By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: CG में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़, 16 नक्सली ढेर, 2 जवान घायल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Chhattisgarh > CG में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़, 16 नक्सली ढेर, 2 जवान घायल
Chhattisgarh

CG में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़, 16 नक्सली ढेर, 2 जवान घायल

DB News
Last updated: 11/04/2026 10:14 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

छत्तीसगढ़ बस्तर जोन के आईजी पी. सुंदरराज के मुताबिक सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा स्थित उपमपल्ली केरलापाल के जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए.

Source : DB News Update

Contents
छत्तीसगढ़ बस्तर जोन के आईजी पी. सुंदरराज के मुताबिक सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा स्थित उपमपल्ली केरलापाल के जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए.भारी मात्रा में घातक हथियार बरामदकैसे हुआ एनकाउंटर?

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Sukma Dantewada Encounter Latest News: छत्तीसगढ़ के सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा पर उपमपल्ली केरलापाल इलाके के जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए हैं. सुकमा के जंगलों से सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं. इस मुठभेड में 2 जवानों को भी मामूली चोटें आई हैं.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा पर उपमपल्ली केरलापाल इलाके के जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए है. वहीं, सुकमा की एसपी किरण चव्हाण ने कहा है कि सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा पर उपमपल्ली केरलापाल इलाके के जंगल में गोलीबारी अभी भी जारी है.

नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई पर गृहमंत्री अमित शाह ने भी सोशल मीडिया पोस्ट किया है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि नक्सलवाद पर एक और प्रहार! हमारी सुरक्षा एजेंसियों ने सुकमा में एक अभियान में 16 नक्सलियों को ढेर कर दिया है और ऑटोमेटिक हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के लिए संकल्पित हैं.
हथियार रखने वालों से मेरी अपील है कि हथियार और हिंसा से बदलाव नहीं आ सकता; केवल शांति और विकास ही बदलाव ला सकता है.
नक्सलियों की मौजूदगी के बारे में मिली थी गुप्ता सूचना

सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ अभी जारी है. शुक्रवार (28 मार्च) को जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा शुरू किए गए संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान के दौरान गोलीबारी शुरू हुई थी. अधिकारियों के अनुसार सुकमा पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत केरलापाल इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान शुरू किया गया था.

संयुक्त दल 28 मार्च को तलाशी अभियान के लिए निकला था. 29 मार्च की सुबह से ही नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है. सुरक्षा बल फिलहाल मुठभेड़ स्थल और आसपास के जंगली इलाकों की गहन तलाशी ले रहे हैं.

बता दें कि सुकमा छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में से एक है, जहां पहले भी कई नक्सली हमले हो चुके हैं. इससे पहले शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) में विस्फोट होने से एक जवान घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी के अनुसार, “बेड़ा कोटी की ओर नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में एक जवान घायल हो गया. घायल जवान को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है.”

भारी मात्रा में घातक हथियार बरामद

सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में AK-47, एसएलआर, इनसास राइफल, .303 राइफलज, रॉकेट लॉन्चर, बीजीएल लांचर हथियार समेत अन्य विस्फोटक अपने कब्जे में लिए हैं. DRG सुकमा और CRPF के संयुक्त बल बीजापुर ऑपरेशन में मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है. इस मुठभेड़ में DRG के दो जवान हुए घायल हैं. घायल जवानों की हालत सामान्य है. वे पूरी तरह से खतरे से बाहर हैं.

खबरों के मुताबिक, जंगल में 30 से 40 की संख्या में नक्सली छिपे हैं, जिन्हें सुरक्षाबल के जवानों ने घेर लिया है। नक्सली अपने आप को बचाने के लिए लगातार फायरिंग कर रहे हैं जिसका सुरक्षाबल भी माकूल जवाब दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ बस्तर जोन के आईजी पी. सुंदरराज के मुताबिक सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा स्थित उपमपल्ली केरलापाल के जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए सभी 16 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इससे पहले मंगलवार को दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए थें। इनमें 25 लाख रुपए का इनामी माओवादी सुधीर उर्फ सुधाकर उर्फ मुरली भी शामिल था। इसके साथ ही घटनास्थल से इंसास राइफल, 303 राइफल सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया था।

कैसे हुआ एनकाउंटर?

एक अधिकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह सुरक्षाबलों का नक्सलियों के साथ आमना-सामना हुआ, जब वे केरलापाल पुलिस थाना क्षेत्र के जंगलों में ऑपरेशन चला रहे थे। डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की टीमें इस ऑपरेशन में शामिल थीं।

You Might Also Like

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हराया

‘ डरावना हुआ ट्रेन का सफर…’ बिलासपुर और मिर्जापुर ट्रेन हादसे से लोग सहमे!

‘मोंथा’ चक्रवाती तूफान आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा

3200 करोड़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में 22 आबकारी अधिकारी सस्पेंड

छत्तीसगढ़ में 2 एनकाउंटर, 30 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateSukma Dantewada Encounte
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article Earthquake से म्यांमार तबाह, मौतों का आंकड़ा बढ़कर एक हजार पहुंचा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?