By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर मुठभेड़ में 30 नक्सली ढेर, स्वचलित हथियार बरामद
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Chhattisgarh > छत्तीसगढ़ के नारायणपुर मुठभेड़ में 30 नक्सली ढेर, स्वचलित हथियार बरामद
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर मुठभेड़ में 30 नक्सली ढेर, स्वचलित हथियार बरामद

DB News
Last updated: 04/04/2026 12:31 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

Narayanpur Encounter: पुलिस का नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई जिममें बड़ी कामयाबी मिली है. मारे गए नक्सलियों का शव लेकर शनिवार को जवान नारायणपुर मुख्यालय पहुंचेंगे.

Source : DB News Update  

Contents
Narayanpur Encounter: पुलिस का नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई जिममें बड़ी कामयाबी मिली है. मारे गए नक्सलियों का शव लेकर शनिवार को जवान नारायणपुर मुख्यालय पहुंचेंगे.ऑटोमेटिक हथियार एके-47, एसएलआर जैसे हथियार बरामदनक्सलियों के होने की मिली थी पहले से सूचनापहले नक्सलियों ने जवानों पर की थी फायरिंगसर्चिंग अभियान के दौरान मिली हैं लाशेंसीएम साय भी बस्तर के दौरे परअभी तक 165 नक्सली मारे जा चुके हैं

By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में जवानों ने नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 30 नक्सलियों को मार गिराया है. कई दिनों से नक्सलियों के खिलाफ लगातार जवानों का एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है. इसी अभियान के तहत शुक्रवार को नारायणपुर और बीजापुर पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है. अबूझमाड़ में 2 घंटे से रुक-रुककर फायरिंग हो रही थी. इसके बाद जब फायरिंग पूरी तरह रुकी तो सुरक्षा बल के जवानों ने सर्च अभियान चलाया. सर्च अभियान चलाया तो नक्सलियों के शव बरामद हुए. नक्सलियों के पास से ऑटोमैटिक हथियार बरामद हुए हैं.

ऑटोमेटिक हथियार एके-47, एसएलआर जैसे हथियार बरामद

घटनास्थल से जवानों ने ऑटोमेटिक हथियार एके-47, एसएलआर जैसे हथियार और बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामान भी बरामद किये हैं. इस मुठभेड़ में किसी जवान के हताहत होने की खबर नहीं है. बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस बल, DRG और अर्ध सैनिक बल ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों के ठिकाने में दबिश देकर 30 नक्सलियों को मार गिराया है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मारे गए नक्सलियों का शव लेकर शनिवार को जवान नारायणपुर मुख्यालय पहुंचेंगे, जहां मारे गए नक्सलियों की शिनाख्ती की जाएगी.वहीं पिछले 8 महीनो में अब तक अलग-अलग मुठभेड़ में 165 नक्सली मारे गए हैं.

नक्सलियों के होने की मिली थी पहले से सूचना

सूत्रों से पता चला है कि एनकाउंटर की जानकारी पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में हुई. उन्होंने बताया कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा में स्थित अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले से सुरक्षाबल के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था. उन्हीं के द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया था.

पहले नक्सलियों ने जवानों पर की थी फायरिंग

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोपहर लगभग एक बजे नक्सलवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने अब तक सात नक्सलियों के शव, एके 47 और एसएलआर समेत कई अन्य हथियार बरामद किये हैं. अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में सभी जवानों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है.

सर्चिंग अभियान के दौरान मिली हैं लाशें

जानकारी के अनुसार, अबूझमाड़ में 2 घंटे से रुक-रुककर फायरिंग हो रही थी. इसके बाद जब फायरिंग पूरी तरह रुकी तो सुरक्षा बल के जवानों ने सर्च अभियान चलाया. सर्च अभियान चलाया तो नक्सलियों के शव बरामद हुए. नक्सलियों के पास से ऑटोमैटिक हथियार बरामद हुए हैं. जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों की एक दिन पहले नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले से जवानों को नक्सलियों की सूचना मिली थी उसके बाद जवानों को नक्सल ऑपरेशन पर भेजा गया था.

सीएम साय भी बस्तर के दौरे पर

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सीएम विष्णुदेव साय भी बस्तर दौरे पर हैं. सीएम के साथ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह और वन मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद थें. सीएम ने दंतेवाड़ा में कई सौगातें दी थीं. दंतेवाड़ा पहुंचने के साथ ही सीएम विष्णुदेव साय वे मां दंतेश्वरी के दर्शन किए थे. इसके बाद भी नकसलियों के हौंसले इतने बुलंद दिखाई पड़ रहे हैं कि वे पुलिस से मुठभेड़ करने से भी नहीं चूक रहे हैं. इन नक्सलियों पर जब तक बड़ी कार्रवाई नहीं होती तब तक हालात सुधरने वाले नहीं हैं. क्योंकि वर्षों से नक्सलियों ने घाव ही दिए हैं. देश को गर्त की तरफ धकेला है.

अभी तक 165 नक्सली मारे जा चुके हैं

बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों का शव लेकर शनिवार को जवान नारायणपुर मुख्यालय पहुंचाया जाएगा, जहां मारे गए नक्सलियों की शिनाख्ती की जाएगी.वहीं पिछले 8 महीनो में अब तक अलग-अलग मुठभेड़ में 165 नक्सली मारे गए हैं. इसके बावजूद छत्तीसगढ़ से नक्सलबाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. नक्सली पाव पसारते जा रहे हैं. सरकार इन्हें खत्म करने के लिए कोई ऐसा प्लान ही नहीं बना रही है. जिससे नक्सलबाद खत्म किया जा सके और लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें.

You Might Also Like

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हराया

‘ डरावना हुआ ट्रेन का सफर…’ बिलासपुर और मिर्जापुर ट्रेन हादसे से लोग सहमे!

‘मोंथा’ चक्रवाती तूफान आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा

3200 करोड़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में 22 आबकारी अधिकारी सस्पेंड

CG में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़, 16 नक्सली ढेर, 2 जवान घायल

TAGGED:Chhattisgarh EncounterDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article आप अतिरिक्त ऊर्जा का अनुभव करेंगे, जाने आज का भविष्यफल
Next Article काजी ने कहा ‘गरबा पंडालों और नवरात्रि मेले में नहीं जाएं’, वहीं हिंदू सेवा परिषद को पहनावे पर आपत्ति
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?