Ratlam Goods Train Derail: रतलाम में एक मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतर गए. मालगाड़ी में डीजल भरा था लोग उसे बाल्टी और डिब्बे में भरकर ले गए.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
MP News: मध्य प्रदेश के रतलाम में एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए. जिससे करीब 12 घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा. मालगाड़ी में डीजल भरा हुआ था, जब इसकी सूचना आसपास के लोगों को लगी तो वे अपने घरों से बाल्टी और डिब्बे लेकर डीजल लेने मौके पर जा पहुंचे. इस दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिस देखती रही और डीजल की लूट होती रही.
गंभीर हादसा घटित होते-होते बच गया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मालगाड़ी बड़ौदा से भोपाल जा रही थी. इस दौरान रतलाम के पास मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए. हालांकि इस दौरान गंभीर हादसा घटित होते-होते बच गया, लेकिन जैसे ही लोगों को जानकारी लगी कि मालगाड़ी के डिब्बों में डीजल भरा हुआ है तो लोग अपने घरों से बाल्टी और डिब्बे लेकर डीजल लेने जा पहुंचे. लोग बाल्टी डिब्बों में डीजल भर-भरकर ले गए. कुछ लोगों ने इसके वीडियो भी बनाए जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

