By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: रक्षाबंधन के दिन शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स व निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Business > रक्षाबंधन के दिन शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स व निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार
Business

रक्षाबंधन के दिन शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स व निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार

DB News
Last updated: 04/04/2026 10:19 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

Stock Market Opening: घरेलू शेयर बाजार की चाल आज उत्साह से भरी हुई तेज दिख रही है, निफ्टी पर ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, हीरो मोटोकॉर्प, टाइटन कंपनी के शेयर सबसे ज़्यादा चढ़े.

Source : DB News Update

Contents
Stock Market Opening: घरेलू शेयर बाजार की चाल आज उत्साह से भरी हुई तेज दिख रही है, निफ्टी पर ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, हीरो मोटोकॉर्प, टाइटन कंपनी के शेयर सबसे ज़्यादा चढ़े.शेयर बाजार की शानदार ओपनिंगबैंक शेयरों का ताजा अपडेटकैसा दिख रहा सेंसेक्स-निफ्टी में कारोबारनिफ्टी पर ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, हीरो मोटोकॉर्प, टाइटन कंपनी के शेयर सबसे ज़्यादा चढ़ेअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफस्मॉलकैप 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ था

By : डीबी न्यूज अपडेट| Edited By: प्रिंस अवस्थी

Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार की दमदार शुरुआत हुई है और रक्षाबंधन के त्योहार के दिन आज शेयर बाजार में तेजी के साथ ओपनिंग हुई है. बैंक निफ्टी ओपनिंग मिनटों में ही 200 अंक ऊपर उछाल पर है और सेंसेक्स में 80,680 से शुरुआत हुई है. आईटी शेयरों में टीसीएस में गिरावट देखी जा रही है और सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी पर हैं, केवल आईटी सेक्टर में गिरावट है.

शेयर बाजार की शानदार ओपनिंग

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बीएसई का सेंसेक्स 243.41 अंक या 0.30 फीसदी की उछाल के साथ 80,680 पर कारोबार की शुरुआत दिखा रहा है. एनएसई का निफ्टी 95.20 अंक या 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ 24,636 पर खुला है.

बैंक शेयरों का ताजा अपडेट

बैंक शेयरों में पीएनबी सबसे तेज चल रहा है और फेडरल बैंक सबसे नीचे हैं. एचडीएफसी बैंक में शुरुआत के समय बढ़त देखी जा रही थी लेकिन 5 मिनट के भीतर ये लाल निशान में फिसल गया.

कैसा दिख रहा सेंसेक्स-निफ्टी में कारोबार

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है जबकि 6 शेयरों में गिरावट है. इसमें एनटीपीसी, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडबल्यू स्टील, पावरग्रिड और आईटीसी में सबसे ज्यादा तेजी है जबकि एचसीएल टेक, मारुति, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में गिरावट दिखी.

NSE निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में उछाल है और 15 शेयरों में गिरावट है. बीपीसीएस, श्रीराम फाइनेंस, ओएनजीसी, एनटीपीसी, हिंडाल्को में 2.56-1.56 फीसदी के बीच बढ़त बनी हुई है. एमएंडएम, एचडीएफसी लाइफ, नेस्ले, अपोलो ग्रासिम में 1.03-0.59 फीसदी के दायरे में गिरावट देखी जा रही है.

निफ्टी पर ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, हीरो मोटोकॉर्प, टाइटन कंपनी के शेयर सबसे ज़्यादा चढ़े

शुरुआती कारोबार में लगभग 1260 शेयरों में तेजी, 978 शेयरों में गिरावट और 139 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. निफ्टी पर ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, हीरो मोटोकॉर्प, टाइटन कंपनी के शेयर सबसे ज़्यादा चढ़े, जबकि भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, हिंडाल्को, एचसीएल टेक और एक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में रहे.
इससे पहले गुरुवार, 7 अगस्त, 2025 को शेयर बाजार कमज़ोर कारोबारी सत्र के बाद आखिर में बढ़त के साथ बंद हुए थे. सेंसेक्स दिन के निचले स्तर (79,811.29) से 811.97 अंक बढ़कर 80,623.26 (0.10 प्रतिशत या 79.27 अंक ऊपर) पर जबकि निफ्टी दिन के निचले स्तर (24,344.15) से 252 अंक बढ़कर 24,596.15 (21.95 अंक या 0.09 प्रतिशत ऊपर) पर बंद हुआ.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ

बंद होने से पहले सत्र के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई थी. इस घोषणा के साथ ही कुल टैरिफ दोगुना होकर 50 प्रतिशत हो गया है. भारतीय आयातों पर पिछले सप्ताह लागू हुए 25 प्रतिशत टैरिफ 7 अगस्त से लागू हुए हैं जबकि नए घोषित टैरिफ 21 दिन की नोटिस अवधि के बाद 27 अगस्त से प्रभावी होंगे.

बीएसई में टेक महिंद्रा, इटरनल (ज़ोमैटो) और एचसीएल टेक्नोलॉजीज़ सबसे ज़्यादा लाभ में रहे थे, जबकि अदाणी पोर्ट्स, ट्रेंट और हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) सबसे ज़्यादा पिछड़े शेयरों में शामिल रहे थे. इसी तरह, एनएसई में हीरो मोटोकॉर्प, टेक महिंद्रा और जेएसडब्ल्यू स्टील सबसे ज़्यादा लाभ में जबकि अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स और ग्रासिम सबसे ज़्यादा नुकसान में रहे थे.

स्मॉलकैप 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ था

व्यापक सूचकांक भी बढ़त के साथ बंद हुए थे. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ जबकि स्मॉलकैप 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ था. सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी फार्मा 0.75 प्रतिशत, आईटी (0.87 प्रतिशत), मीडिया (0.99 प्रतिशत), ऑटो (0.25 प्रतिशत), पीएसयू बैंक (0.29 प्रतिशत) और मेटल (0.13 प्रतिशत) बढ़त के साथ बंद हुआ था. निफ्टी रियल्टी और तेल एवं गैस ही गिरावट वाले रहे, जिनमें क्रमशः 0.13 प्रतिशत और 0.19 प्रतिशत की गिरावट आई थी.

You Might Also Like

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी

EPF अब आपकी मर्जी के बिना नहीं कटेगा, जानें वजह…

RBI ने रेपो रेट पर नहीं किया बदलाव, 5.25% पर ही रखा बरकरार

Petrol-Diesel हो सकता है महंगा, घरेलू सिलेण्डर पर भी लग सकती है आग!

घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपए बढ़े, ईरान जंग से रसोई गैस की किल्लत की आशंका

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateStock Market
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Surprise0
Angry0
Previous Article इस देश में महिलाओं के साथ क्रूरता! विरोध किया तो बरसा दीं गोलियां, 85 की मौत
Next Article देश में हो सकता है गृह युद्ध? एमपी के इस मंत्री के दावे से मची खलबली!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?