रणबीर कपूर और साई पल्लवी के अलावा, इसमें अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही “ब्रह्मास्त्र’ एक्टर के भी रोल के बारे में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है।
Source : DB News Update
By : DB News Update| Edited By : प्रिंस अवस्थी
ramayan moovi: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन एक बार फिर से साथ नजर आने वाले हैं। वह नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में अलग-अलग किरदार के लिए चुने गए हैं। भगवान राम के अलावा रणबीर एक और अवतार में दिखाई देंगे। इनके अलावा अमिताभ को भी खास रोल के लिए चुना गया है।
नितेश तिवारी की “रामायण’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब इस फिल्म को लेकर तरह-तरह के दावे सामने आ रहे हैं। दो पार्ट में बनने वाली इस पिक्चर को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जिसमें बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर और साई पल्लवी के अलावा, इसमें अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही “ब्रह्मास्त्र’ एक्टर के भी रोल के बारे में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है।
परशुराम की भी भूमिका
“पीपिंग मून’ की रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर भगवान राम के साथ-साथ परशुराम की भूमिका भी निभाएंगे। ‘रामायण’ में परशुराम का रोल जरूरी है और इस खास किरदार के रूप में रणबीर का लुक ‘अलग और पहचान में न आने वाला’ होगा। बता दें कि ‘रामायण’ में, मिथिला में भगवान राम और सीता मां के विवाह के बाद, परशुराम ने भगवान राम को युद्ध के लिए चुनौती दी। सिल्वर स्क्रीन पर इस सीन को देखना दिलचस्प होगा।
अमिताभ बच्चन और रणबीर का “रामायण’ में रोल
इसके अलावा, रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया गया है कि रणबीर और साईं पल्लवी स्टारर इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की भी कास्टिंग होगी। नाग अश्विन की मूवी ‘कल्कि 2898 AD’ में उन्होंने अश्वत्थामा का किरदार निभाया था और इस भूमिका से वह सबके दिलों पर छा गए थे। हालांकि वह इसके पार्ट 2 में भी इसी रोल में नजर आएंगे। मगर उसके पहले वह नितेश तिवारी की रामायण में जटायु के रोल में दिखेंगे। बताया जा रहा है कि अमिताभ जटायु को अपनी आवाज देंगे, जिसने माता सीता के अपहरण के दौरान उन्हें बचाने के लिए रावण से लड़ाई लड़ी थी। अफवाह तो ये भी है कि मेकर्स ने VFX के इस्तेमाल से जटायु को दिखाने के लिए बिग बी की आंखों को भी स्कैन किया है।
“रामायण’ मूवी की कास्ट और बजट
सोशल मीडिया पर मूवी के सेट से कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई हैं। जिसमें बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब कुछ VFX का काम बाकी है। साथ ही इनडोर शूटिंग भी की जाएगी, क्योंकि नितेश तिवारी नहीं चाहते कि उनकी फिल्म का कोई भी हिस्सा सोशल मीडिया पर लीक हो। 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर में बन रही इस फिल्म में लारा दत्ता, शीबा चड्ढा, अरुण गोविल, सनी देओल जैसे तमाम सितारे अहम भूमिका में नजर आएंगे।
रामचरित मानस में अलग-अलग कारण बताए गए हैं
भगवान विष्णु को राम अवतार क्यों लेना पड़ा इसके पीछे श्रीमद्भागतव, वाल्मीकि रामायण, हरिवंशपुराण और रामचरित मानस में अलग-अलग कारण बताए गए हैं। मोटेतौर पर 2 शाप और 2 वरदान हैं जो राम अवतार का कारण बने। जानते हैं वो शाप और वरदान क्या थे।
श्रीमद्भागवत महापुराण के तीसरे अध्याय में कहानी है। सृष्टि के आरंभ में ब्रह्माजी ने कई लोकों की रचना करने के लिए तपस्या की। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने सनक, सनन्दन, सनातन और सनत्कुमार नाम के चार मुनियों के रूप में अवतार लिया। ये भगवान विष्णु के पहले अवतार माने जाते हैं।
वैकुंठलोक में भगवान विष्णु के जय-विजय नाम के दो द्वारपाल थे। एक बार सनकादि मुनि उनके दर्शन करने वैकुंठ आए। जब सनकादि मुनि द्वार से निकलकर जाने लगे तो जय-विजय ने हंसी उड़ाते हुए उन्हें रोक लिया। सनकादिक मुनियों को ये बात बुरी लगी।
उन्होंने दोनों को तीन जन्म तक राक्षस योनि में जन्म लेने का शाप दे दिया। क्षमा मांगने पर सनकादि मुनि ने कहा कि तीनों ही जन्म में तुम्हारा अंत स्वयं भगवान श्री हरि करेंगे। तीन जन्म के बाद तुम्हें मोक्ष की प्राप्ति होगी। पहले जन्म में जय-विजय ने हिरण्यकश्यपु व हिरण्याक्ष के रूप में जन्म लिया। भगवान विष्णु ने वराह अवतार लेकर हिरण्याक्ष का तथा नृसिंह अवतार लेकर हिरण्यकश्यपु को मारा। दूसरे जन्म में जय-विजय ने रावण और कुंभकर्ण का जन्म लिया। इनका वध करने के लिए भगवान विष्णु को राम अवतार लेना पड़ा। तीसरे जन्म में दोनों शिशुपाल और दंत वक्र के रूप में बने। इस जन्म में भगवान श्रीकृष्ण ने इनका वध किया।

