवार को मतगणना के बाद देर रात मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्यप्रदेश में क्लीन स्वीप किया है।

Source : DB News Update  

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

MP Lok Sabha Chunav Result 2024: भोपाल. मध्य प्रदेश में भाजपा 29 सीटें जीत ली हैं और देश में एक नया संदेश दिया है। भाजपा के प्रदर्शन से प्रधानमंत्री मोदी सहित राष्ट्रीय नेत्रृत्व काफी खुश नजर आ रहा है। क्योंकि भाजपा ने मध्य प्रदेश में क्लीन स्विप किया है. लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत मंगलवार को मतगणना के बाद देर रात मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्यप्रदेश में क्लीन स्वीप किया है। कांग्रेस को यहां एक भी सीट भी नहीं मिल पाई है। भाजपा ने प्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीत दर्ज की है। इंदौर में भाजपा को लोकसभा इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत मिली है। यहां से शंकर लालवानी रिकॉर्ड 11 लाख 75 हजार 92 वोट से जीते हैं।

प्रदेश सहित देश भर में मिली जीत पर भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में मंगलवार शाम को विजय उत्सव मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद सहित वरिष्ठ नेतृत्व ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और जनता का आभार जताया।

इंदौर में भाजपा को लोकसभा इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत

नतीजों की बात करें तो इंदौर में भाजपा को लोकसभा इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत मिली है। यहां से शंकर लालवानी रिकॉर्ड 11 लाख 75 हजार 92 वोट से जीते हैं। इंदौर सीट पर दूसरे नंबर पर नोटा रहा। यहां नोटा को दो लाख 18 हजार 674 वोट मिले हैं। यह भी एक रिकॉर्ड है। इससे पहले इतिहास में एक सीट पर नोटा को इतने वोट नहीं मिले हैं। इंदौर में तीसरे नंबर पर रहे बसपा प्रत्याशी को 51659 वोट मिले हैं।

शिवराज सिंह चौहान की 8 लाख 21 हजार 408 वोटों से जीते

वहीं, विदिशा से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की 8 लाख 21 हजार 408 वोटों से जीत हुई है। गुना सीट से सिंधिया की पांच लाख से ज्यादा वोटों से जीत हुई है। वहीं भोपाल से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा और खजुराहो से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी पांच लाख से ज्यादा वोटों से जीते हैं।

दिग्विजय सिंह एक लाख 40 हजार से ज्यादा वोटों से हारे

राजगढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह एक लाख 40 हजार से ज्यादा वोटों से हार गए। छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ भी हारे हैं। यहां से भाजपा के विवेक बंटी साहू ने एक लाख 13 हजार 618 वोटों से जीत हासिल की। रतलाम सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया भी हार गए हैं।

तीनों केंद्रीय मंत्री जीते

गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पांच लाख 40 हजार 929 वोट से जीते हैं। टीकमगढ़ में वीरेंद्र कुमार खटीक को 4 लाख 3 हजार 312 और मंडला सीट से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते एक लाख 3 हजार 846 वोटों से जीत मिली है।

प्रचंड जीत की बधाई

लोकसभा चुनाव में मिली विजय पर मंगलवार देर शाम भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए उनके अथक परिश्रम की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बधाई दी। साथ ही देश और प्रदेश के लाखों लाख कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए जनता का आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर ढोल-ढमाकों के साथ अपनी खुशियां जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने मोदी है तो मुमकिन है और भाजपा जिंदाबाद के नारे बुलंद करते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए प्रचंड जीत की बधाई दी।

कितना कम हुआ जीत का अंतर?

मध्य प्रदेश की सीधी लोकसभा सीट पर पिछली बार बीजेपी 2 लाख 86 वोटो से जीती थी, जबकि इस बार 2 लाख 60 हजार वोटों से जीत दर्ज करने में कामयाब रही है. शहडोल से हिमाद्री सिंह भी पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में 60 हजार कम वोट से जीती हैं, वहीं बालाघाट से भारती परिधि को पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में जीत का अंतर 70 हजरा वोट कम हुआ है.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP Lok Sabha Chunav Result 2024MP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article यह मोदी की हार है- ममता
Next Article मतगणना के बाद दिल्ली से आए नतीजों से केजरीवाल मायूस
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?