By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: पेरिस पैरालंपिक में मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीट्स को पीएम ने दी बधाई
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > पेरिस पैरालंपिक में मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीट्स को पीएम ने दी बधाई
Sport

पेरिस पैरालंपिक में मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीट्स को पीएम ने दी बधाई

DB News
Last updated: 11/04/2026 12:54 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस पैरालंपिक में मेडल जीतने वाले तमाम एथलीट्स कोआइए जानते हैं पीएम मोदी ने क्या कुछ कहा.

Source : DB News Update

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Indian Athletes In Paris Paralympics 2024: भारत के लिए अब तक पेरिस पैरालंपिक का सफर सराहनीय रहा है. इस पर पीएम मोदी (Narendra Modi) ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है. भारतीय एथलीट्स अब तक 15 मेडल जीत चुके हैं, जिसमें 3 गोल्ड, 5 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज शामिल हैं. 15 में से 8 मेडल सिर्फ पांचवें दिन आए हैं, जिसमें गोल्ड भी शामिल है. पांचवें दिन कई भारतीय एथलीट्स ने देश का नाम रोशन किया.

एक घंटे से अधिक समय तक चली इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पैरा-एथलीटों से बातचीत की और पेरिस में उनकी सफलता की कहानियां सुनी। उल्लेखनीय है कि भारत ने ऐतिहासिक पैरालंपिक अभियान में 29 पदक (7 स्वर्ण, 9 रजत, 13 कांस्य) जीते, जो 2021 में टोक्यो में जीते गए 19 पदकों के अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से बेहतर है।

पेरिस में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली निशानेबाज अवनी लेखरा ने प्रधानमंत्री मोदी को एक हस्ताक्षरित टी-शर्ट भेंट की। प्रधानमंत्री को भेंट की गई टी-शर्ट के पीछे लिखा था, “आपके समर्थन के लिए धन्यवाद सर।”

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद तीरंदाजी में पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता हरविंदर सिंह ने कहा, “मैंने प्रधानमंत्री मोदी को अपना तीर उपहार में दिया, जिसका इस्तेमाल पैरालंपिक में किया गया था। प्रधानमंत्री मोदी ने हमें बहुत प्रेरित किया और उन्होंने हमारी टीम को बधाई दी।”

वहीं महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता मोना अग्रवाल ने कहा, ” प्रधानमंत्री के साथ हमने कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने हमसे व्यक्तिगत रूप से बात की। मैं हमेशा से प्रधानमंत्री मोदी से व्यक्तिगत रूप से मिलना चाहती थी और अब मुझे यह अवसर मिला है। उन्होंने मेरे बच्चों और मेरे परिवार के बारे में पूछा। यह वास्तव में अच्छा लग रहा है कि देश के प्रधानमंत्री हमारे परिवारों के बारे में बहुत अच्छी तरह से जानते हैं।”

  • मेंस जैवलिन एफ64 में गोल्ड मेडल जीतने वाले सुमित के लिए पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “सुमित का असाधारण प्रदर्शन! मेंस जेवलिन F64 इवेंट में गोल्ड जीतने के लिए उन्हें बधाई! उन्होंने उत्कृष्ट निरंतरता और उत्कृष्टता दिखाई है. उनके आने वाले प्रयासों के लिए शुभकामनाएं.
  • तीरंदाजी में शीतल देवी और राकेश कुमार की जोड़ी के बारे में पीएम मोदी ने लिखा, “टीम वर्क की जीत! मिक्स्ड टीम कंपाउंड ओपन तीरंदाजी में बॉन्ज मेडल जीतने पर शीतल देवी और राकेश कुमार को बधाई. उन्होंने उल्लेखनीय निपुणता और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया है. भारत इस उपलब्धि से खुश है.”
  • बैडमिंटन में सिल्वर जीतने वाले सुहास यथिराज के लिए पीएम मोदी ने लिखा, “पैरालिंपिक2024 के मेंस सिंगल एसएल4 बैडमिंटन इवेंट में सुहास यतिराज का प्रतिष्ठित रजत पदक जीतना एक शानदार उपलब्धि है! उनकी सफलता पर भारत खुश है. हमें उनकी दृढ़ता और खेल के प्रति प्रतिबद्धता पर गर्व है.”

इसी बीच, आईओसी सदस्य और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक-अध्यक्ष नीता अंबानी ने भी खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, “पेरिस में हर दिन, टीम इंडिया प्रेरणा दे रही है और चल रहे पैरालंपिक खेलों में तिरंगे का गौरव बढ़ा रही है! प्रवीण कुमार, कपिल परमार, धरमबीर, प्रणव सूरमा, हरविंदर सिंह, सचिन खिलारी, अजीत सिंह, सुंदर सिंह गुर्जर, शरद कुमार, मरियाप्पन थंगावेलु और दीप्ति जीवनजी को उनकी जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई, जिन्होंने पैरालंपिक इतिहास में भारत के पदकों की संख्या को अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा दिया है, जो 26 से अधिक है और यह संख्या बढ़ती जा रही है! वैश्विक मंच पर हर प्रदर्शन के साथ, हमारे खिलाड़ी एक सच्चे बहु-खेल राष्ट्र बनने के भारत के सपने को पुष्ट कर रहे हैं! उन्हें और शक्ति मिले और आगामी खेलों के लिए शुभकामनाएं।”

Source : PTI and X (Twitter)

You Might Also Like

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

INDIA की शर्मनाक हार, छिना नंबर-1 का ताज, टी-20 सीरीज पर इंग्लिश टीम का कब्जा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा बड़ा ‘कलंक’, लगातार मैच हारने की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateIndian AthletesParis Paralympics 2024PMModi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article गणेश जी को जरूर लगाएं इन चीजों का भोग, खुश हो जाएंगे बप्पा…
Next Article स्वदेशी “एयरो-इंजन’, फाइटर जेट सुखोई में होंगे फिट, 26000 करोड़ की डील डन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?